शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

रविन्द्र सैनी विशेष पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित

रोहतक। हरियाणा सरकार ने दी ट्रिब्यून के रिपोर्टर रविन्द्र सैनी को विशेष पत्रकारिता अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह अवार्ड विगत 21 सितम्बर को चंडीगढ़ में हुए एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदान किया। इस अवार्ड के तहत रविन्द्र को 21 हजार रुपये की धनराशि, एक शाल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रविन्द्र फिलहाल झज्जर जिले में कार्यरत है और सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के प्रधान विजय सैनी के छोटे भाई है। इससे पूर्व, वे पंजाब केसरी में बतौर ब्यूरो चीफ के अलावा दैनिक जागरण में कार्यालय संवाददाता के तौर पर भी काम कर चुके हैं। रविन्द्र प्रदेश के एक मात्र ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने दो बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को (पत्रकारिता व अनुवाद विषय में) टॉप कर गोल्ड मैडल हासिल किया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी से दो विषयों (पत्रकारिता व कामर्स) में एम.फिल, एम.एम.सी., बीजेएमसी,एम.ए. (हिंदी), एम.काम व  पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार रविन्द्र सैनी को हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा भी प्रदत्त की गई है। चंडीगढ़ मे हुए इस विशेष सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा चीफ पार्लियामेंट्री सैके्रटरी शारदा राठौड़, विधायक बीबी बतरा व प्रो. सम्पत सिंह के अलावा आला अधिकारीगण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें