सैनी समाज का बरसों पुराना सपना साकार
चन्द्रप्रकाश सैनी
हरियाणा सरकार ने विख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर सीनियर सिटीजन के लिए लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड घोषित कर निसंदेह सम्पूर्ण सैनी बिरादरी का मान-सम्मान बढ़ाया है क्योंकि यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि शिक्षा के क्षेत्र में अप्रत्याशित कार्य करने के बावजूद महात्मा ज्योति बा फूले का नाम हरियाणा में शुरूआत से ही उपेक्षित रहा है। हालांकि उत्तरप्रदेश में तो एक शहर का नाम ही महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर रखा गया है और महाराष्ट्र व राजस्थान में भी कई सरकारी योजनाओं के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं के नाम महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर रखे गये हंै मगर हरियाणा में महात्मा फूले की स्मृति में कोई भी काम न होना लम्बे समय से सैनी समाज के जेहन को कौंध रहा था। ऐसा नहीं है कि महात्मा फूले के नाम से कोई सरकारी योजना शुरू करवाने के लिए विगत में कोई प्रयास नहीं किये गये। प्रयास भी किये गये और उन्हें साकार करवाने के लिए संजीदगी भी दिखाई गई लेकिन सत्ता में पैठ न होने की वजह से एक समयावधि के बाद सभी प्रयास एक-एक कर अपने आप ही दम तोड़ गये। इस सबके बावजूद हर्ष का विषय यह है कि जो काम अनुभवी हाथ नहीं कर पाये उसे सैनी समाज के युवाओं ने कर दिखाया है। सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी तथा सत्य शोधक समाज के युवा अध्यक्ष महंत सागरनाथ महाराज के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के रोहतक आगमन पर सैनी समाज ने जिस गर्मजोशी से उन्हें ज्ञापन सौंप हरियाणा में महात्मा ज्योति बा फूले के नाम से कोई सरकारी योजना शुरू करने की मांग की थी, उस मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा आदर देते हुए सैनी समाज की बरसों पुरानी मांग को साकार कर दिया। अन्यथा अब तो यह लगने लगा था कि महात्मा फूले के नाम पर हरियाणा में सरकारी स्तर पर कुछ कार्य करवाना सपनों तक ही सिमट कर रह गया है। अब जबकि यह सपना साकार हो गया है तो यह सम्पूर्ण सैनी समाज का कर्तव्य बनता है कि वह मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का तहे दिल से आभार व्यक्त करें।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


good mooring sir
जवाब देंहटाएंsir hame biband ke bare mai main main tips ke bare me bataye suro se leke last tak