गुरुवार, अगस्त 05, 2010

नारनौल में हुआ वैवाहिक सम्मेलन

नारनौल (मनीष सैनी)। विगत 11 जुलाई को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा के कार्यालय में तृतीय सैनी युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान सूबेदार पुरूषोत्तम सैनी ने की। सम्मेलन में 35 युवक-युवतियों ने भाग लिया, लेकिन गैत्र मिलने व योग्यता के अभाव में किसी भी जोड़े का चयन नहीं हो सका। सैनी सभा प्रधान ने बताया कि सम्मेलन में भिवानी, झज्जर, गुडग़ांव और रेवाड़ी के युवक-युवतियों व उनके अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई गई। इस मौके पर सैनी कल्याण परिषद भिवानी प्रधान ओमप्रकाश सैनी, चिरंजीलाल, उमेदसिंह, भूपसिंह, जगदीश, बलंवत, मनोज, पार्षद महावीर प्रसाद एडवोकेट आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें