शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

सड़क हादसे में सुनील सैनी की मौत

चिड़ावा। चिड़ावा-झुंझुनूं मार्ग पर आकावाली ढाणी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर सुनील सैनी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आकावाली ढाणी निवासी सत्यनारायण सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सुनील पुत्र भंवरलाल सैनी (16) सुबह पांच बजे शौच के लिए गया था। तभी सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने सुनील को टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें