जिले सिंह सैनी
बहादुरगढ़। गांव परनाला में सैनी जनकल्याण समिति की एक बैठक पालीराम सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान शेखर सैनी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की और सैनी समाज के नेताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधान शेखर सैनी ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक वे अपना अधिकार सुरक्षित नहीं रख सकते हैं। लिहाजा समाज का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रधान शेखर सैनी का पालीराम सैनी ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्षद जसबीर सैनी, शेर सिंह सैनी, सूबेदार सूबे सिंह, खेमचंद सैनी, हुकम सिंह सैनी, महाबीर सैनी, रोहतास, नर सिंह, पूर्ण सिंह सैनी, सुरेश सैनी, बलवान सैनी, ज्ञान सैनी, महेंद्र सैनी, मोहर सिंह सैनी, विनोद सैनी, रमेश चंद, जगदीश, राम सिंह, जयकरण, मोहन लाल, नरेश सैनी, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें