शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

दैनिक जागरण की नंबर-वन स्पर्धा में शामिल हुए विनय

देवी सिंह सैनी / हमारे संवाददाता

रोहतक। संगीत के क्षेत्र के उभरते सितारे एवं स्थानीय सैनीवास के बाशिंदे विनय सैनी का नाम दैनिक जागरण व स्टार न्यूज द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रही हरियाणा नंबर-वन (संगीत क्षेत्र) स्पर्धा में शुमार किया गया है। नंबर-वन कौन होगा, इसका फैसला लोगों द्वारा प्रतिस्पर्धियों को वोट करके किया जायेगा। इंडियन आइडियल में प्रस्तुति दे चुके विनय सैनी पिछले चार साल से अखिल भारतीय गंधर्व संगीत महाविद्यालय में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ एमडीयू से संगीत में पीएचडी भी कर रहे हैं। साधना चैनल के खोज सुपर गायक कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके विनय इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल की विभिन्न कैटेगरी में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वे हरियाणवी, हिंदी, मेवाती आदि भाषाओं की एलबम में अपना स्वर दे चुके हैं। विनय सैनी एक कामयाब गायक व संगीत निर्देशक बनना चाहते हैं, जिसके लिए वे अथाह मेहनत भी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें