गोहाना (संदीप सैनी)। स्थानीय इंद्रगढ़ी के 12 उत्साही युवक इस बार हरिद्वार से हरकी पौड़ी से 140 किलो वजन की ऐसी आकर्षक कांवड़ लाएंगे, जिसमें लाइटें जगमगाएंगी और ट्रैक्टर-ट्राली में डी.जे. भी साथ-साथ चलेगा। इस के लिए ट्राली पर बाकायदा जेनरेटर भी रखा रहेगा। यह अदभुत कांवड़ वार्ड 15 के नवनिर्वाचित पार्षद होशियार सिंह सैनी की अगुवाई में लाई जाएगी। उनकी टीम के 2 सदस्यों-सुरेंद्र सैनी और सोमवीर सैनी- ने ही लोहे के पाइपों को जोड़ कर कांवड़ का ढांचा तैयार किया है जिसे हरिद्वार में सजाया जाएगा।
टीम के शेष सदस्य-सोनू सैनी, श्याम लाल सैनी, नरेश सैनी, हेम राज सैनी, मोनू सैनी, प्रदीप सैनी, राजेश सैनी, रवींद्र सैनी और काला सैनी हैं। युवाओं की यह टीम 3 अगस्त के तड़के हरिद्वार के लिए रवाना हो गई तथा 8 अगस्त की महाशिवरात्रि से एक दिन पहले 7 अगस्त को यहां पहुंच जाएगी।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें