सोमवार, फ़रवरी 08, 2010

आयुक्त राजीव शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को वितरित किए पुरस्कार


सिद्धार्थ सैनी

रोहतक। वार्षिक खेल उत्सव का समापन समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसके मुख्यातिथि रोहतक डिवीजन के कमीशनर राजीव शर्मा थे। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्राथमिकता के आधार पर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। आधुनिक समय में खेल भी शिक्षा का एक अहम अंग हो गया है क्योंकि यह न केवल मुश्किलों का सामना सहजता करना सीखाता है, बल्कि बच्चों मे अनुशासन एवं एकाग्रता के भाव भी विकसित करता है। कमिशनर ने कहा कि सैनी संस्थाओं ेने पिछले कुछ वर्षों के दौरान जबरदस्त तरक्की की है और विजय सैनी के नेतृत्व वाली युवा मैनेजमैंट द्वारा खेल मैदान को खेल स्टेडियम में तबदील करने का लिया गया फैसला निसंदेह सराहनीय है।

खेलोत्सव के समापन अवसर पर कमिशनर राजीव शर्मा को सम्मान पत्र भेंट करते सचिव सतपाल सैनी। साथ है प्रधान विजय सैनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें