रविवार, फ़रवरी 07, 2010

हर्षोल्लास से मनाई सावित्री बाई फूले जयंती

नारनौल, महेंद्रगढ़ व शाहपुर में हुए कार्यक्रम

नारनौल। स्थानीय सैनी सभा द्वारा विगत 4 जनवरी को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सावित्री बाई फूले की 180 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभा के प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभा के संरक्षक मास्टर श्रीराम आजाद मुख्य अतिथि तथा पूर्व डिप्टी रेंजर रामनिवास सैनी विशिष्टï अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर रमेश सैनी, प्रबंधक ओमप्रकाश सैनी, सभा के मीडिया प्रभारी रामचंद्र सैनी, जयसिंह सैनी, कामरेड दलीप सिंह, डा.मिंटू सैनी, रामौतार सैनी, बेगराज सैनी, नगर पार्षद बलबीर सिंह सैनी, एडवोकेट बलबीर सिंह आर्य व प्राचार्य सुरेश पाल सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।

सावित्री बाई को याद किया

महेंद्रगढ़। प्राचीन शिव मंदिर सैनी पुरा में सावित्री बाई फूले के जन्मोत्सव पर युवा जागृति मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के अध्यक्ष राज सैनी ने कहा कि समाज में निरंतर हो रहे विघटन व भाईचारे में फैल रही कटुता को दूर करने के लिए माता सावित्री बाई फूले के जीवन का अनुसरण कर देश व समाज को नई राह दी जा सकती है। इस अवसर पर राधेश्याम सैनी, जेबी सैनी, टींकू सैनी, धर्मेंद्र, राकेश सैनी, अर्जुन सैनी, बिट्ट, इन्द्रसैनी,सुरेन्द्र सैनी,सुनील सैनी आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।

रक्तदान शिविर का आयोजन

शाहपुरा। महात्मा ज्योतिबा फूले युवा शक्ति संगठन की ओर से डाबर मोहल्ले में जिलाध्यक्ष रोशन सैनी की अध्यक्षता में सावित्री बाई फुले जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि बालिका शिक्षा के प्रसार में योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 16 युवाओं ने भाग लिया तथा सावित्री बाई फूले को नमन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें