गुरुवार, अगस्त 05, 2010

दस किलोग्राम चांदी लूटी

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में विगत 14 जुलाई को अज्ञात लुटेरे हवा में गोलियां चलाकर विजयनगर से रायसिंह नगर आ रहे सुनील कुमार और जयपाल सैनी से दस किलोगाम चांदी लूट कर फरार हो गए। लुटेरे मोटरसाइकिल पर आये थे और चांदी लूटने के बाद गोलियां चलाते हुए भाग गये। इस वारदात में जयपाल सैनी छर्रे लगने से घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें