सैनी कल्याण परिषद भिवानी के तत्वावधान में
मनीष सैनी
भिवानी। सैनी समाज के उत्थान में जुटी सैनी कल्याण परिषद भिवानी ने शंकर लाल शांति देवी की स्मृति में भिवानी के प्रत्येक गांव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर उसमें पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है।
कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि इस योजना को तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करते हुए गांवों में उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिलसिला शुरू कर दिया गया है और अब तक नौरंगाबाद, ढाणी हरसुख, चांग, बिरण, नई बस्ती विद्या नगर, पटेल नगर तथा सैनीयान गली पुराना बस अड्डा आदि स्थानों पर इस स्पर्धा का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दो गु्रप बनाये गए हैं और उसी के मुताबिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार दिये जाते हैं। प्रधान ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं पंतगेट में रहने वाले प्रॉपटी डीलर श्री परमानंद सैनी के माता-पिता की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गांव व कालोनी स्तर पर इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच भी एक मेगा फाइनल करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य मकसद बच्चों के बौद्धिक ज्ञान में बढ़ौतरी करना है ताकि भविष्य में वे प्रतियोगी स्पर्धाओं का सामना आसानी से कर सकें।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें