शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

शहीद सैनिक पवन सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित

अशोक सैनी
हमारे संवाददाता

नारायणगढ़। गांव गदौली के शहीद सैनिक पवन कुमार सैनी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विगत 3 सितम्बर को एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारायणगढ़—साढ़ौरा मार्ग पर स्थापित शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अॢपत कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही हवन-यज्ञ भी हुआ। गदौली का यह सपूत भगोसा कांपलेक्स अनिता टॉप पोस्ट कारगिल में दुश्मनों से लोहा लेते वक्त 31 अगस्त 1999 को शहीद हो गया था। प्रति वर्ष 3 सितम्बर को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। गदौली के पवन कुमार ने 12 जाट रेजिमैंट में बतौर सिपाही से अपना कार्यभार संभाला था।
ईसर राम की तीन संतानों में सबसे छोटे पवन के मन में बचपन से ही देश के प्रति समर्पण की भावना थी जिसकी बदौलत वह सेना में भर्ती हुआ। शहीद के नाम पर ही गांव के सरकारी स्कूल और गांव को जोडऩे वाली सड़क का नाम रखा गया है। इस अवसर पर बरशू माजरा के सरपंच सतपाल सैनी, पूर्व सरपंच लछमण सिंह, सूबेदार सोहन लाल, पंच चमन लाल, हंसराज, जरनैल सिंह, शहीद के पिता ईशर राम, भाई रामजी लाल, कृष्ण लाल व पंडित धर्मबीर शर्मा सहित अन्य लोग ने उनको श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें