सैनी समाज ने जताया सरकार का आभार
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
चंडीगढ़। आखिरकार सैनी समाज द्वारा किये गए प्रयासों ने अपना रंग दिखा ही दिया। सैनी समाज की मांग को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार ने समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले के नाम से लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड देने की घोषणा की है। यह अवार्ड उन सीनियर सिटीजन को दिया जाएगा, जिन्होंने समाज उत्थान में अहम योगदान देकर एक नई मिसाल पेश की है। प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस अवार्ड के लिए बाकायदा आवेदन आमंत्रित किये जायेेंगे और मिले आवेदनों में जो सर्वश्रेष्ठ होगा, उसे महात्मा ज्योति बा फूले लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड के लिए चुना जायेगा।
ध्यान रहे विगत 27 मार्च को सैनी एजूकेशन सोसायटी के सम्मान समारोह में पधारी हरियाणा की शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल को सैनी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान विजय सैनी व महंत सागरनाथ के संयुक्त नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उनसे हरियाणा एजूकेशन बोर्ड परिसर में सैनी समाज की महान हस्ती महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा लगाने के साथ-साथ उनकी स्मृति में सरकारी स्तर पर कोई न कोई विशेष योजना चलाने का आग्रह किया था। इस प्रतिनिधिमंडल का का कहना था कि महात्मा फूले ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है बावजूद इसके हरियाणा में उनकी याद में आज तक कोई योजना नहीं चलागई गई है। लिहाजा ऐसी स्थिति में उनके नाम से कोई न कोई सरकारी योजना लांच जाना निहायत जरूरी है ताकि उनकी स्मृति लम्बे समय तक बनी रह सकें। सैनी समाज की इस मांग पर विचार करते हुए शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत कर महात्मा फूले के नाम पर जल्द ही कोई न कोई सरकारी योजना शुरू करवाने का भरोसा दिलवाया था। इसी भरोसे को साकार करते हुए महात्मा फूले लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड के नाम से सैनी समाज को नायाब तोहफा दिया गया है।
जरूरी था सैनी समाज की मांग पूरी करवाना : भुक्कल
शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने सैनी संवाद से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए कहा कि सैनी समाज द्वारा उन्हें सौंपे गये ज्ञापन के बाद महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर कोई न कोई सरकारी योजना शुरू करना जरूरी हो गया था क्योंकि सैनी बिरादरी से उनका हमेशा से ही लगाव रहा है।
कांगे्स सरकार का आभारी रहेगा सैनी समाज : विजय सैनी
महात्मा ज्योति बा फूले अवार्ड घोषित होने से उत्साहित सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने उनकी मांग को मान कर सैनी समाज को जो तवज्जो बख्शी है, उसके लिए सैनी समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा और उनके द्वारा किये गये इस ऐतिहासिक कार्य को कभी नहीं भूला पायेगा।
गुरुवार, अगस्त 05, 2010
प्रधान सम्पादक की कलम से
सैनी समाज का बरसों पुराना सपना साकार
चन्द्रप्रकाश सैनी
हरियाणा सरकार ने विख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर सीनियर सिटीजन के लिए लाइफ टाइम एचिवमैंट अवार्ड घोषित कर निसंदेह सम्पूर्ण सैनी बिरादरी का मान-सम्मान बढ़ाया है क्योंकि यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि शिक्षा के क्षेत्र में अप्रत्याशित कार्य करने के बावजूद महात्मा ज्योति बा फूले का नाम हरियाणा में शुरूआत से ही उपेक्षित रहा है। हालांकि उत्तरप्रदेश में तो एक शहर का नाम ही महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर रखा गया है और महाराष्ट्र व राजस्थान में भी कई सरकारी योजनाओं के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं के नाम महात्मा ज्योति बा फूले के नाम पर रखे गये हंै मगर हरियाणा में महात्मा फूले की स्मृति में कोई भी काम न होना लम्बे समय से सैनी समाज के जेहन को कौंध रहा था। ऐसा नहीं है कि महात्मा फूले के नाम से कोई सरकारी योजना शुरू करवाने के लिए विगत में कोई प्रयास नहीं किये गये। प्रयास भी किये गये और उन्हें साकार करवाने के लिए संजीदगी भी दिखाई गई लेकिन सत्ता में पैठ न होने की वजह से एक समयावधि के बाद सभी प्रयास एक-एक कर अपने आप ही दम तोड़ गये। इस सबके बावजूद हर्ष का विषय यह है कि जो काम अनुभवी हाथ नहीं कर पाये उसे सैनी समाज के युवाओं ने कर दिखाया है। सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी तथा सत्य शोधक समाज के युवा अध्यक्ष महंत सागरनाथ महाराज के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के रोहतक आगमन पर सैनी समाज ने जिस गर्मजोशी से उन्हें ज्ञापन सौंप हरियाणा में महात्मा ज्योति बा फूले के नाम से कोई सरकारी योजना शुरू करने की मांग की थी, उस मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा आदर देते हुए सैनी समाज की बरसों पुरानी मांग को साकार कर दिया। अन्यथा अब तो यह लगने लगा था कि महात्मा फूले के नाम पर हरियाणा में सरकारी स्तर पर कुछ कार्य करवाना सपनों तक ही सिमट कर रह गया है। अब जबकि यह सपना साकार हो गया है तो यह सम्पूर्ण सैनी समाज का कर्तव्य बनता है कि वह मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का तहे दिल से आभार व्यक्त करें।

महंत सागरनाथ को कार भेंट
राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
हांसी। स्थानीय गुंसाई गेट बहार के महात्मा ज्योति बा फूले मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत सागरनाथ महाराज को उनके श्रद्धालुओं ने वैगनार गाड़ी भेंट की है। महंत सागरनाथ को इस गाड़ी की चाबी सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के प्रधान विजय सैनी ने एक समारोह के दौरान भेंट की। समारोह की अध्यक्षता पुरुषोत्तम सैनी ने की जबकि इस अवसर पर नारनौल से अनिल सैनी, बलबीर सैनी, पार्षद रामप्रसाद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, भिवानी से सैनी कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी, सुरेंद्र चंद्र सैनी, रोहतक से किशन सिंह कोच, विनोद सैनी, जिले ङ्क्षसह सैनी, प्रवीण सैनी व अशोक सैनी, हांसी से श्याम सुंदर सैनी, जगदीश सैनी, पार्षद हरिराम सैनी, रिंकु सैनी, मुकेश सैनी व कृष्ण सैनी, सरपंच राजकुमार सैनी व रामफल सैनी, मामन राम सैनी, यशपाल सैनी, गोपीचंद सैनी, बीडीओ वीर सिंह, मदनलाल सैनी, राजकुमार सैनी, देवीराम सैनी, संजीव कुमार, मामन मुन्ना, ऋषि सागर, महावीर सैनी, जगदीश सैनी तथा हिसार से आनंद कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
मूर्ति लगाने को लेकर गोहाना में तनातनी
मामला गढ़ीउजाले खां की शामलाती जमीन का
गोहाना। गढ़ी उजाले खां गांव की शामलात जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में तनातनी हो गई है। एक गुट का कहना है कि जमीन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगनी चाहिए जबकि दूसरा गुट यहां किसी राजनीतिज्ञ की मूर्ति लगवाने का प्रयास कर रहा है।
इसी संदर्भ में गढ़ी उजाले खां गांव के मौजीज लोगों की एक बैठक विगत 14 जुलाई को हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि शामलात जमीन पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की ही प्रतिमा लगाई जाएगी और विरोधी गुट द्वारा एक नेता विशेष की प्रतिमा लगाने की जो कोशिशें की जा रही है, उसे कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। सोनीपत जिला परिषद के सदस्य परमवीर सैनी और गोहाना पंचायत समिति के सदस्य सुनील सैनी ने कहा कि गढ़ी उजाले खां गांव यह कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा कि उसकी शामलाती जमीन का दुरुपयोग एक राजनीतिक परिवार को खुश करने के लिए हो। गांव के पूर्व सरपंच डा. मोहन सैनी ने कहा कि शामलाती जमीन का प्रयोग कोई व्यक्ति विशेष नहीं, केवल प्रशासन या सरकार कर सकते हैं जिसमें नेता विशेष की नहीं बल्कि किसी संत-महात्मा या शहीद की प्रतिमा ही लगाई जा सकती है।
डा. महेंद्र सैनी, आढ़ती महेंद्र सैनी और पंच बलबीर सैनी ने कहा कि यदि गढ़ी उजाले खां गांव में किसी शहीद या महात्मा की प्रतिमा के अलावा किसी अन्य की प्रतिमा लगाई गई, गांव इसका डट कर विरोध करेगा। सोनू सैनी, राजू सैनी, वजीर सैनी और अजीत सिंह सैनी ने कहा कि गढ़ी उजाले खां कोई ऐसा कमजोर गांव नहीं है कि उसकी मर्जी के खिलाफ किसी की भी प्रतिमा को थोप दिया जाएगा।

मेनहोल में गिरने से नर्सरी के छात्र की मौत
विनोद सैनी
हमारे संवाददाता
गुडगांव। विगत 14 जुलाई की सुबह लै. अतुल कटारिया स्कूल की नर्सरी कक्षा का पांच वर्षीय छात्र संदीप सैनी उस समय पालम विहार के भगत सिंह चौक के पास बने सीवर के मेनहोल में गिर गया जब बस न आने पर वह अपनी मां पूनम सैनी की अंगुली छोड़कररोड पर खेलने लगा। बेटे को सीवर में गिरते देख पूनम के होश उड़ गये। हालांकि पूनम ने उसे बाहर निकालने की कोशिश भी की मगर तब तक मेनहोल में चल रहे गंदे पानी के बहाव में वह आगे बह गया। पूनम ने शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रित हो गये, जिन्होंने इसकी सूचना इलाके के सैक्टर-5 थाना पुलिस स्टेशन को दी। इत्तफाकन थाना प्रबंधक संजीव बल्हारा भी पास में ही थे और वायरलैस पर सूचना मिलते ही और जवानों को मौके पर आने का आदेश देकर घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक उन्होंने फायर बिगे्रड को भी मदद के लिए बुला लिया था। फायर बिग्रेड की ओर से फायर मैन रामानन्द और अन्य जवान तुरंत बच्चे की खोज में जुट गए। थाना प्रबंधक और फायर कर्मियों ने इधर उधर के मेनहोलों को जांचने के बाद उनकी घेराबंदी की। लगभग एक किलोमीटर दूर फायरकर्मी रामानन्द ने एक मेनहोल से संदीप सैनी को बाहर निकला। बेहोश अवस्था में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।
अस्पताल में चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार 18 जुलाई को संदीप ने दम तोड़ दिया। संदीप की अकाल मौत से उसके पिता चंचल सैनी व माता पूनम का बुरा हाल था। मौत के बाद जिला प्रशासन जागा और पूनम की शिकायत पर हूडा के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के लिए उनके खिलाफ धारा 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।

बाबा के चंगुल से बच्चे को छुडवाया
सीकर। विगत 12 जुलाई को जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक बाबा के चंगुल में फंसकर घर से गायब हुए 13 वर्षीय अमित सैनी को आरपीएफ ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। अमित पुत्र विनोद सैनी निवासी फतेहपुर शेखावाटी जोधपुर को आरपीएफ ने एक बाबा के पास से बरामद किया, जिसे बाद में मेड़ता रोड स्थित जीआरपी थाने को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी परमाराम विश्नोई ने बताया कि विनोद फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड संख्या 20 चमडिय़ा कॉलेज के सामने अमृत आश्रम के पास का रहने वाला है। घटना वाली सुबह उसने अपने बड़े भाई की जेब से 200 रुपए निकाले और जयपुर की बस में बैठ गया।
वह जयपुर में रहने वाले मामा-मामी के पास जाने के मकसद से निकला था। भटकता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे गया। यहां बच्चे को अकेला देखकर बाबा बब्बन निवासी मेदागिन जिला बनारस ने उसे विश्वास में लिया और कुछ खिलाकर जोधपुर के लिए रवाना हो गया। जहां रोते हुए बच्चे को देखकर आरपीएफ ने बाबा को पकड़ लिया। फिर उसे जीआरपी मेड़ता रोड को सौंप दिया। बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर फतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने बच्चे के घर पूरा वाकया बताया। सुबह अमित के पिता विनोद व रिश्तेदार सुशील रवाना हुए। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि बालक परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अमित के मिलने से उनके परिजनों ने राहत ने सांस लेते हुए आरपीएफ का शुक्रिया अदा किया है।

हरिद्वार से लायी जायेगी 140 किलो की कांवड़
गोहाना (संदीप सैनी)। स्थानीय इंद्रगढ़ी के 12 उत्साही युवक इस बार हरिद्वार से हरकी पौड़ी से 140 किलो वजन की ऐसी आकर्षक कांवड़ लाएंगे, जिसमें लाइटें जगमगाएंगी और ट्रैक्टर-ट्राली में डी.जे. भी साथ-साथ चलेगा। इस के लिए ट्राली पर बाकायदा जेनरेटर भी रखा रहेगा। यह अदभुत कांवड़ वार्ड 15 के नवनिर्वाचित पार्षद होशियार सिंह सैनी की अगुवाई में लाई जाएगी। उनकी टीम के 2 सदस्यों-सुरेंद्र सैनी और सोमवीर सैनी- ने ही लोहे के पाइपों को जोड़ कर कांवड़ का ढांचा तैयार किया है जिसे हरिद्वार में सजाया जाएगा।
टीम के शेष सदस्य-सोनू सैनी, श्याम लाल सैनी, नरेश सैनी, हेम राज सैनी, मोनू सैनी, प्रदीप सैनी, राजेश सैनी, रवींद्र सैनी और काला सैनी हैं। युवाओं की यह टीम 3 अगस्त के तड़के हरिद्वार के लिए रवाना हो गई तथा 8 अगस्त की महाशिवरात्रि से एक दिन पहले 7 अगस्त को यहां पहुंच जाएगी।

सैनी सरपंच निर्वाचित
रोहतक (विनोद सैनी)। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में सैनी बिरादरी के अनेक प्रत्याशियों ने सरपंच का चुनाव जीतकर सैनी समाज का नाम रोशन किया हैं। जिन सरपंचों ने चुनावी दंगल में विजयश्री हासिल की है उनमें रोहतक जिला के गांव हसनगढ़ से राज सिंह सैनी, करनाल जिला के गांव छप्पार के अमित सैनी, बीबीपुर जाटान से पिछड़ा वर्ग के नेता रमेश सैनी व जसविंद्र सैनी, यमुनानगर के इस्सपुर गांव से पूर्ण चंद सैनी शामिल हैं। राज सिंह सैनी ने जहां 462 वोटों के अच्छे अंतर से फतेह हासिल की, वहीं अमित सैनी 120 वोटों के साथ सरपंच निर्वाचित हुए। इन सभी के सरपंच निर्वाचित होने पर सम्पूर्ण सैनी समाज में खुशी का आलम है और उन्हें उम्मीद है कि सभी सरंपच अपने गांवों का समुचित विकास करवाने में कामयाब होंगे।
सैनी समाज से एकजुट होने का आह्वान
जिले सिंह सैनी
बहादुरगढ़। गांव परनाला में सैनी जनकल्याण समिति की एक बैठक पालीराम सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान शेखर सैनी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की और सैनी समाज के नेताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधान शेखर सैनी ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक वे अपना अधिकार सुरक्षित नहीं रख सकते हैं। लिहाजा समाज का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रधान शेखर सैनी का पालीराम सैनी ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्षद जसबीर सैनी, शेर सिंह सैनी, सूबेदार सूबे सिंह, खेमचंद सैनी, हुकम सिंह सैनी, महाबीर सैनी, रोहतास, नर सिंह, पूर्ण सिंह सैनी, सुरेश सैनी, बलवान सैनी, ज्ञान सैनी, महेंद्र सैनी, मोहर सिंह सैनी, विनोद सैनी, रमेश चंद, जगदीश, राम सिंह, जयकरण, मोहन लाल, नरेश सैनी, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

राकेश व हरिओम एमपीएचडब्यू नियुक्त
रोहतक (विनोद सैनी)। सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी की अनुशंसा पर स्थानीय सुखपुरा वासी राकेश सैनी पुत्र श्री राजेंद्र सिंह तथा झज्जर के गांव बहु के हरिओम सैनी पुत्र श्री सूबे सिंह सैनी को हरियाणा सरकार म मल्टी परपच हेल्थ वर्कर्ज नियुक्त किया गया है। इस पर विजय सैनी ने सीएम भूपेंद्र हुड्डा का समूचे सैनी समाज की ओर से आभार जताया है।
किसान गंगाराम सैनी की निर्मम हत्या
बुलंदशहर। विगत 10 जुलाई की रात कस्बा शिकारपुर के मुख्य मार्ग पर बनी एक मार्केट की दुकानों के बरामदे में सो रहे किसान गंगाराम सैनी की कुछ सशस्त्र हमलावरों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारें कौन थे और किस रंजिश के चलते गंगाराम की हत्या की गई है।
सेवानिवृत्त हुए जगदीश सैनी
रोहतक। नगर परिषद रोहतक में बतौर गार्डन सुपरवाइजर अपनी सेवाएं देने के बाद स्थानीय सुखपुरा वासी जगदीश सैनी विगत 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गये। उनकी विदाई पर नगर परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृष्ण सैनी जिप सदस्य निर्वाचित
रोहतक (विनोद सैनी)। हसनगढ़ के युवा नेता ठेकेदार कृष्ण सैनी ने जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-7 से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनु जांगड़ा को 408 मतों से पराजित किया। अपनी जीत की खुशी में कृष्ण सैनी ने वार्ड नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों- हसनगढ़, समचाना, गिच्छी, दतौड़, अटायल, गांधरा, भैसरू खुर्द व कला- के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया। कृष्ण सैनी का कहना है कि उनका मकसद वार्ड का समुचित विकास करना होगा।
निधन
श्रवण सैनी का निधन
सिरसा। सिरसा सैनी सभा के प्रधान विजयपाल सैनी के बड़े भाई श्रवण सैनी का विगत 16 जुलाई को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। वे 73 साल के थे और आर्य समाज से जुड़े हुए थे। वे रेलवे से रिटायर्ड थे।
रामप्रसाद सैनी का निधन
हांसी। सत्यसोधक समाज के कोषाध्यक्ष जगदीश सैनी के ताऊजी रामप्रसाद सैनी का विगत 18 जुलाई को निधन हो गया। वे 76 वर्षों के थे और अपना सम्पूर्ण समय समाज सेवा में व्यतीत कर रहे थे।

आठ घंटे तक परिजनों को नहीं मिला शव
टाइगर के हमले में काल का ग्रास बना घमंडी सैनी
सवाईमाधोपुर। स्थानीय रणथम्भौर रोड स्थित झूमर बावड़ी के निकट गत माह की एक सुबह टाइगर ने हमला कर युवक घमंडी सैनी को मार दिया। दोपहर सवा तीन बजे तक युवक का पता नहीं चलने पर सैनी समाज के आक्रोशित लोगों ने रणथम्भौर रोड पर जाम लगा दिया। अपराह्न साढ़े चार बजे जब पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तब गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पत्थर फैंके। जिससे महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डीके बिस्सा के वाहन का शीशा टूट गया। स्थिति गंभीर होती देख मान टाउन थानाधिकारी फूल मोहम्मद ने लोगों को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो लोगों ने उनसे भी हाथापाई की। किसी ने उनके थप्पड़ भी जड़ दिया। करीब बीस मिनट तक मौके पर अफरातफरी मची रही। मेडिकल ज्यूरिष्ठ डॉ. एमएल कांवट ने बताया कि मृतक की गर्दन टूटी हुई थी और उसके बांई तरफ का हिस्सा बुरी तरह चबाया हुआ था।
बिलखते रहे परिजन
टाइगर के हमले में काल का ग्रास बने युवक घमंडी सैनी का शव आठ घंटे बाद भी नहीं मिलने पर परिजन बिलखते रहे। मृतक की मां व पिता लड्डूलाल सैनी बार-बार गश खाकर गिरते पड़ते रहे। वे बार-बार यही कह रहे थे कि उनके बेटे को कोई ले आओ। उनकी चीख-पुकार सुनकर हर किसी कि आंखें नम हो रही थी। सभी उन्हें दिलासा देने में लग रहे थे, वहीं युवक का सुराग नहीं लगने पर लोगों का गुस्सा भी भड़क रहा था।
उनका कहना था कि घटना के बाद भी कोई वन विभाग का आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मृतक की पत्नी अनिता की गोद में उसका चार वर्षीय पुत्र पवन था। उसके आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहा थे। बीच सड़क पर ही विलाप करने से बार-बार रास्ता जाम हो रहा था। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिसकर्मी उन्हें समझा बुझाकर एक तरफ करते कि थोड़ी देर बाद वे फिर सड़क पर आ जाते। इससे कई बार रास्ता जाम हो गया।
थानाधिकारी को हटाने की मांग
देर शाम करीब साढ़े छह बजे लोगों ने मानटाउन थानाधिकारी फूल मोहम्मद की निलम्बन की मांग को लेकर रणथम्भौर रोड पर पुन: जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि थानाधिकारी ने महिलाओं सहित अन्य लोगों के साथ ज्यादती की। इस बीच ग्राम पंचायत गोठबिहारी में उपसरपंच चिरंजीलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई सैनी समाज की एक बैठक में घमंडी सैनी के साथ प्रशासन द्वारा न्याय नहीं करने पर भारी आक्रोश जताया गया।

विभिन्न गांवों में हुई सामान्य ज्ञान स्पर्धा
सैनी कल्याण परिषद भिवानी के तत्वावधान में
मनीष सैनी
भिवानी। सैनी समाज के उत्थान में जुटी सैनी कल्याण परिषद भिवानी ने शंकर लाल शांति देवी की स्मृति में भिवानी के प्रत्येक गांव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर उसमें पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है।
कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि इस योजना को तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करते हुए गांवों में उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन का सिलसिला शुरू कर दिया गया है और अब तक नौरंगाबाद, ढाणी हरसुख, चांग, बिरण, नई बस्ती विद्या नगर, पटेल नगर तथा सैनीयान गली पुराना बस अड्डा आदि स्थानों पर इस स्पर्धा का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर दो गु्रप बनाये गए हैं और उसी के मुताबिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार दिये जाते हैं। प्रधान ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं पंतगेट में रहने वाले प्रॉपटी डीलर श्री परमानंद सैनी के माता-पिता की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गांव व कालोनी स्तर पर इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच भी एक मेगा फाइनल करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य मकसद बच्चों के बौद्धिक ज्ञान में बढ़ौतरी करना है ताकि भविष्य में वे प्रतियोगी स्पर्धाओं का सामना आसानी से कर सकें।

सैनी समाज की दशा पर किया मंथन
खरड़ (पंजाब)। विगत 15 जुलाई को सैनी बिरादरी ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय सैनी भवन में एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली के सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब सैनी कल्चर सोसायटी के राज्य प्रधान हरभाग सिंह सैनी देसू माजरा ने कहा कि काफी लंबे समय से सैनी समाज के लोगों को अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। राज्य में सैनी समाज की काफी जनसंख्या होने के बावजूद इन्हें राजनीतिक क्षेत्र में वंाछित स्थान नहीं दिया जा रहा है। मगी सैनी समाज के लोगों में अब जागरूकता आ गई है तथा वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष भी कर रहे हैं। इस सम्मेलन में सैनी समाज के लोगों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एनआरआई मनजीत सिंह सैनी, शिवपाल सिंह नया शहर, राज्य प्रेस सचिव अमरदीप सिंह सैनी व दलजीत सिंह सैनी, मैनेजिंग डायरेक्टर सैनी हरबल आयल गुरदासराम सैनी, शिरोमणि अकाली जत्था के प्रधान प्रीतम कौर भ्यौरा तथा बेअंत सिंह सैनी समेत काफी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद थे।
इंद्र को रिझाने के लिए गोहाना में बांटे गुलगुले
गोहाना। काले-काले मेघ उमड़ते तो बहुत हैं, पर अचानक हवा का प्रवाह तेज होने के साथ गोहाना में बिन बरसे आगे की राह पकड़ लेते हैं। ऐसे में स्थानीय वार्ड 15 के पार्षद होशियार सिंह सैनी के सहयोग से इंद्रगढ़ी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से गुड़ के गुलगुले तैयार किए तथा उनको इस प्रार्थना के साथ बंटवाया कि इंद्र देवता खुश हों तथा जमकर बरसें। सरोज, रानी, बोबी, रेखा, विमला, गुड्डी, निर्मला और ओमपति ने गुलगुले बनाए। गुलगुलों को सुभाष सैनी और विद्याधर की टीम ने बांटा।
यह सामान्य मान्यता है कि इंद्र देवता मीठे गुलगुलों से प्रसन्न होते हैं। गुलगुले बांटने की पहल तब की गई जब बादलों के घुमडऩे के बावजूद खुल कर वर्षा नहीं हुई तथा यदा-कदा थोड़े-बहुत छींटे पड़ते रहे जबकि गोहाना के अड़ौसी-पड़ौसी शहरों में कई बार अच्छी बारिश हो चुकी है। यहां वर्षा न होने से मौसम गर्म है तथा धान की रोपाई में भी देरी हो रही है।

बदमाशों ने जगबीर सैनी को लूटा
समालख। विगत 10 जुलाई की रात को गांव मनाना वासी मोटर मैकेनिक जगबीर सैनी की तीन बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर पहले तो जमकर धुनाई की और फिर उसका मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नारनौल में हुआ वैवाहिक सम्मेलन
नारनौल (मनीष सैनी)। विगत 11 जुलाई को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा के कार्यालय में तृतीय सैनी युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान सूबेदार पुरूषोत्तम सैनी ने की। सम्मेलन में 35 युवक-युवतियों ने भाग लिया, लेकिन गैत्र मिलने व योग्यता के अभाव में किसी भी जोड़े का चयन नहीं हो सका। सैनी सभा प्रधान ने बताया कि सम्मेलन में भिवानी, झज्जर, गुडग़ांव और रेवाड़ी के युवक-युवतियों व उनके अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई गई। इस मौके पर सैनी कल्याण परिषद भिवानी प्रधान ओमप्रकाश सैनी, चिरंजीलाल, उमेदसिंह, भूपसिंह, जगदीश, बलंवत, मनोज, पार्षद महावीर प्रसाद एडवोकेट आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
ज्योतिबा फूले जागृति मंच का होगा गठन
बाबैन। महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्री बाई फूले संस्था की प्रदेशाध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले की सर्वहितकारी सोच को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले जागृति मंच का गठन किया जायेगा। वह महात्मा ज्योतिबा फूले आश्रम में लोगों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योति बा ने गरीबों के हितों की लड़ाई लड़कर उनकी भलाई के लिए अनेक कार्य किये।
जसबीर व शेखर सैनी का स्वागत
बहादुरगढ़। नवनिर्वाचित पार्षद जसबीर सैनी और सैनी समाज के प्रधान शेखर सैनी का नया गांव में स्वागत किया गया। दादा बूड़े वाले के यहां आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रामनिवास सैनी ने किया जबकि इस मौके पर पूर्व सरपंच दर्शन सैनी, पूर्व सरपंच शेर सिंह, रोहताश सैनी, नत्थुराम, इंद्रसिंह, जयसिंह, मोहर सिंह, आजाद सिंह, सुलतान सैनी, सोनू सैनी, जगदीश सैनी, छतर सैनी अतर सैनी, ईश्वर सैनी, बलवान सैनी, खमेचंद सैनी, रोहताश सैनी, प्रहलाद सैनी, रविंद्र सैनी, त्रिलोक सैनी, डीसी सैनी आदि मौजूद रहे।
वासु सैनी को स्काउटस पुरस्कार
बहल। बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञान कुंज के छात्र वासु सैनी ने स्काउट्स में राज्य पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया है। वासु अब राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगीता में शामिल होंगे। स्काउट्स मास्टर भीम सिंह पूनिया ने बताया कि वासू को यह सम्मान तारादेवी शिमला में आयोजित चार दिवसीय राज्य पुरस्कार ट्रेनिंग कैम्प में दिया गया।
निबंध लेखन में दीपा सैनी ने मारी बाजी
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद में लीगल लिटरेसी सैल के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीपा सैनी ने प्रथम तथा रवि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा पारितोषिक वितरित किया गया।
दस किलोग्राम चांदी लूटी
श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में विगत 14 जुलाई को अज्ञात लुटेरे हवा में गोलियां चलाकर विजयनगर से रायसिंह नगर आ रहे सुनील कुमार और जयपाल सैनी से दस किलोगाम चांदी लूट कर फरार हो गए। लुटेरे मोटरसाइकिल पर आये थे और चांदी लूटने के बाद गोलियां चलाते हुए भाग गये। इस वारदात में जयपाल सैनी छर्रे लगने से घायल हो गया।
करंट लगने से फोरमैन की मौत
डेराबस्सी। फोकल प्वायंट डेराबस्सी में बिजली का करंट लगने से कंपनी के फोरमैन यशपाल सैनी(45) पुत्र काली राम वासी कुरुक्षेत्र की मौत हो गई। यशपाल सुबह सवेरे जैसे ही फोकल प्वाइंट चÓ सी-9 पारको कंपनी के बाहर टूटी पड़ी बिजली की एक तार हटाने लगा तो उसको जोरदार करंट लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सैनी समाज के 47 प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
नारायणदास जी महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
त्रिवेणीधाम। महात्मा ज्योतिबा फूले सामुदायिक भवन में विगत 13 जुलाई को बह्मपीठाधीश्री नारायण दास जी महाराज के सान्निध्य में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामकिशोर सैनी थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग जरूरी होता है और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर ही भावी पीढ़ी को उच्च शिखर पर पहुचाया जा सकता है। महाराजश्री ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि मानव जाति में जन्म लेकर समाज व जनसमुदाय के सुख के लिए अपने कमाए हुए धन का कुछ हिस्सा खर्च करने वाला ही असली मानव है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि- मनफूल सैनी, जेडीए उपायुक्त ओंकारमल सैनी व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सदस्य बाबूलाल सैनी, महात्मा ज्योतिबा फूले समता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मोती लाल सांकला- ने कहा कि शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में समाज के युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर शिक्षा के साथ-साथ आगे आने पर बल देना चाहिए। पूर्व प्रधान मंजू सैनी ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। इससे पूर्व अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तदोपरांत अतिथियो ने सैनी समाज के 47 प्रतिभावान छात्र छात्राओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष बद्री प्रसाद सैनी, महात्मा ज्योतिबा फूले अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, जयपुर देहात अध्यक्ष सूरजमल सैनी, बंसीधर सैनी, सैनी महासभा के महामंत्री गुड्डू सैनी, प्रहलाद सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सैनी, विराटनगर चयरमैन पिकी सैनी, भागीरथ सैनी, गजानंद सैनी, गोकुलचंद सैनी, धाराजी के महाराज गंगादास, प्रभुदयाल सैनी, दिनेश बागड़ी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

जिला खेलों में सैनी स्कूल का शानदार प्रदर्शन
तीन टीमों ने हासिल की पोजीशन
अशोक सैनी
हमारे संवाददाता
रोहतक। हाल ही में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खेलों में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल की मुख्याध्यापिका संगीता अरोड़ा ने बताया कि वॉलीबॉल स्पर्धा में स्कूल की अंडर-19 टीम की छात्राओं- कविता, अंजली, सोनिया, मोनिका, ज्योति, शबनम, चेष्टा, निकिता, मुकेश, पिंकी व रेणु व अंडर-14 समूह की मोनिका, रूपाली, तृषा, सोनिया, प्रीति, संगीता तथा खो-खो प्रतियोगिता में अनु, पिंकी, कोमल, सोनिया, निशा, शालु, कोमल, रेणु, रीना, स्वाती, सरिता, पारूल की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
छात्राओं की इस कामयाबी पर सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी, उप्रपधान महिपाल सैनी, सचिव सतपाल सैनी, सहसचिव सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य, मैनेजर रामेश्वर सैनी, किशन सिंह कोच व सूरजभान सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सैनी स्कूल में हुई प्रतिस्पर्धाएं
नवागतुंक छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन के लिए सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक सप्ताह तक विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य बी.डी. मदान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 85 छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध लेखन में ज्योति प्रथम, आंचल सैनी द्वितीय, कुशलता तृतीय, समाचार वाचन में सुमन प्रथम, पायल सैनी द्वितीय, पिंकी तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में मुकेश प्रथम, आंचल सैनी द्वितीय, पूनम तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, मीनू द्वितीय, रेखा तृतीय, रंगोली में प्रियंका प्रथम व रवीना द्वितीय स्थान पर रही।

युवा सैनी संगठन ने किया पौधारोपण
सीवन। पर्यावरण सुरक्षा को अपनी कार्यप्रणाली में शुमार करते हुए युवा सैनी सामाजिक संगठन ने गांव सीवन के दादा खेड़ा के प्रांगण और सैनी शमशान भूमि सहित अनेक स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए। इस अवसर पर संगठन के सरपरस्त पिरथी सैनी, प्रधान कर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, भान सिंह सैनी, कंवर भान शर्मा, चानन सैनी,संजीव सैनी,प्रीतम सैनी,सुशील सैनी और रामप्रसाद सैनी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
Appointments ( नियुक्तियां )
नेत्री पवन सैनी महासचिव नियुक्त
गोहाना। उदीयमान नेत्री पवन सैनी को सोनीपत महिला कांग्रेस की जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डा. सुदेश मलिक ने की है।
सैनी युवा मंच की कार्यकारिणी घोषित
गुडग़ांव। स्थानीय जैकमपुरा स्थित सैनी भवन में हुई सैनी समाज की एक बैठक में गगनदीप सैनी को सर्वसम्मति से सैनी युवा जागृति मंच का प्रधान चुना गया। इसके अलावा मंच का वरिष्ठ उपप्रधान अरूण सैनी, उपप्रधान फूल सिंह सैनी, महासचिव संदीप सैनी, संयुक्त सचिव गौरव सैनी, शहर संगठन सचिव जगप्रवेश व ललित, प्रचार सचिव नवनीत सैनी, संयुक्त प्रचार सचिव पंकज सैनी, वित्त सचिव राकेश सैनी तथा सह वित्त सचिव हितैष सैनी को नियुक्त किया गया है।
लीलाधर सैनी नप उपप्रधान बने
सिरसा (विनोद सैनी)। चौथी बार नगर परिषद के पार्षद चुने गए लीलाधर सैनी को सिरसा नगर परिषद का उपप्रधान चुना गया है। लीलाधर के उपप्रधान बनते ही सैनी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अरविंद सैनी शिअद के उपप्रधान नियुक्त
जीरकपुर/ मनीमाजरा। शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने जीरकपुर शहरी व ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। जीरकपुर शहरी सर्कल में अरविंद सैनी (बलटाना) को वरिष्ठ उपप्रधान तथा ग्रामीण शाखा में राजेंद्र सैनी दयालपुर को प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरेश सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
पवन सैनी उपाध्यक्ष बने
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद युवा इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष विकास चौधरी ने जिला युवा इनेलो की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवा नेता पवन सैनी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कमल सैनी महासचिव नियुक्त
कुरुक्षेत्र। युवा नेता कमल सैनी को युवा इनेलो की जिला कार्यकारिणी का महासचिव जबकि अमरजीत सैनी को युवा प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा इनेलो युवा विंग के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने की।
राजकुमार सैनी प्रधान बने
पंचकूला। शिवालिक विकास मंच की जिला पंचकूला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें राजकुमार सैनी को जिला प्रधान तथा सुरजीत सिंह सैनी को उपप्रधान बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में स्वर्ण सिंह सैनी को संगठन सचिव का पदभार सौंपा गया है।
डा. राज सैनी भाजपा के उपप्रधान बने
जींद। डा. राज सैनी को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी का उपप्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिला प्रधान डा. ओमप्रकाश पहल ने बताया कि डा. राज के अलावा कर्ण सिंह सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य तथा हरिदास सैनी व जवाहर सैनी को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
सुरेश सैनी वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त
पानीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पार्टी के युवा प्रकोष्ठ में फेरबदल करते हुए युवा नेता सुरेश सैनी को पानीपत जिला इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
रामजी लाल सैनी अध्यक्ष निर्वाचित
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के पर्यटक स्थल जंगल बबलर में सम्पन्न हुए जिला कांग्रेस कमेटी के चुनाव में रामजीलाल सैनी को रेवाड़ी शहरी का अध्यक्ष चुना गया है। उनकी नियुक्ति से सैनी समाज में खुशी का आलम है।
संजय सैनी युवा अध्यक्ष मनोनीत
नारनौल। भारतीय शिव सेना नारनौल के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय किला रोड स्थित शिव मंदिर में हुई। जिसमें युवा नेता संजय सैनी को नारनौल की युवा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अनिल सैनी इनेलो में शामिल
रोहतक (विनोद सैनी)। गोहाना अड्डा पर रहने वाले अनिल सैनी अपने समर्थकों सहित गत माह इनेलो में शामिल हो गये। इसी दिन सैनी एजूकेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सैनी ने भी अपने घर पर इनेलो महासचिव व विधायक अजय चौटाला के जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)