पुलिस ने किया पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अम्बाला। विदेश भेजने के नाम पर जनसूआ डेरा वासी रामपाल सैनी से पांच लोगों ने चार लाख रुपए ठग लिये। जब रामपाल को विदेश नहीं भेजा गया तो उसने पुलिस में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नग्गल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि रामपाल सैनी ने अपनी शिकायत में जितेंद्र कुमार, विजय कुमार व हैप्पी समेत पांच लोगों पर उसे विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया था। रामपाल का कहना था कि अग्रिम भुगतान के बावजूद आरोपियों ने उसे विदेश भेजना तो दूर उसके पैसे भी वापिस लौटाने से साफ मना कर दिया।
जांच अधिकारी के मुताबिक पहले इस मामले की जांच स्वयं एसपी कैथल ने की थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। जिस पर उक्त पांचों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान छेड़ा गया। जिस पर पुलिस ने हैप्पी, जितेंद्र कुमार व विजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है मगर इनके दो अन्य साथी पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं पाए। उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जांच मुकम्मल होने की वजह से आरोपियों को तत्काल न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रविवार, फ़रवरी 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें