रविवार, फ़रवरी 07, 2010

डीसी ने की सैनी बी.एड. कालेज की सुंदरता की तारीफ

डीसी ने किया सैनी बी.एड कालेज बिल्डिंग का दौरा

जोगेन्द्र सैनी

रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित सैनी बी.एड कालेज की बिल्डिंग जिले की श्रेष्ठ बिल्डिंगों में से एक है और इसे बनवाने वाली प्रधान विजय सैनी की मैनेजमैंट निसंदेह बधाई की पात्र है। यह बात रोहतक के डीसी पी.सी. मीणा ने हाल में ही उक्त कालेज का दौरा करने के पश्चात कही। उन्होंने कहा कि वे जब भी सैनी स्कूल रोड से गुजरते हैं तो इस बिल्डिंग को देखना नहीं भूलते क्योंकि इस बिल्डिंग को इतने सुंदर तरीके से डिजाइन व निर्मित किया गया है कि हर व्यक्ति की नजर इस पर टिके बगैर नहीं रहती। श्री मीणा ने कहा कि सैनी सोसायटी की युवा मैनेजमैंट ने इस भव्य बिल्डिंग का निर्माण कर सैनी एजूकेशन सोसायटी को भी प्रदेश की अन्य विकसित एजूकेशन सोसायटियों के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है।
इस मौके पर डी.सी. ने सोसायटी प्रधान विजय सैनी तथा इस बिल्डिंग का डिजाइन तैयार करने एवं इसे सुंदरतम तरीके से निर्मित करवाने के लिए सैनी सोसायटी की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य महेंद्र तोंदवाल, कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य तथा सचिव सतपाल सैनी की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के लोगों से ही समाज का विकास एवं उत्थान होता है।
डी.सी. से विचार-विमर्श के दौरान प्रधान विजय सैनी ने बताया कि बी.एड कालेज के बाद उनकी युवा मैनेजमैंट का अगला लक्ष्य सैनी लॉ कालेज शुरू करना है। लॉ कालेज की जल्द ही आधारशिला रखवाकर बी.एड कालेज जैसी ही एक अन्य भव्य बिल्डिंग बनाई जाएगी।

सैनी बी.एड कालेज का दौरा करते डी.सी. पीसी मीणा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें