शनिवार, अक्टूबर 16, 2010
तीन सैनी व्यापारियों की बीकानेर में हत्या
बीकानेर। अपने व्यापार के सिलसिले में श्रद्धाशहर गये तीन सैनी व्यापारी विगत 27 सितम्बर को बीकानेर के विभिन्न स्थानों पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गये। इनमें से एक के गले पर तो घोंटने के निशान थे जबकि दो अन्य लोगों के मुहं से झाग निकले हुए थे, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि इनकी मौत जहर खाने से हुई है। बीकानेर पुलिस रेंज के आईजी दलपत सिंह ने बताया कि मृतकों में जयपुर के मुकेश सैनी, उसके चाचा सूरज सैनी तथा सूरत के शैलेश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश का शव श्रद्धाशहर-चुरु हाईवे, सूरज का धुनगढ़-रतनगढ़ हाइवे तथा शैलेश की लाश धुनगढ़-श्रद्धाशहर रोड पर पड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि तीनों व्यापारी स्थानीय शांति पैलेस होटल में ठहरे थे और घटना वाले दिन की सुबह ही होटल को छोड़ गये थे। आईजी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक की मौत गला घुटने तथा दो अन्य की जहर खाने से हुई है। फिलहाल पुलिस हत्या का केस मानकर जांच कर रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें