सोमवार, फ़रवरी 08, 2010

सैनी सोसायटी से है मेरा विशेष लगाव : बतरा

अभिषेक सैनी

रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों का दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 30-31 जनवरी को आयोजित किया गया। खेल उत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस विधायक बी.बी. बतरा थे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव रोहतास हुड्डा व भिवानी उपभोक्त कष्ट निवारण फोर्म के चेयरमैन रामकिशन खनगवाल मौजूद थे जबकि अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने की।
इस अवसर पर मुख्यातिथि बी.बी. बतरा ने कहा कि सैनी समाज और इसकी सैनी एजूकेशन सोसायटी से उनका विशेष लगाव रहा है इसलिए जब कभी भी इस सोसायटी के विकास की बात आती है तो वे इसमें अपना अधिकतम योगदान देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान सैनी एजूकेशन सोसायटी में उल्लेखनीय विकास हुआ है। जहां इस सोसायटी की युवा मैनेजमैंट सैनी समाज का पहला बी.एड कालेज खोलने में कामयाब रही है, वहीं कई प्रोफेशनल कोर्सों के साथ-साथ सीनियर सैंकेंडरी लेवल पर साइंस स्ट्रीम को भी शुरू किया गया है। श्री बतरा ने कहा कि विजय सैनी के नेतृत्व वाली सोसायटी की युवा मैनेजमैंट जिस समर्पण भाव से सोसायटी के विकास में जुटी हुई है, वह किसी मिसाल से कम नहीं है।
प्रधान विजय सैनी ने कहा कि बी.एड कालेज के बाद अब उनका लक्ष्य सैनी समाज का पहला लॉ कालेज स्थापित करना है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. आनंद शर्मा ने किया जबकि महिपाल सैनी, रोहतास आर्य, डा. यादराम सैनी, महाश्य दया किशन सैनी, किशन ङ्क्षसह, रामेश्वर सैनी, सूरजभान सैनी, सुरेश सैनी, देवी सिंह, ओमप्रकाश सैनी, विनोद सैनी, प्रवीण सैनी, दयाराम सैनी, रामफूल सैनी, दयाचंद सैनी, रवि शंकर, नवीन सैनी, शमशेर सैनी, जीवनराम, ईश्वर सैनी, प्रकाश चंद्र सैनी आदि मौजूद थे।

विधायक बी.बी. बतरा को सम्मान पत्र भेंट करते सैनी सोसायटी के कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य व प्रधान विजय सैनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें