सैनी समाज ने जताया सरकार का आभार
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
चंडीगढ़। आखिरकार सैनी समाज द्वारा किये गए प्रयासों ने अपना रंग दिखा ही दिया। सैनी समाज की मांग को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार ने समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले के नाम से लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड देने की घोषणा की है। यह अवार्ड उन सीनियर सिटीजन को दिया जाएगा, जिन्होंने समाज उत्थान में अहम योगदान देकर एक नई मिसाल पेश की है। प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस अवार्ड के लिए बाकायदा आवेदन आमंत्रित किये जायेेंगे और मिले आवेदनों में जो सर्वश्रेष्ठ होगा, उसे महात्मा ज्योति बा फूले लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड के लिए चुना जायेगा।
ध्यान रहे विगत 27 मार्च को सैनी एजूकेशन सोसायटी के सम्मान समारोह में पधारी हरियाणा की शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल को सैनी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान विजय सैनी व महंत सागरनाथ के संयुक्त नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उनसे हरियाणा एजूकेशन बोर्ड परिसर में सैनी समाज की महान हस्ती महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा लगाने के साथ-साथ उनकी स्मृति में सरकारी स्तर पर कोई न कोई विशेष योजना चलाने का आग्रह किया था। इस प्रतिनिधिमंडल का का कहना था कि महात्मा फूले ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है बावजूद इसके हरियाणा में उनकी याद में आज तक कोई योजना नहीं चलागई गई है। लिहाजा ऐसी स्थिति में उनके नाम से कोई न कोई सरकारी योजना लांच जाना निहायत जरूरी है ताकि उनकी स्मृति लम्बे समय तक बनी रह सकें। सैनी समाज की इस मांग पर विचार करते हुए शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत कर महात्मा फूले के नाम पर जल्द ही कोई न कोई सरकारी योजना शुरू करवाने का भरोसा दिलवाया था। इसी भरोसे को साकार करते हुए महात्मा फूले लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड के नाम से सैनी समाज को नायाब तोहफा दिया गया है।
जरूरी था सैनी समाज की मांग पूरी करवाना : भुक्कल
शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने सैनी संवाद से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए कहा कि सैनी समाज द्वारा उन्हें सौंपे गये ज्ञापन के बाद महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर कोई न कोई सरकारी योजना शुरू करना जरूरी हो गया था क्योंकि सैनी बिरादरी से उनका हमेशा से ही लगाव रहा है।
कांगे्स सरकार का आभारी रहेगा सैनी समाज : विजय सैनी
महात्मा ज्योति बा फूले अवार्ड घोषित होने से उत्साहित सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने उनकी मांग को मान कर सैनी समाज को जो तवज्जो बख्शी है, उसके लिए सैनी समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा और उनके द्वारा किये गये इस ऐतिहासिक कार्य को कभी नहीं भूला पायेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


mahatma jyotibaa phule award hamare samaj ki taraki ka pratik he baa dwara kiye gaye samaj hit ke karyo ka yeh chhota sa pratisaad he. sampoorna saini samaj ko meri aur hardik subh kamnaye. manoj kushwaha, president, sarv kushwah samaj,indore, m.p. also see www.kushwahsamaj.blogspot.com
जवाब देंहटाएंindore me bhi jyoti baa ke naam par ek chourahe ka nirman yeha indore vikas pradhikaran dwara kiya gaya he jis ka lokarpan kuchh samay purva hi kiya gaya he . sabhi sathiyo ko badhai ho. also see www.kushwahsamaj.blogspot.com
जवाब देंहटाएं