बोले, सैनी समाज को एकजुट करने समर्पित करेंगे अपना जीवन
रोहतक। करीब 6 महीने अमेरिका में बीताने के बाद समाजसेवी डा. यादराम सैनी जनवरी माह में स्वदेश लौट आए। रोहतक लौटने के उपरांत सैनी समाज के मौजीज लोगों से बातचीत करते हुए डा. यादराम सैनी ने बताया कि अमेरिका के सेनफंरासिसको शहर में सैनी समाज के अनेक परिवार अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने इन सभी परिवारों से मिलकर न केवल सैनी समाज में व्याप्त समस्याओं बारे विस्तृत चर्चा की, बल्कि भारत एवं इसके बाहर रह रहे सैनी समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए किस प्रकार कार्य किया जाए, इस बारे में योजनाएं भी तैयार की गई। जिन्हें जल्द ही क्रियान्वित कर इस ओर एक सार्थक पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे 26 फरवरी को फिर से अमेरिका जा रहे हैं और वहां रह रहे सैनी समाज के लोगों को एकजुट करेंगे।
रविवार, फ़रवरी 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें