सोमवार, फ़रवरी 08, 2010
बच्चों को सपने लेना व मेहनत करना सिखाए अभिभावक : एसपी
सौरव सैनी
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित सैनी डिग्री व बी.एड कालेजों की वार्षिक एथलेटिक मीट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि रोहतक के एसपी अनिल कुमार राव ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को सपने देखना और उन्हें मेहनत से साकार करने के लिए प्रेरित करें क्योंकि जब तक बच्चे सुनहरे भविष्य के सपने ही नहीं देखेंगे तब तक उन्हें पाने का जज्बा उनमें उत्पन्न नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बच्चों का बचपन छीनने की बजाए उन्हें एक मेहनती व ईमानदार इंसान बनाने के साथ-साथ एक जि मेवार नागरिक बनाना अभिभावकों का फर्ज होना चाहिए। सैनी एजूकेशन सोसायटी की युवा मैनेजमैंट द्वारा सोसायटी में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए एसएसपी ने कहा कि निसंदेह पिछले कुछ सालों में सैनी सोसायटी में काफी विकास देखने को मिला है।
सोसायटी प्रधान विजय सैनी ने कहा कि सोसायटी की युवा मैनेजमैंट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए लगातार खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बी.एड कालेज खोलने के बाद उनका लक्ष्य अब सैनी लॉ कालेज स्थापित करना है जिसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
समापन समारोह में एसपी श्री अनिल कुमार राव को सम्मान पत्र भेंट करते मैनेजर किशन सैनी। साथ है प्रधान विजय सैनी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें