राजबीर सैनी
भिवानी। राजा नाहर सिंह के सेनापति गुलाब सिंह सैनी के शहीदी दिवस पर विगत 9 जनवरी को भिवानी में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश सरकार से भिवानी शहर के किसी मार्ग का नाम सेनापति गुलाब सिंह सैनी के नाम पर रखने की मांग की गई। समारोह में सैनी समाज के प्रधान घीसाराम सैनी तथा महात्मा ज्योतिफूले एजुकेशन सोसायटी के प्रधान रमेश सैनी ने सेनापति गुलाब सिंह सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो भी समाज अपने शहीदों को भुला देता है वह कभी भी तरक्की नहीं कर सकता।
रविवार, फ़रवरी 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें