गुरुवार, अगस्त 05, 2010
कृष्ण सैनी जिप सदस्य निर्वाचित
रोहतक (विनोद सैनी)। हसनगढ़ के युवा नेता ठेकेदार कृष्ण सैनी ने जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-7 से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनु जांगड़ा को 408 मतों से पराजित किया। अपनी जीत की खुशी में कृष्ण सैनी ने वार्ड नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों- हसनगढ़, समचाना, गिच्छी, दतौड़, अटायल, गांधरा, भैसरू खुर्द व कला- के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया। कृष्ण सैनी का कहना है कि उनका मकसद वार्ड का समुचित विकास करना होगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें