रविवार, फ़रवरी 07, 2010

स्कूली बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

उपायुक्त पी.सी. मीणा ने किया सैनी बी.एड व डिग्री कालेज की वार्षिक एथलीट मीट का शुभारंभ

                                                                                   महेन्द्र तोंदवाल

रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित सैनी डिग्री व बी.एड कालेजों की वार्षिक एथलेटिक मीट विगत 9 व 10 जनवरी को आयोजित की गई। मीट का शुभारंभ मुख्यातिथि के तौर पर पधारे रोहतक के उपायुक्त पी.सी. मीणा ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआईएमएस के दिल रोग विशेषज्ञ डा. कुलदीप लालड़ व डा. शमशेर लोहचब मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री मीणा ने प्रधान विजय सैनी के नेतृत्व वाली सोसायटी की प्रबंध समिति क ी प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान प्रबंध समिति के पिछले लगभग पांच साल की समयावधि में सैनी शिक्षण संस्थाओं ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति के प्रयासों के चलते ही सैनी शिक्षण संस्थाएं निजी संस्थाओं से भी आगे बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है।
इस मौके पर सोसायटी के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, सचिव सतपाल सैनी, कोषाध्यक्ष रोहताश आर्य, प्रबंधक रामेश्वर सैनी, किशन सिंह, सुरजभान, महाश्य दयाकिशन, मास्टर जयसिंह, चन्द्रप्रकाश सैनी, रघबीर सैनी, अशोक सैनी, यशवीर सैनी, देवी सिंह, रवि शंकर, विनोद सैनी व जोगिन्द्र सैनी समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में उपायुक्त श्री पीसी मीणा को स्मृति चिह्न भेंट करते सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी (बीच में) तथा कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें