गुरुवार, अगस्त 05, 2010

सैनी सरपंच निर्वाचित

रोहतक (विनोद सैनी)। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में सैनी बिरादरी के अनेक प्रत्याशियों ने सरपंच का चुनाव जीतकर सैनी समाज का नाम रोशन किया हैं। जिन सरपंचों ने चुनावी दंगल में विजयश्री हासिल की है उनमें रोहतक जिला के गांव हसनगढ़ से राज सिंह सैनी, करनाल जिला के गांव छप्पार के अमित सैनी, बीबीपुर जाटान से पिछड़ा वर्ग के नेता रमेश सैनी व जसविंद्र सैनी, यमुनानगर के इस्सपुर गांव से पूर्ण चंद सैनी शामिल हैं। राज सिंह सैनी ने जहां 462 वोटों के अच्छे अंतर से फतेह हासिल की, वहीं अमित सैनी 120 वोटों के साथ सरपंच निर्वाचित हुए। इन सभी के सरपंच निर्वाचित होने पर सम्पूर्ण सैनी समाज में खुशी का आलम है और उन्हें उम्मीद है कि सभी सरंपच अपने गांवों का समुचित विकास करवाने में कामयाब होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें