गोहाना। काले-काले मेघ उमड़ते तो बहुत हैं, पर अचानक हवा का प्रवाह तेज होने के साथ गोहाना में बिन बरसे आगे की राह पकड़ लेते हैं। ऐसे में स्थानीय वार्ड 15 के पार्षद होशियार सिंह सैनी के सहयोग से इंद्रगढ़ी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से गुड़ के गुलगुले तैयार किए तथा उनको इस प्रार्थना के साथ बंटवाया कि इंद्र देवता खुश हों तथा जमकर बरसें। सरोज, रानी, बोबी, रेखा, विमला, गुड्डी, निर्मला और ओमपति ने गुलगुले बनाए। गुलगुलों को सुभाष सैनी और विद्याधर की टीम ने बांटा।
यह सामान्य मान्यता है कि इंद्र देवता मीठे गुलगुलों से प्रसन्न होते हैं। गुलगुले बांटने की पहल तब की गई जब बादलों के घुमडऩे के बावजूद खुल कर वर्षा नहीं हुई तथा यदा-कदा थोड़े-बहुत छींटे पड़ते रहे जबकि गोहाना के अड़ौसी-पड़ौसी शहरों में कई बार अच्छी बारिश हो चुकी है। यहां वर्षा न होने से मौसम गर्म है तथा धान की रोपाई में भी देरी हो रही है।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें