सोनिया सैनी ने पाया पहला स्थान
कुरुक्षेत्र। गांव धुराला के एकता युवती मंडल प्रकाश नगर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस पर सॉफ्टवेयर प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें लड़कियों ने स्वनिर्मित सामान का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में सोनिया सैनी ने पहला, लखबीर कौर ने दूसरा व सोनू ने तीसरा स्थान पाया जबकि राष्ट्रीय सेवाकर्मी ममता सैनी व रजनी सैनी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
खरगोन। शहर के खंडवा रोड स्थित तरुण श्री नमकीन भंडार में विगत 16 जनवरी को आग लगने की वजह से करीब 10 लाख का सामान खाक हो गया। दुकान संचालक संजय सैनी ने बताया कि दुकान के पास रहने वालों लोगों ने उन्हें फोन करके हादसे की जानकारी दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक करीब दस लाख का सामान जलकर खाक हो गया।
ग्राम सेवक श्यामलाल सैनी निलम्बित
उदयपुरवाटी। भौड़की गांव में निर्माणधीन सोखता कुएं के मामले में ग्राम सेवक श्यामलाल सैनी को निलम्बित कर दिया गया। विकास अघिकारी कैलाश अरड़ावतिया ने बताया कि सैनी को भौड़की पंचायत की ओर से बनाए जा रहे सोखते कुएं के मामले में प्राथमिक रूप से कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित करते हुए अधिकारिक कार्रवाई शुरू की गई है।
राजकुमार सैनी बने प्रधान
भिवानी। राजकुमार सैनी को नवयुवक सेवा समिति का सर्वसम्मति से प्रधान मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन ढाणी चरखान में हुई एक बैठक में किया गया। इसके अलावा धमेंद्र सैनी को प्रचार सचिव तथा ओमप्रकाश सैनी व कैलाश चंद सैनी को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
सैनी पार्षदों को सम्मानित किया
अलवर। सैनी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों व भामाशाहों के सम्मान हेतु सैनी समाज विद्यार्थी संगठन की ओर से विगत 4 जनवरी को नयाबास स्थित सैनी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्षद भगवती सैनी, शांति देवी सैनी, रमन सैनी, कमलेश सैनी के अलावा समाजसेवी और पूर्णमल सैनी, रामकिशोर सैनी, पूर्व पार्षद हुकमाराम सैनी, दीपक सैनी, पदम सैनी, किशोर सैनी, पप्पूभाई व जगदीश सैनी को सम्मानित किया गया।
मीनू सैनी बनीं अध्यक्ष
सोनीपत। मीनू सैनी को सर्वसम्मति से मिड-डे मिल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी की अध्यक्षा चुना गया है। यह चुनाव सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा की देखरेख में हुआ।
कपिल सैनी ने जीता चैंपियन का खिताब
अलवर। सुरेश शर्मा की स्मृति में 19 जनवरी को आयोजित की गई शीतकालीन बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कों के एकल फाइनल के अंडर 19 वर्ग में कपिल सैनी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता। खिताबी मुकाबले में कपिल ने अरुण को 21-9 व 21-14 से हरा दिया।
विकास बने मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष
कैथल। जिला मोबाइल एसोसिएशन के सदस्योंं की बैठक श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हुए एसोसिएशन के चुनाव में विकास सैनी को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा अनिल सैनी को उपप्रधान, सुखपाल सैनी को सचिव तथा शशि सैनी को कैशियर चुना गया।
सैनी समाज का स्नेह मिलन समारोह हुआ
बगड़। सैनी समाज के तत्वावधान में विगत 16 जनवरी को स्थानीय अशोक नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दादूद्वारा के महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज थे। कार्यक्रम संचालक श्रीराम सैनी व आभार निवर्तमान माखर सरपंच कन्हैयालाल सैनी ने जताया। महाराज ने अंतरराष्ट्रीय जूडो कराटे में चयनित राकेश सैनी को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
सैनी समाज की समस्याओं पर मंथन किया
भादरा। विगत 5 जनवरी को झूमरमल सैनी की अध्यक्षता में सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाज की नई कार्यकारिणी भी गठित की गई।
महावीर सैनी जिलाध्यक्ष बने
रेवाड़ी। ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेशाध्यक्ष भगवाना राम सैनी ने रेवाड़ी के हंसनगर निवासी महाबीर सिंह सैनी को समाज का अलवर जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई की वे समाज के उत्थान में अहम योगदान देंगे।
रविवार, फ़रवरी 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें