गुरुवार, अगस्त 05, 2010

जिला खेलों में सैनी स्कूल का शानदार प्रदर्शन

तीन टीमों ने हासिल की पोजीशन

अशोक सैनी
हमारे संवाददाता

रोहतक। हाल ही में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खेलों में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल की मुख्याध्यापिका संगीता अरोड़ा ने बताया कि वॉलीबॉल स्पर्धा में स्कूल की अंडर-19 टीम की छात्राओं- कविता, अंजली, सोनिया, मोनिका, ज्योति, शबनम, चेष्टा, निकिता, मुकेश, पिंकी व रेणु व अंडर-14 समूह की मोनिका, रूपाली, तृषा, सोनिया, प्रीति, संगीता तथा खो-खो प्रतियोगिता में अनु, पिंकी, कोमल, सोनिया, निशा, शालु, कोमल, रेणु, रीना, स्वाती, सरिता, पारूल की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
छात्राओं की इस कामयाबी पर सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी, उप्रपधान महिपाल सैनी, सचिव सतपाल सैनी, सहसचिव सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य, मैनेजर रामेश्वर सैनी, किशन सिंह कोच व सूरजभान सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सैनी स्कूल में हुई प्रतिस्पर्धाएं
नवागतुंक छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन के लिए सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक सप्ताह तक विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य बी.डी. मदान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 85 छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध लेखन में ज्योति प्रथम, आंचल सैनी द्वितीय, कुशलता तृतीय, समाचार वाचन में सुमन प्रथम, पायल सैनी द्वितीय, पिंकी तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, आंचल सैनी द्वितीय, पूनम तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, मीनू द्वितीय, रेखा तृतीय, रंगोली में प्रियंका प्रथम व रवीना द्वितीय स्थान पर रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें