रविवार, फ़रवरी 07, 2010

सैनी सोसायटी के खेल मैदान की होगी कायापलट

खेल मैदान को चौड़ा एवं सुंदर बनाने हेतु चल रहा है काम

अशोक सैनी

रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी की प्रबंध समिति द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय को क्रियान्वित करते हुए सैनी कालेज के खेल मैदान की कायापलट करने का काम शुरू हो गया है। खेल मैदान को न केवल बढ़ाया जा रहा है, बल्कि इसका लेवल भी एक जैसा किया जा रहा है ताकि भविष्य में सभी प्रकार खेल यहां खेले जा सकें। सैनी कालेज के मैनेजर किशन सिंह सैनी ने बताया कि मैदान को सैनी कालेज के मुख्य द्वार की ओर करीब 30 फुट तक बढ़ाया जा रहा है ताकि खेल मैदान को 100 मीटर दौड़ के साथ-साथ हॉकी, फुटबाल व क्रिकेट के मैचों के लिए भी तैयार किया जा सकें। उन्होंने बताया कि खेल मैदान की लम्बाई कम होने की वजह से न केवल यह मैदान हॉकी व फुटबाल के स्तरीय मैच करवाने में सक्षम नहीं था, वहीं दौड़ स्पर्धाओं में भी 8 लाइन की बजाए 6 लाइनों से ही काम चलाना पड़ रहा था। यही मुख्य वजह थी कि सैनी सोसायटी की प्रबंध समिति को खेल मैदान की लम्बाई बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। किशन सैनी ने बताया कि खेल मैदान की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ इसका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। जहां मैदान की बाहरी दीवार को और ऊंचा किया जाएगा, वहीं यहां पर पैविलियन का निर्माण करने की योजना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है ताकि यहां पर सभी सुविधाएं मुहैया हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें