रविवार, फ़रवरी 07, 2010
टोरंटो विवि के उपाध्यक्ष बने सैनी
टोरंटो। भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक और प्रोफेसर हरगुरदीप सैनी को टोरंटो विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर सैनी वर्तमान में टोरंटो के समीप हैमिल्टन में वाटरलू विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत हैं। वह टोरंटो विश्वविद्यालय के मिसीसौगा परिसर के प्राचार्य भी होंगे। गौरतलब है कि प्रोफेसर सैनी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के छात्र रह चुके हैं। सैनी कनाडा में भारतीय मूल के उन शिक्षाविदों में शामिल हैं जो यहां के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें