शुक्रवार, मई 06, 2011

13 सालों से खौफज़दा है जागेराम सैनी परिवार

महामहिम राष्ट्रपति से मांगी सामूहिक आत्महत्या की अनुमति
चन्द्रप्रकाश सैनी
प्रधान सम्पादक
झज्जर। इस ऐतिहासिक जिले के बेरी कस्बे में रह रहे जागेराम सैनी व उसका परिवार पिछले 13 सालों से गांव के ही एक वैद्य के उत्पीडऩ का शिकार होकर पल-पल मर रहा है। इस वैद्य की ज्यादतियों से तंग आकर जागेराम का एक जवान बेटा खुदकुशी कर चुका है और अब परिवार के अन्य सदस्य भी उसी राह पर चलने को मजबूर हैं। जिसके लिए उन्होंने महामहीम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पत्र लिखकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए अनुमति देने की गुहार लगाई है। बेबस व बेसहारा नजर आ रहे इस परिवार के मुखिया जागेराम सैनी का महज कसूूर इतना ही है कि उसने उक्त वैद्य की उस बात को नहीं माना था जिसके तहत उसने औषधालय के उसी मालिक की मलकीयत पर कब्जा करना चाहा, जिसने कभी उसे दो जून की रोटी देने का रास्ता दिखाया था। जागेराम ने बताया कि वह बेरी के औषद्यालय में वैद्य के पद पर कार्यरत था। इस दौरान एक अन्य वैद्य ने अपने फायदे को देखते हुए उसे औषद्यालय के मालिक के खिलाफ झूठा मुकदमा डालने को कहा था, मगर ऐसा करने से उसने साफ इंकार कर दिया था। हालांकि उक्त वैद्य ने केस में उसी मालिक के खिलाफ झूठी गवाही देने का दबाव भी उस पर डाला था परंतु वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसी शराफत की सजा वह और उसका पूरा परिवार आज तक भुगत रहा है। उक्त वैद्य व उसके परिजन उनकी बेटियों के खिलाफ न केवल अपमानजनक व अभद्र टिपण्णियां करते हैं, बल्कि अश£ील बातें लिखकर पत्र तक उनके घर भेज देते हैं। यह सिलसिला पिछले 13 सालों से लगातार चल रहा है और इसी अपमान से मानसिक तनाव में आया उसका जवान बेटा विनय सैनी दो साल पूर्व रेल के नीचे आकर आत्महत्या कर चुका है। 52 वर्षीय जागेराम सैनी ने बताया कि उसके परिवार की आजीविका भी उसके भरोसे चल रही है मगर उसकी आजीविका को भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। तनाव व मानसिक प्रताडऩा ने उसे समय से पहले बूढ़ा कर दिया है और अब यह उत्पीडऩ उसके व उसके परिजनों के लिए असहनीय हो गया है। इसी वजह से ही उन्होंने राष्ट्रपति से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। जागेराम ने बताया कि पिछले 13 सालों के दौरान वे उक्त वैद्य के खिलाफ अनेक बार पुलिस में लिखित शिकायत देने के साथ-साथ वे आला अधिकारियों से भी मिल चुके है बावजूद इसके आज तक पुलिस ने न तो उस वैद्य के खिलाफ मामला दर्ज किया और न ही उसे यह अत्याचार ढहाने से रोका। पुलिस का रवैया हर बार टालमटोल वाला रहा है इसलिए अब उनका भरोसा पुलिस से उठ चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त वैद्य ने एक बार महिला आयोग में उसके खिलाफ उसकी बेटियों को बेचने की झूठी शिकायत भी कर दी थी। जिसकी तफ्तीश के लिए आयोग की एक टीम उस दिन उसके घर आ गई थी, जिस दिन उसकी बेटी की डोली उठने वाली थी। शिकायत झूठी थी इसलिए टीम वापस चली गई।

प्रधान सम्पादक की कलम से
पुलिस प्रशासन का निकला जनाजा
                 चन्द्रप्रकाश सैनी

आमजन की सुरक्षा और सहयोग का दंभ भरने वाली हरियाणा पुलिस किस हद तक निकम्मी हो चुकी है इसका अंदाजा करीब डेढ़ दशक से बिना किसी कसूर के मानसिक प्रताडऩा झेल रहे जागेराम सैनी के रौंगटे खड़े कर देने वाले मामले में अमल में लाई गई पुलिसिया कार्रवाई से सहज ही लगाया जा सकता है। हैरानी की बात है कि पुलिस के आला अधिकारी जहां हर आम शिकायत को दर्ज करने के लम्बे-चौड़े दावें करते नहीं थकते, वहीं जागेराम सैनी द्वारा गत 13 सालों के दौरान चौकी इंचार्ज से लेकर डीजीपी तक भेजे गये दर्जनों शिकायती पत्रों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। शायद यह रिपोर्ट भविष्य में भी दर्ज नहीं हो पाती यदि मीडिया ने जागेराम पर हो रहे अत्याचारों को अपने समाचारपत्रों व न्यूज चैनलों पर हाइलाइट कर पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज करने का दबाव न बनाया होता। शायद सैनी समाज के वे संगठन भी जागेराम सैनी की मदद के लिए आगे नहीं आ पाते, जिन्होंने इस मामले को संजीदगी से लेते हुए झज्जर पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया। निसंदेह इस प्रकरण ने साबित कर दिया है कि पुलिस पंगु हो चुकी है और वह भी कमजोर के खिलाफ तो हर समय कार्रवाई करने के लिए तैयार है मगर दबंगों पर हाथ डालने से वह भी कतराती है। अगर ऐसा न होता तो जागेराम सैनी के पास उसे एवं उसके परिवार को प्रताडि़त के तमाम दस्तावेज व सबूत उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस आरोपी वैद्य के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज नहीं करती।

हैल्थ कैम्प में हुआ सैनी हस्तियों का सम्मान


सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी को सम्मानित करते रोहतक
एसएसपी श्री बी.सतीश बालन व डा. यादराम सैनी। सैनी संवाद
 रोहतक। दयानंद मठ प्रबंध कारिणी सभा के तत्वावधान में विगत 24 अप्रैल को मठ परिसर में आयोजित किये गये नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान आर्य समाज की विचाराधारा को आगे बढ़ाने वाले सैनी समाज के लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इन सभी लोगों को रोहतक पुलिस कप्तान बी. सतीश बालन ने स्मृति चिह्न देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर अपने सम्बोधन में श्री बालन ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर समाज में समय-समय उत्पन्न हुई अनेक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में आर्य समाज का अहम योगदान रहा है और आर्य समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में स्थानीय दयानंद मठ वर्तमान समय में एक महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रधान डा. यादराम सैनी ने कहा कि एक ल बे समय बाद दयानंद मठ में जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है और इसी रूपरेखा को कार्यरूप देने के लिए ही स्वास्थ्य जांच शिविर के रूप में पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर मु यातिथि श्री बालन द्वारा बलवंत सिंह, महासिंह आर्य, वेदप्रकाश साधक, रामप्रकाश, रणबीर शास्त्री, डा. सुधीर चौधरी, मास्टर सरजीत सिंह, डा. रोहतास आर्य, महेंद्र अरोड़ा, संगीता अरोड़ा को भी साल ओढ़ाकर विशेष तौर पर स मानित किया गया है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. आनंद शर्मा ने किया जबकि इस मौके पर भरत सिंह पंवार, बालकिशन सैनी, नरेश कटारिया, जोगेंद्र आर्य, सतबीर कोच, रजनीश, अशोक कुमार, नवीन सैनी, सुभाष चंद्र, सुभाष न बरदार, राधेश्याम, गुलाब सिंह फौगाट, अजीत सिंह आर्य, राममेहर सिंह, यशवीर सिंह, डा. रामप्रकाश, डा. आरके सैनी आदि समेत दयानंद मठ के प्रबधंकारिणी के सदस्य गण मुख्य तौर पर मौजूद थे। शिविर में 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सैनी सोसायटी में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी


रोहतक। क्रिकेट में बच्चों के बढ़ते रूझान को मद्देनजर रखते हुए सैनी समाज की सबसे बड़ी सोसायटी-सैनी एजूकेशन सोसायटी- ने अपने यहां क्रिकेट एकेडमी खोलने का निर्णय लिया है। सोसायटी प्रधान विजय सैनी ने बताया कि एकेडमी की स्थापना के लिए शुरू की गई तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इस एकेडमी का शुभारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस एकेडमी में क्रिकेट कोच द्वारा बच्चों को क्रिकेट की बारिकियों के व्यवहारिक गुर सिखाये जायेंगे। विजय सैनी ने बताया कि सैनी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को इस एकेडमी की फीस में विशेष रियायत देने का भी फैसला लिया गया है। एकेडमी के प्रति बच्चों में खासा जोश है।

अरुणा सैनी का राजस्थान सिविल सर्विस में चयन


झुंझुनूं। जिले के बुडाना गांव की बहू अरुणा सैनी का चयन राजस्थान सिविल सर्विस (आरएएस) में हुआ है। अरुणा ने इस परीक्षा में 48वीं रैंक प्राप्त की है। पंचायत समिति सदस्य लालचंद बुडाना के अनुसार अरूणा बुड़ाना गांव की पहली ऐसी महिला है जिसका आरएएस में सलेक्शन हुआ है। अरूणा की इस कामयाबी से न केवल सम्पूर्ण गांव में खुशी का आलम हैं, बल्कि गांववासी अपने आप को गौरवांवित भी महसूस कर रहे हैं।

विक्रम सैनी को युवा वैज्ञानिक खिताब


अलवर। डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक विक्रम सैनी को यंग साइंटिस्ट ऑफ ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अलकापुरी निवासी विक्रम को यह अवार्ड एक समारोह में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रदान किया। विक्रम फिलहाल महाराष्ट्र के अहमद नगर स्थित डीआरडीओ में कार्यरत हैं।

ब्याज सहित मिलेंगे रामशरण सैनी को ठगे गये दस लाख


बहादुरगढ़। अगर आपके के साथ लाखों रुपए की ठगी हो जाए, तो आपकी क्या हालत होगी और इसके विपरीत अगर ठगी की रकम मिल जाए तो कैसा महसूस होगा। इसकी व्यवहारिक जानकारी परनाला गांव के रामशरण सैनी बखूबी दे सकते हैं क्योंकि उनके साथ हुई ठगी के दस लाख रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत बैंक ने सशर्त लौटा दी है। लगभग छह माह तक सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने के बाद एसबीआई ने रामशरण को 10 लाख 80 हजार रुपये के अलावा 18 हजार रुपए ब्याज समेत लौटा दिए हैं। ठगी गई रकम मिलने के बाद सैनी और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है। हालांकि सैनी का यह भी कहना है कि इतने माह तक उसका जो मानसिक शोषण हुआ है। वकील की फीस गई है। उसका हिसाब भी उसे बैंक द्वारा मिलना चाहिए। वैसे सैनी ने हरासमेंट पर एक लाख रुपए मुआवजा देने की याचिका दायर कर रखी है । अपनी ठगी गई रकम पाने के लिए सैनी ने बैक मुख्यालय, पुलिस, लोकल प्रशासन, आरबीआई, केंद्रीय वित्त मंत्री, सांसद, विधायक, उपभोक्ता न्यायालय और मानवीय अधिकार को भी कई पत्र लिखे। सभी तरफ से आने वाले दवाब के कारण ही एसबीआई ने जांच जारी रहते हुए पीडि़त की ठगी गई रकम देने में ही भलाई समझी। एक अन्य मामले में सैनी ने पिछले छह माह से अपनी पेंशन भी बैंक द्वारा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।
यहां बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ से सेवानिवृत्त रामशरण सैनी एक नवंबर 2010 को रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा में गया और 10 हजार रुपए निकाले। उसने जब बैलेंस चेक किया तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। उसके खाते से 10 लाख अस्सी हजार रुपए निकाले जा चुके थे। इस ठगी के बार में जब उसने बैंक प्रबंधन को सूचित किया तब हड़कंप मचा। जांच में पता चला कि यह रकम तीन बार में निकाली गई है। 27 अक्टूबर को 45 हजार, 28 अक्टूबर को 5 लाख 65 हजार और 29 अक्टूबर वर्ष 2010 को 4 लाख 70 हजार रुपए निकले हैं। बैंक प्रबंधन ने पहले तो इस मामले को सैनी के पाले में डाल दिया चंूकि बाउचर पर हस्ताक्षर करके रकम निकाली गई थी। जब सैनी ने हंगामा खड़ा किया, मीडिया सामने आया। तब बैंक ने ठगी का केस पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने दस दिन के हंगामे के बाद 10 नवंबर को मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इस प्रकरण में बैंक को कोई राहत नहीं मिल सकी है। बैंक ने सीसीटीवी कैमरे से ठग के फुटेज देकर यह भी बताया था कि बहादुरगढ़ में ठगी करने वाला ही रेवाड़ी और रोहतक में भी ऐसे ही हस्ताक्षर से पैसा निकाल चुका है।

खंडेला गांव के लोगों ने मांगें मनवाने हेतु अपनाया नया तरीका


मोबाइल टावर पर चढ़कर मनवाईं मांगें
खंडेला। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरने समेत कई अन्य मांगों को मनवाने के लिए स्थानीय पार्षद प्रशांत सैनी समेत दो लोग मोबाइल टावर पर चढ़ गए। साथ ही चेतावनी दे डाली कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आग लगाकर टावर से कूदने में परहेज नहीं करेंगे। यह आत्मघाती चेतावनी पाकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। इस दौरान कस्बे के बाजार बंद कर दिए गए और स्थानीय लोगों ने मार्ग जाम रखा। करीब साढ़े आठ घंटे तक वार्ता और समझाइश का दौर चलने के बाद प्रशासन ने मांगें मान ली तब कहीं जाकर टावर पर चढ़े दोनों लोग नीचे उतरे। जानकारी के मुताबिक, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजीशियन समेत अन्य रिक्त पद भरने, 50 बेड की स्वीकृति करने और 108 एंबुलेंस लगाने की मांग को लेकर भारतीय सेवा संगठन के पदाधिकारी दो दिन से अस्पताल के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। परंतु जिला प्रशासन उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। प्रशासन को हरकत में लाने के लिए धरने पर बैठे लोगों ने एक नायाब तरीका अपनाया और इस तरीके को क्रियान्वित करते हुए वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रशांत सैनी और वार्ड नंबर 11 की पार्षद गीता देवी का बेटा रामू इंदौरिया अस्पताल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। साथ ही यह चेतावनी दे डाली की यदि शाम चार बजे तक प्रशासन ने मांगें नहीं मानी तो खुद को आग लगाकर टावर से कूद जाएंगे। इसकी जानकारी मिलने पर कस्बे का माहौल गर्म हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और कस्बा बंद करने का आह्वान कर दिया। साथ ही लोगों ने पलसाना, उदयपुरवाटी और जयपुर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम राधे प्रताप सिंह, सहायक कलेक्टर हजारीलाल, सीओ नीमकाथाना दिलीप सैनी, सीएमएचओ डॉ बीएल सैनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीकर से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलवा लिया गया। दोपहर डेढ़ बजे तक अनशनकारियों और प्रशासन के बीच चली वार्ता के बाद मांगें मान ली गईं। तदोपरांत केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन हनुमान सिंह ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इसके बाद टावर पर चढ़े दोनों युवक नीचे उतरे। मांगे पूरी होने पर कस्बे में विजय जुलूस निकाला गया। टावर पर चढ़े युवकों के लिए पुलिस उपाधीक्षक दिलीप सैनी ने पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया। उनका कहना था चूंकि लोगों के समझाने पर दोनों लोग टावर से उतर गये हैं लिहाजा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने का कोई तुक ही नहीं बनता।

सफेदे के पेड पर चढ़े अवतार सिंह
जीरकपुर/मनीमाजरा (विनोद सैनी)। सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को छुड़वाकर इसे स्थानीय लोगों को देने की मांग को लेकर अवतार सिंह नगला (सैनी) सफेदे के पेड पर चढ़ गये और चेतावनी दी कि वे तब तक इस पेड़ से नहीं उतरेंगे जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती। अवतार सिंह काफी मात्रा में खाद्य सामग्री भी अपने साथ लिये हुए थे ताकि भूख लगने पर उसका सेवन कर वह वहीं जमे रह सकें। खास बात तो यह है कि पंजाब सैनी कल्चर सोसायटी के साथ-साथ अनेक राजनैतिक एव गैर-राजनैतिक संगठनों के नुमाइंदों ने मौके पर पहुंचकर अवतार को पेड़ से उतरने की गुजारिश की मगर वे टस से मस नहीं हुए। पंजाब सैनी कल्चरल और सभ्याचार सोसायटी के प्रदेश प्रधान हरभाग सिंह देसूमाजरा ने बताया कि सैनी समाज के प्रदेश प्रधान होने के नाते वह अवतार नगला को समझा कर पेड़ से उतारने के लिए यहां आये थे लेकिन अवतार नगला ने उनकी बात को नहीं माना। उन्होंने कहा कि अवतार नगला ने संघर्ष का जो रास्ता अपनाया है, वह गलत है। इस मौके पर उन्होंने अवतार सिंह नगला के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सैनी समाज की ओर से करने का भी भरोसा दिया। उनके साथ कामरेड जसवंत सिंह, चरण सिंह , बेअंत सैनी, हरदीप, गुरप्रीत, संत सिंह व मनजीत सिंह सैनी भी उपस्थित थे।

सैनी सभा के संरक्षक का निधन

रेवाड़ी। सैनी सभा के संरक्षक एवं आर्य समाज के प्रमुख नेता भौम सिंह सैनी का गत माह निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे और जीवन पर्यंत आर्य समाज से जुड़े रहे। उनके निधन का समाचार मिलते ही समाज और अन्य वर्ग के लोग उनके आजाद चौक स्थित निवास पर पहुंचे तथा परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। दिल्ली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न बिरादरियों के मौजीज लोग उपस्थित थे। सैनी सभा के प्रधान चेतराम, सचिव कैलाश सैनी सहित समस्त प्रबंधकारिणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सैनी शिक्षण संस्थाओं के विकास में उनके योगदान की सराहना की। यहां बता दें आर्य समाज के साथ-साथ भौम सिंह ने सैनी समाज के विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थापना में एक अहम भूमिका निभाई और इसके निर्माण में भी भरपूर सहयोग दिया।

दलित लड़की से रचाई सैनी युवक ने शादी


रेवाड़ी। सोनीपत की अनुसूचित जाति की एक युवती व रेवाड़ी के एक सैनी युवक ने गत माह अंतरजातीय विवाह रचाकर ताउम्र एक साथ रहने का फैसला कर लिया। मगर यह विवाह युवती के परिजनों को नागवार गुजरा और उन्होंने सोनीपत थाने में युवती के गुमशुदगी की दर्ज कराकर पुलिस दल के साथ रेवाड़ी स्थित युवक के घर पर दस्तक दे दी। लेकिन दोनों के घर नहीं मिलने से मामला पुलिस अधीक्षक की अदालत तक जा पहुंचा। इस खतरे की भनक दोनों प्रेमियों को भी लग चुकी थी लिहाजा झम्मन व हिमानी ने 19 अप्रैल को नगर के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। साथ ही उन्होंने अदालत में स्वैच्छा से विवाह करने के बयान भी दर्ज करा दिए। युवक-युवती दोनों बालिग है। बताया जाता है कि झम्मन एक कम्पनी में काम करता है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के बास सिताबराय मौहल्ला के झम्मन सैनी का इंटरनेट पर चैटिंग के दौरान सोनीपत की युवती हिमानी से सम्पर्क हुआ और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने विवाह करने का निर्णय ले लिया। इस प्रेम को वैवाहिक रूप देने के लिए हिमानी सोनीपत से रेवाड़ी आ गई। हिमानी के गायब होने पर उसके परिजनों ने सोनीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन उन्हें यह पता लग चुका था कि उनकी लड़की किसके पास गई होगी। इसलिए वे सोनीपत से एक पुलिस दल के साथ रेवाड़ी पहुंचे और नगर थाना पुलिस से सम्पर्क साधा। इससे पूर्व ही, प्रेमी जोड़ा जिला पुलिस अधीक्षक संजय कुमार से मिल कर उन्हें अपनी मर्जी से विवाह करने की लिखित जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा देने की भी गुहार लगा चुका था। उधर, हिमानी के परिजनों का कहना है कि वे एक बार उससे मिल कर तसल्ली करना चाहते हैं कि हिमानी से किसी दवाब में तो शादी नहीं की है। फिलहाल दोनों का पुलिस सुराग निकालने में लगी हुई थी। साभार दैनिक ट्रिब्यून

चेक डिसऑनर होने पर सारिका सैनी को तीन माह की कैद


मेरठ। बैंक का चेक डिसऑनर होने के मामले मे एसीजेएम ने आरोपी सारिका सैनी को चेक का भुगतान न करने का दोषी ठहराते हुए उसे तीन माह के कारावास व एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। अदा राशि में से 90 हजार रुपये परिवादी को प्रतिकर के रुप में दिये जायेंगे।

चार कैदी हिसार कोर्ट से फरार


हिसार (सुरेंद्र सैनी)। स्थानीय जेल से लाकर कोर्ट केबक्शीखाने में पेशी के लिए बंद किये गये 6 विचाराधीन कैदी सरियों को काटकर भागने में कामयाब हो गये। इन 6 कैदियों में से 5 कैदी सैनी थे, जो विभिन्न संगीन मामलों में जेल में बंद थे। फरार हुए कैदियों मेंसुखविंद्र शर्मा के अलावा महाबीर कॉलोनी के सूरजभान उर्फ राजू सैनी, हांसी की कृष्णा कॉलोनी के सुनील उर्फ पायलट सैनी, इंदिरा कॉलोनी के रवि सैनी, सैनीपुरा हांसी के सोनू सैनी और हांसी के लक्ष्मण चौतरा के पवन सैनी शामिल हैं। इन फरार कैदियों के साथ छह और लोग भी हवालात में थे मगर उन्होंने इनके साथ भागने में परहेज किया। इन हवालातियों का कहना है कि फरार कैदियों ने उनके सामने सरिये तो नहीं काटे परंतु इन्होंने लगभग कटे हुए सरियों को मोड़ कर उन्हें फरार होते हुए जरूर देखा था।
पुलिस का भी मानना है कि फरार कैदियों ने जेल के बाहर के अपने साथियों को फोन कर सरिये पहले ही कटवा दिए होंगे। पुलिस को अंदेशा है कि सरिये घटना से पहले वाली रात को काटे गए होंगे। रात भर में लोहे में जंग लग सकती है। हिसार एसपी हनीफ कुरैशी का कहना है कि इस संबंध में करीब एक दर्जन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से उस समय बैरक में बंद चानौत के सुशील उर्फ शीलू, हिसार के नसीब, राजू उर्फ लड्डू, गोबिंदा और देवीलाल को आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि फरार कैदियों का सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखने तथा उसे दस-दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

सैनी प्रतिभाओं को किया सम्मानित


बांदीकुई (दौसा)। सैनी समाज की ओर से गत माह ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर सैनी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामकिशोर सैनी थे, जिन्होंने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए डा. भीमराव अम्बेडकर महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज विकसित होता है। लिहाजा सभी लोगों को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस अवसर सैनी समाज के लोगों की मांग को मानते हुए उन्होंने छात्रावास भूमि आवंटन कराने का भरोसा भी दिलाया। साथ ही आगामी 17 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, राजकीय सेवा में चयनित, खेलकूद प्रतियोगिता में चयनि, नवनिर्वाचित पार्षदों सहित करीब 225 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनी आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष भौंरीलाल सैनी, सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहसील अध्यक्ष रमेशचंद, पालिका के अधिशासी अधिकारी गोविंदलाल माली, विकास अधिकारी रामहंस सैनी, ज्योतिबा फूले सामाजिक एवं शैक्षिक विकास संस्थान अध्यक्ष भगवानसिंह, मंत्री परसादीलाल, भागचंद टांकड़ा, बसंतीलाल, बाबूलाल बसवा, आभानेरी सरपंच रमेशचंद, बिवाई जगदीशप्रसाद, रमेशचंद सैनी ने विचार व्यक्त किये तथा सभी लोगों को महात्मा ज्योति बा फूले द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

हत्या के मामले में सैनी समाज का प्रदर्शन


बारां। शहर के प्रमुख गल्ला व्यापारी पवन सुमन सैनी की हत्या के मामले में सैनी समाज के लोगों ने जोरदार जुलूस निकाला और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर बारां बंद की चेतावनी भी दी गई। सैनी युवा महासभा के जिला मंत्री मुकेश केरवालिया ने बताया कि गल्ला व्यापारी पवन सुमन की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैनी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से गोपाल कॉलोनी से प्रमुख मार्गो पर रैली निकाली गई। प्रताप चौक पर संभागीय अध्यक्ष डॉ. टीकमचंद सुमन व सैनी महासंघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन ने चेतावनी दी कि पवन के हत्यारों को तीन दिन में गिरफ्तार नहीं किया गया तो बारां बंद कराने के साथ ही हाड़ौती संभाग में बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से सैनी समाज पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। न्याय नहीं मिला तो सैनी समाज के लोग आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि सैनी समाज का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देने के लिए जयपुर जाएगा। रैली में गौतम वैष्णव, पुरुषोत्तम नागर, हरिओम सुमन, जीतू भाया, जेपी सुमन, दिनेश सुमन, जितेंद्र मीणा, दीपक मीणा गंगाधर सुमन समेत सैनी समाज के लोग मौजूद थे।

संक्षिप्त समाचार

डा. विजेंद्र सैनी जिलाध्यक्ष बने

बीकानेर। डा. विजेंद्र सैनी को राष्ट्रीय जन अत्याचार निवारण समिति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जागरूकता रैली निकालने का निर्णय


डेराबस्सी। ऑल इडिया सैनी वेलफेयर एसोशिएशन ने भू्रण हत्या, नशे तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने हेतु प्रदेश भर में जागरूकता रैलिया का निर्णय लिया है। यह निर्णय एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

रामचंद्र सैनी वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त


कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सम्पन्न हुए चुनाव रामचंद्र सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान तथा राजेश सैनी गुरदेव सैनी, देवीचंद तथा बलबीर सैनी को उपप्रधान चुना गया।

सत्यनारायण सैनी बने प्रधान


बांसी। सैनी समाज के नोहरे में सैनी विकास समिति के चुनाव जिलाध्यक्ष सीताराम सैनी की देखरेख में हुए। इसमें सैनी विकास समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी को प्रधान,कौशल सैनी को उपप्रधान, भोलाशंकर सैनी को महामंत्री, किशनगोपाल सैनी को कोषाध्यक्ष, पप्पूलाल सैनी को संगठन मंत्री चुना गया।

बीरबल सैनी का लाखों का माल चोरी


चुरू। गांव पुलासर स्थित बीरबल सैनी केमकान में सेंध लगाकर चोर लाखों के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

पिकअप की टक्कर में बालक की मौत


बानसूर। पिकअप की टक्कर से गत माह एक बालक की मृत्यु हो गई। गुलजारी लाल सैनी ने बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र भीखाराम सैनी शाम 6 बजे दूध लेकर आ रहा था कि एक पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीएलओ रामनिवास सैनी निलम्बित


खेतड़ी (झुंझंनु)। चुनाव से संबंधित रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं करवाना बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रामनिवास सैनी को भारी पड़ गया। उपखंड अधिकारी मोहम्मद अबूबक्र ने इसे लापरवाही करार देते हुए रामनिवास को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएलओ सैनी से बबाई के भाग संख्या 144 का रिकॉर्ड चाहा गया था, जिसे वह समय पर उपलब्ध नहीं करवा सका।

विजेताओं को पुरस्कृत किया


मेरठ। सैनी कल्याण समिति द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए एमएल पब्लिक स्कूल, खड़ौली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 15 विद्यार्थियों को श्रेणीवार तथा 12 को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन दयाराम सैनी, खेमचंद सैनी व कमलेश ने किया।

233 मतों से जीते राकेश सैनी


रेवाड़ी। हीरो होंडा कंपनी में कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में राकेश सैनी ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनावों में कुल 1717 मतदाताओं ने मतदान किया,जिसमें से 21 मत रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनावी जंग राकेश सैनी, चमनलाल, गोपाल व केसी शर्मा के बीच थी। जिसमें राकेश सैनी ने 726 मत हासिल कर चमनलाल को 233 मतों से हराया। चमन लाल को 44, गोपाल को 441 तथा केसी शर्मा को केवल 73 मत हासिल हुए।

सैनी बिरादरी की एकजुटता पर चर्चा की



होशियारपुर। सैनी जागृति मंच पंजाब की बैठक मंच के संस्थापक संदीप सैनी की अध्यक्षता में सती माता मंदिर मजारी में हुई। बैठक में सैनी बिरादरी की एकजुटता पर जोर देते हुए संदीप ने कहा कि एकता व नई सोच ही समाज तथा देश में एक उच्च परिवर्तन ला सकती है। इस अवसर पर कुलवंत सिंह सैनी, शक्ति सिंह सैनी, अमर सिंह, संतोख सिंह, चंद्र प्रकाश, गुरुवचन सिंह, बलदेव सिंह, जगदीश सिंह, तरसेम सिंह, दर्शन सिंह, अजीत सिंह, संतोख सिंह, अशोक सैनी, जसवीर सिंह सैनी, हरभजन सैनी,जसविंदर आदि मौजूद थे।

देशभर में किया गया सामाजिक क्रांति के दूत को तहेदिल से याद

महात्मा ज्योति बा फूले के जन्मदिवस पर रही कार्यक्रमों की धूम
दौसा। महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा संस्थान के तत्वावधान में फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लालसोट रोड, सुंदरदास मार्ग, मानगंज, स्टेशन रोड, गांधी तिराहा, खादी भंडार रोड होते हुए बजरंग मैदान पर पहुंची। सैनी समाज के लोग यात्रा में मोटरसाइकिलों पर चल रहे थे। इस बीच जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बजरंग मैदान पहुंचकर कलश यात्रा समारोह में परिवर्तित हो गई। समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रामकिशोर सैनी ने महात्मा फूले के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर राजस्व राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, बिरदीचंद सिंगोदिया, भावना सैनी बलदेव सैनी, मि_ूलाल सैनी, रामप्रताप मीणा, रामनाथ राजोरिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
चूरू। महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती अवसर पर शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
साहवा। सैनी संस्थान में महात्मा ज्योतिराव फूले जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर राजस्थान कॉलेज के प्राचार्य बजरंग सैनी, सैनी युवा संगठन के अध्यक्ष एमपी सैनी ने भी फूले द्वारा समाज में दिए गए योगदान के बारे में बताया। सैनी ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए शीघ्र ही प्रतिभा सम्मान-समारोह करवाने पर चर्चा की। इस अवसर पर लोगों ने फूले की प्रतिमा के समक्ष बाल-विवाह जैसी बुराइयों का विरोध करने की शपथ ली। इस अवसर पर उपसरपंच पति भागाराम सैनी, लालचंद सैनी, रतन सैनी, बृजलाल सैनी, जोधराज, बाबूलाल, सत्यनायण, विनोद, तुलछीराम मुरारी, रोहतास, मुरलीधर, माडूराम, बीरबल व सहीराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
सुजानगढ़। परमानंद त्रिलोकचन्द टीटी कॉलेज परिसर में महात्मा ज्योतिबा राव फूले जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बाबूलाल सैनी ने फूले के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने फूले के जीवन पर प्रकाश डाला।
लाडनूं। सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती सैनी अतिथि भवन में मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए सैनी समाज के पूर्व मंत्री जगदीश यायावर ने समाज से कुरीतियों और अंधविश्वासों को मिटाने का आह्वोन किया। नेमाराम मारोठिया डाबड़ी की अध्यक्षता में हुए समारोह में महेशप्रकाश सांखला, वीरेंद्र भाटी, नेमीचंद टाक व प्रेमप्रकाश आर्य ने भी फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। सैनिक क्षत्रीय सभा के अध्यक्ष भंवरलाल महावर ने आभार व्यक्त किया।
टोंक। महा देवाली स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि नगर परिषद सभापति मोहम्मद अजमल थे जबकि अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया ने की। इस अवसर पर बालमुकुंद सैनी ने ज्योतिबा फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सभापति मोहम्मद अजमल ने महात्मा जी के पद चिह्नों पर चलते हुए शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया तथा विधायक की अनुमति से छात्रावास के लिए विधायक कोटे से तीन लाख, नगर परिषद की ओर से नाला निर्माण की घोषणा की। उपसभापति हरिभजन गुर्जर ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के महामंत्री भजन लाल सैनी, कालूराम सैनी, नाथूलाल, कालूराम, जगदीश सैनी, पुरुषोत्तम, प्रभू लाल, पुष्कर सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
बनेठा। उपतहसील मुख्यालय स्थित बालाजी के बाग में महात्मा ज्योतिबा राव फूले जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने महात्मा ज्योतिबा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामसहाय सैनी, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार सैनी, मदन लाल, यश करण सैनी, चेतन सैनी, श्योराज सैनी, प्रहलाद सैनी, तुलसीराम सैनी आदि मौजूद थे।
टोडारायसिंह। कस्बे में भोपत बालाजी के स्थान पर सैनी युवा विकास मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में सामाजिक व शैक्षणिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फूले की 185वीं जयंती कैप्टन मि_ू लाल सैनी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फूले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कालू सिंह मंगर ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जीवनी पर प्रकाश डालते महात्मा फूले को आधुनिक सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया। इसी प्रकार मि_ू लाल सैनी, अरविंद सिंगोदिया, अवधेश करोड़ीवाल, लालाराम पंवार, प्रेमचंद सैनी, राजेश, राजेश कच्छावा, कजोड़ माली, लल्लूराम दुग्धी, रामस्वरूप सैनी, रामसहाय सैनी ने भी महात्मा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।
नीमकाथाना। महात्मा ज्योतिबा राव फूले जयंती पर कोटपूतली रोड स्थित छात्रावास में हुए कार्यक्रम में महात्मा फूले के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रण लिया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

भिवानी में हुआ ज्योतिबा फूले जयंति समारोह
भिवानी (सुरेश सैनी)। महात्मा ज्योति बा फूले जयंति के उपलक्ष्य में सैनी कल्याण परिषद भिवानी के तत्वावधान में हनुमान ढाणी में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्यातिथि पूर्व सांसद कैलाशो सैनी थी जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं बीटस समूह के चेयरमैन शशि परमार ने की तथा ओमप्रकाश बहलवाल, ललित सैनी, मनोज सैंटी, जगदीश सैनी, रघुवीर सैनी व प्रवीण सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थे। इससे पूर्व, कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत सैनी सभा के प्रधान ओमप्रकाश सैनी तथा महासचिव सतबीर पटवारी ने किया। समारोह में 20 समाज सेवियों तथा राज्य स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत धार्मिक भजनों के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि कैलाशो सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योति बा फूले ने अपना जीवन समाजसेवा में समर्पित कर लोगों को एक ऐसे राह पर चलने के लिए प्रेरित किया, जो सीधे तौर पर समाज कल्याण की ओर जाता है। सैनी कल्याण परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि उनकी परिषद ने इस साल भिवानी सैनी समाज के सबसे उत्कृष्ट समाज सेवी को विशेष तौर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में राजबीर सैनी, राकेश बग्गीवाला, राजकुमार जमालपुरिया, उमेद सैनी, बलवंत सैनी, कैलाश सैनी, सुरेश सैनी बुआनी वाला, मा. जगदीश, मा. मनोज, चिरंजीलाल सैनी समेत सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
इससे पूर्व, शहरभर में महात्मा ज्योति बा फूले की शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर के महंत चरणदास जी महाराज ने किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ हनुमान ढाणी से हुआ और यह पतराम गेट, हालू बाजार, जैन चौक, घौसियान चौक, बिचला बाजार, घंटा घर, प्रभात सिनेमा हाल, देवसर चुंगी, हलवास गेट से गुजरती हुई वापस हनुमान ढाणी में सम्पन्न हो गई।

शिविर में 50 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
भिवानी (सुरेश सैनी)। महात्मा ज्योति बा फूले जयंति के उपलक्ष्य में सैनी कल्याण परिषद भिवानी द्वारा सैनी धर्मशाला में लगाये गये रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भिवानी के सीएमओ डा. शिवकुमार ने किया जबकि रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर शर्मा व संजय वर्मा ने इस पुनीत कार्य में अपना अहम योगदान दिया। शिविर के दौरान भिवानी के आयुक्त सी.आर. राणा द्वारा सैनी कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी तथा एक साल में चार बार रक्तदान करने वाले अशोक सैनी को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 28वीं बार रक्तदान करने वाले लोहारू के प्यारे लाल सैनी को भी सम्मानित किया गया। शिविर में सतबीर पटवारी, वीरेंद्र सैनी, राजकुमार जमालपुरिया, बलवंत बुआनीवाला, मा. मनोज, सुरेश सैनी, राकेश बग्गीवाला, राजबीर सैनी, कैलाशचंद्र सैनी, उमेद सैनी, सुरेश बुआनीवाला, राकेश, नवीन सैनी, नरेश वर्मा, सोनू सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

नारनौल व महेंद्रगढ़ में भी धूमधाम से मनाई गई महात्मा फूले जयंति
नारनौल (अभय सैनी)। सैनी सभा के तत्वावधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व एएसआई ओमप्रकाश सैनी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सभा प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने की। सैनी सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा से जोडऩे का सर्वप्रथम प्रयास किया था। समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों में जन जागृति अभियान चला कर समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का उनका प्रयास तभी सार्थक होगा, जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे। सभा के प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि शिक्षा हर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसको समझते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले ने समाज के लोगों को शिक्षित करने की मुहिम शुरू की। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सावित्री बाई फूले प्रथम महिला शिक्षिका थी। इससे समाज की महिलाओं को भी शिक्षा से जुडऩे की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य चौधरी सुरेश पाल, सचिव अनिल सैनी, रामकुमार सैनी, महावीर सिंह एडवोकेट, बेगराज, रमेश कटारिया, जयसिंह, पूर्व सरपंच शिवचंद सैनी, कर्ण सिंह सैनी, मास्टर हुक्मचंद सैनी समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महेंद्रगढ़। सैनी हाई स्कूल महेंद्रगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले की 184वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान पूर्ण मल सैनी ने की। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रधान पूर्णमल सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले समाज की महान विभूति थे। उन्होंने न केवल सैनी समाज अपितु देश के सभी वर्गों के हित में कार्य करते हुए लोगों को एक नई राह दिखाई। इस मौके पर उप प्रधान मास्टर दिनेश सैनी ने कहा कि समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। नपा के पूर्व प्रधान अखीराम सैनी, प्रहलाद बागड़ी तथा मा. ईश्वर सिंह सैनी ने भी महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आगाज स्कूल के विद्यार्थियों बिंदू, तमन्ना, हेमलता ने देशभक्ति गीत है हमारा प्यारा वतन से किया। छात्र नीरज सैनी ने रागनी के माध्यम से महंगाई पर कटाक्ष करते हुए मैं एकला कमेरा, मेरे बालक बारह-तेरहÓ सुनाकर प्रभावी संदेश दिया। छात्रा कुमारी अनिता व पूजा सैनी ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। छात्रा सपना व अनिता ने पढूंगी-पढूंगी री मेरी मां, अनपढ़ का के जीणाÓ सुनाकर नारी शिक्षा पर बल दिया। अंत में छात्र रोकी ने भारत के वीर सिपाही हम वतन के वीर सिपाहीÓ कविता सुनाकर लोगों में देशभक्ति का जोश जगाया। इस मौके पर जेबी सैनी, दुष्यंत सैनी, सैनी हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक सूबेदार धर्मवीर यादव, तरूणा सैनी, सुमन आहूजा, मनोज कुमार, कर्मवीर, कृष्णा बोहरा, कैलाश चन्द, श्रीराम सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

गुरुवार, अप्रैल 28, 2011

पुलिस हिरासत में हुई सुभाष सैनी की मौत का मामला


दबाव में आई हांसी पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज
चन्द्रप्रकाश सैनी
प्रधान सम्पादक
हांसी (हिसार)। सिटी पुलिस स्टेशन में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई सुभाष सैनी की मौत के बाद समस्त सैनी समाज द्वारा एकजुट होकर किये गये प्रयास आखिरकार रंग लेकर आये हैं। सैनी समाज द्वारा बनाये गये दबाव के आगे झुकते हुए हांसी पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ सुभाष सैनी की हत्या का मामला दर्ज कर नये सिरे से जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने सैनी समाज के 100 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये तोडफ़ोड़ व आगजनी के मामले को भी वापस ले लिया है। सुभाष सैनी के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए सैनी समाज द्वारा गठित की गई संघर्ष समिति के अध्यक्ष जे.पी. सैनी ने यह महत्वपूर्ण जानकारी सैनी संवाद को देते हुए बताया कि इस संबंध में एक हलफनामा मामले की जांच कर रहे हांसी के डीएसपी टेकनचंद शर्मा ने विगत 10 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर किया है। साथ ही मौखिक तौर पर भी उन्होंने यह जानकारी उनके वकील एवं सघर्ष समिति के महासचिव पवन सैनी को दी है। डीसी ऑफिस से सेवानिवृत जे.पी. सैनी का कहना है कि बेशक पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया हो मगर वे अभी भी सरकारी कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है क्योंकि सरकार सुभाष के परिजनों को अब भी महज 2 लाख रुपये ही आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की बात कह रही है जो कि किसी भी सूरत में वाजिब नहीं है। जे.पी. सवाल करते हैं कि जब मीरपुर प्रकरण के शिकार हुए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ-साथ स्थाई सरकारी नौकरी मुहैया करवाई जा सकती है तो सुभाष के परिजनों के साथ भेदभाव क्यों। उन्होंने बताया कि सुभाष के परिजनों को डेली-वेजीज पर एक नौकरी देने का ऑफर दिया जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। वे कहते हैं कि अगर सरकार सही मायनों में सुभाष के परिजनों की मदद करना चाहती है तो वे उन्हें डेली-वेजीज की बजाय पक्की नौकरी प्रदान करें। यहां बता दें विगत 13 फरवरी को एक झूठे केस में पकड़े गये सुभाष सैनी की हवालात में मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था जबकि तथ्यों की जांच के उपरांत ड्यूटी मैजिस्ट्रेट से लेकर अन्य सभी लोग सुभाष की हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।

प्रधान सम्पादक की कलम से

सांझे प्रयासों से मिली आंशिक कामयाबी
चन्द्रप्रकाश सैनी
सामूहिक कोशिशों में किस कदर सफलता के मूल मंत्र का समावेश होता हैं, इसका अंदाजा गत 13 फरवरी को पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुए हांसी के सैनीपुरा वासी सुभाष सैनी के प्रकरण से सहज ही लगाया जा सकता है। इसे घटना के तुरंत बाद से ही सैनी समाज द्वारा प्रतिक्रिया स्वरूप की गई निर्णायक कार्रवाई का ही प्रतिफल कहा जायेगा कि कई सप्ताह के लम्बे समय के बाद ही सही मगर
आखिरकार हम पुलिस पर दबाव बनाकर सुभाष की हत्या का केस दर्ज करवाने में कामयाब हो ही गये। मगर फिलहाल इस कामयाबी को आंशिक कहना ही ठीक रहेगा क्योंकि बेशक हम हत्या का मामला दर्ज करवाने के साथ-साथ सैकड़ों सैनी भाइयों के खिलाफ दर्ज किये गये पुलिस चौकी में तोडफ़ोड़ व आगजनी फैलाने के मामले को भी वापस करवाने में सफल हो गये हो मगर जब तक प्रदेश सरकार द्वारा सुभाष के परिजनों को वांछित आर्थिक सहायता के साथ-साथ जीवन यापन का कोई स्थाई जरिया मुहैया नहीं करवाया जाता तब तक इस कामयाबी को सम्पूर्ण ठहराना जायज नहीं है। लिहाजा अब ऐसे माहौल में अपने आप को सैनी समाज का खेवनहार कहने वाले उन नेताओं को आगे आकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, जो घटना के परिणाम स्वरूप सैनी समाज में भड़के आक्रोश को शांत करने के लिए सरकार के कहने पर ही सुभाष के घर आर्थिक मदद लेकर पहुंचे थे। यदि ये नेता वास्तव में ही सुभाष के परिजनों के प्रति संवेदना रखते हैं या फिर सैनी समाज की भलाई चाहते हैं तो वे सुभाष के परिजनों के स्थाई रोजगार का जुगाड़ करवाने के लिए सतत संघर्ष कर उसे चरितार्थ करवाये। यदि ऐसा होता है तो समूचे सैनी समाज की ओर से सुभाष सैनी को यह निसंदेह एक सच्ची एवं व्यापक श्रद्धांजलि होगी।

अंधेपन को मात देकर सरिता सैनी बनीं लैक्चरर्र

महज 13 साल की उम्र में खो दी थी आंखों की रोशनी
अम्बाला। जब हौंसले बुलंद हो और तन्मयता से पुरुषार्थ किया जाये तो कामयाबी मिलना लाजमी है। अगर कोई ऐसी बेबस लड़की इस सूत्र को अपने जीवन में आत्मसात कर कोई विशेष मुकाम हासिल करें, जिसकी आंखों की रोशनी सालों पहले ही काल का ग्रास बन गई तो इसे निसंदेह ज़ज्बे की ही जीत कहा जायेगा और ऐसी ही एक जीत की स्वयं अनुभूति करने के साथ-साथ आम जनमानस के समक्ष भी बराड़ा कस्बे के हरदोई गांव की सरिता सैनी ने एक मिसाल पेश की है। महज 13 साल की उम्र में अपनी दोनों आंखें गंवा चुकी सरिता सैनी दुराना गांव के सरकारी स्कूल में इतिहास विषय की लैक्चरर्र है और उनकी कक्षा में अनुशासन का आलम यह है कि यदि कोई बच्चा चूं तक की आवाज करता है तो सरिता उसे उसके नाम के साथ सम्बोधित कर उसे अनुशासन बनाये रखने की ताकीद देती है। सरिता का कक्षा के 30 बच्चों को पढ़ाने का तरीका देखकर कोई भी यह सहज ही अंदाजा नहीं लगा सकता कि सरिता देख नहीं पातीं है। सरिता को अपनी क्लास के हर बच्चे की आवाज की पहचान है और इसके जरिये ही वह क्लास में अनुशासन बनाए रखती हैं। सरिता 13 साल की उम्र तक इस खूबसूरत दुनिया को देख सकती थीं। मगर उस साल अचानक बुखार के कारण आंखों की नसें सूख गईं और नयनों का नूर चला गया। इस घटना से सरिता के पिता गुरमीत सिंह और माता प्यारी देवी टूट गए लेकिन सरिता ने न धैर्य छोड़ा और न पढ़ाई..। उन्होंने न सिर्फ स्कूलव कालेज की पढ़ाई पूरी की, बल्कि बीएड में भी अच्छे अंक हासिल किए। हौंसले से सराबोर सरिता कहती हैं, 'अगर मेरी आंखों की रोशनी नहीं गई होती तो शायद मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती क्योंकि हमारे यहां गांवों में लड़कियों की शादी जल्दी कर दी जाती है। अगर मेरी आंखें भी ठीक होतीं तो स्कूल की पढ़ाई के बाद मेरी भी शादी कर दी जाती। सरिता के घर में माता पिता के अलावा एक भाई और बहन है। यह पूछने पर कि पढ़ाई के अलावा वह बच्चों की कापियां वगैरह कैसे चेक करती हैं? सरिता ने कहा, 'इसमें मैं क्लास मॉनीटर और होशियार बच्चों की मदद लेती हूं। इसके अलावा चूंकि 11वीं कक्षा में होम एग्जाम होते हैं और बच्चों की कापियां चैक कर नंबर मुझे ही देने होते हैं इसलिए मैं बच्चों की आंसर शीट घर ले जाती हूं। वहां बहन मुझे बच्चों के उत्तर पढ़कर सुना देती है और मैं उसका मूल्यांकन कर नंबर दे देती हूं। इसे लेकर मुझे कभी कोई परेशानी नहीं हुई।Óसरिता बताती हैं कि जब वह नौवीं में थीं तो उन्हें तेज बुखार हो गया था। कुछ दिन बाद तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर वह बेहोश हो गई तो पापा उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। वहां जब अगले दिन होश आया तो उसे सब चीजें दो-दो दिखाई देने लगीं। उसी दिन उसे अपने पापा भी दो दिखे मगर उसके बाद वह अपने पिता तो कभी नहीं देख पाई। उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि आंखों की रोशनी जाने के बाद उनके पिता ने उसे पानीपत के ब्लाइंड स्कूल में दाखिला दिलवा दिया लेकिन कुछ दिन बाद ही वह स्कूल छोड़ कर घर आ गई। इसके कुछ साल बाद उसने घर में ही दसवीं कक्षा की तैयारी की और पेपर दिए। गवर्नमेंट स्कूल से ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा पास की। स्कूली पढ़ाई के बाद सरिता ने अम्बाला कैंट के आर्य कालेज में बीए में दाखिला लिया। उसके साथ उसकी बहन कालेज आती थी। 2007 में पीकेआर जैन कालेज से बीएड और 2008 में गवर्नमेंट कालेज से इतिहास विषय में एमए की।

सैनी कन्या स्कूल के साइंस ब्लाक का हुआ भूमि पूजन


भूमि पूजन के बाद साइंस ब्लाक की नींव रखते महंत अमरानंद व अन्य।
रोहतक। सैनी कन्या स्कूल के परिसर में बनने वाले इसके साइंस ब्लाक का भूमि पूजन आज आर्य समाज के मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सोह्म मंदिर के महंत बाबा अमरानंद जी महाराजा थे जबकि अध्यक्षता सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने की। इससे पूर्व, हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैनी सोसायटी की प्रबंध समिति के अलावा शहर भर से आये सैनी समाज के मौजीज लोगों ने आहूति डाली। हवन-यज्ञ का संचालन ओमप्रकाश आर्य ने किया। इस अवसर पर प्रधान विजय सैनी ने बताया कि साइंस ब्लाक की आधारशिला विगत 27 फरवरी को हरियाणा बाल एवं महिला कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी आशा हुड्डा ने रखी थी। उन्होंने बताया कि यह साइंस ब्लाक तीन भव्य मंजिलों से सुसज्जित होगा।

सैनी स्कूलों के 160 मेधावी छात्र पुरस्कृत


समारोह में मेधावी विद्यार्थी को सम्मानित करतीं डा. वीणा गहलौत,
डा. सुरेश चंद्र मलिक व श्री विजय सैनी। सैनी संवाद
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित सैनी स्कूलों का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विगत 27 फरवरी को सैनी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के मेधावी बच्चों के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले करीब 160 बच्चां को पारितोषिक प्रदान किया गया। समारोह की मुख्यातिथि पीजीआईएमएस की बॉयो कैमेस्ट्री विभाग की अध्यक्ष डा. वीणा गहलौत व विशिष्ट अतिथि एमडीयू के सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर डा. सुरेंद्र चंद्र मलिक थे जबकि अध्यक्षता सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को मेहनत व लगन से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए डा. वीणा गहलौत ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस आधुनिक युग में वही बच्चा आगे बढ़ पायेगा जो बुरी आदतों से दूर रहते हुए पूरी आत्मियता एवं तन्मयता के साथ शिक्षा एवं इससे जुड़े संस्कारों को ग्रहण करेगा। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान देने पर भी बल दिया। विशिष्ट अतिथि डा. सुरेश चंद्र मलिक ने बच्चों से एक लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए सुनियोजित तरीके से प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो बच्चे समय रहते अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं वे जीवन में कभी भी मार नहीं खाते। लिहाजा यह सभी अभिभावकों का कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा एवं उनके शौक के मुताबिक एक लक्ष्य तय करवाने में उनकी मदद करें ताकि वे एक अच्छा एवं कामयाब जीवन यापन कर सकें। सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र में सैनी स्कूलों के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने न केवल पढ़ाई, बल्कि खेल व अन्य गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन कर सैनी स्कूल का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंच का संचालन प्रोमिला सैनी ने किया जबकि इस अवसर पर महाश्य दयाकिशन सैनी, रघुबीर सैनी, बालकिशन सैनी, जगदीश सैनी, महिपाल सैनी, सतपाल सैनी, रोहतास आर्य, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, प्रवीण सैनी, ओमप्रकाश आर्य, डा. यादराम सैनी, अजमेर सिंह, देवी सिंह, विनोद सैनी, रामरूप सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, जोगेंद्र आर्य, राजेंद्र सैनी, फूल कुमार, अशोक सैनी, बलवंत सैनी, श्याम कटारिया आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।









60 साल बाद सैनी संस्था ने खरीदी स्कूल बस


प्रधान विजय सैनी ने दिखाई बस को हरी झंडी

स्कूल बस को हरी झंडी दिखाते प्रधान विजय सैनी।

Add caption

रोहतक (विनोद सैनी)। आखिरकार 61 सालों के लम्बे इंतजार के बाद सैनी एजूकेशन सोसायटी का स्कूल बस खरीदने का दशकों पुराना सपना साकार हो गया है और इस सपने को हकीकत में तबदील कर दिखाया है सोसायटी प्रधान विजय सैनी व उनकी युवा टीम ने। अपने वायदे को पूरा करने से उत्साहित प्रधान विजय सैनी का कहना है कि उनकी योजना इसी शैक्षणिक सत्र में दो और स्कूल बस खरीदने की है ताकि सैनी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अपने घर से स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधान विजय सैनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर इसे सैनी सोसायटी को समर्पित किया। इससे पूर्व, सैनी बी.एड कालेज में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान विजय सैनी के अलावा सचिव सतपाल सैनी, प्रबंधक सूरजभान व किशन सिंह, डा. यादराम सैनी, देवी सिंह, विनोद सैनी, अशोक सैनी, नवीन सैनी, ईश्वर सैनी, फूल कुमार, शमशेर सिंह, प्राचार्य धर्मबीर सैनी, बीडी मदान, संगीता अरोड़ा, मीनाक्षी बिश्रोई तथा सैनी स्कूलों के बच्चों ने आहूति डाली। उल्लेखनीय है कि सैनी सोसायटी का गठन वर्ष 1951 में किया गया था मगर आज तक इसके पास अपनी कोई स्कूल बस नहीं थी, जो प्रधान विजय सैनी व उसकी युवा टीम को खटक रही थी।

खुशकिस्मत रहे लीबिया से लौटे महाजन सैनी


बिलासपुर (पंजाब)। जनविद्रोह की आग में जल रहे लीबिया से कुछ समय पूर्व ही सकुशल हिंदुस्तान पहुंचे स्थानीय लोअर मेन मार्किट में रहने वालेमहाजन सैनी (26) अपने आपको भाग्यशाली समझता है कि समय रहते वह वह लीबिया से वापस लौट आया। महाजन सैनी पिछले तीन सालों से लीबिया में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह जिस कंपनी में कार्यरत था वहां से सात महीने पहले छुट्टी लेकर यहां वापस आया था। उसे दो महीने की छुट्टी मिली थी लेकिन उसने लीबिया के बिगड़ते हालात भांप लिए थे। इसलिए वह छुट्टी पूरी होने के बाद भी पैसा कमाने विदेश नहीं गया। महाजन सैनी ने बताया कि लीबिया के लोग बाहर के देशों के लोगों को अपने मुल्क में पसंद नहीं करते। हिन्दुस्तान वालों को तो वे हेय दृष्टि से देखते हैं। इसलिए जब वहां के हालात बिगडऩे लगे और मीडिया ने सारी तस्वीर सबके सामने पेश की तो उसने लीबिया जाने का विचार ही छोड़ दिया। हालांकि उसके साथ वहां गये कई युवक अभी भी फंसे हुए हैं, जिनसे उसने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

विक्रम व विपुल सैनी को वल्र्ड बैडमिंटन रैंकिग में मिला स्थान


जम्मू। राज्य के उच्च वरियता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रम सैनी और विपुल सैनी का नाम बैडमिंटन वल्र्ड रैंकिंग में दर्ज किया गया है। इस संबंध में एक सूचना हाल ही में बैडमिंटन वल्र्ड फैडरेशन द्वारा जारी वरियता सूची के साथ सार्वजनिक की गई है। उल्लेखनीय है कि विक्रम सैनी जम्मू-कश्मीर की पहली रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जबकी विपुल दूसरे नंबर पर हैं। यहां बता दें इन दोनों खिलाडिय़ों ने पिछले साल वल्र्ड बैडमिंटन फैडरेशन के तत्वावधान में चेन्नई और हैदराबाद में हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इसके बाद ही दोनों का नाम वल्र्ड रैंकिंग में शामिल किया गया है।

महिला पार्षद को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। कांग्रेस की एक महिला पार्षद वीणा सैनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन पर उसे 50 लाख रुपये देने के लिए कहा जा रहा है और ऐसा न करने पर, उनके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी जा रही है। वीणा का कहना है कि उन्हें आशंका है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर ही उन्हें धमकी दी जा रही है। हालांकि इस संदर्भ में उन्होंने निहाल विहार पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है मगर पुलिस द्वारा अभी तक इस ओर कोई खास कार्रवाई नहीं की गई है।

दैनिक भास्कर का मालिक भगौड़ा घोषित


रोहतक। जिला कोर्ट ने सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी की कथित मानहानि के मामले में दैनिक भास्कर के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल को भगौड़ा घोषित कर दिया है। इससे पूर्व, इस संबंध में उनके भोपाल स्थित निवास पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया था। साथ ही ऐसा ही एक नोटिस भोपाल के महाराणा प्रताप चौक पर भी चस्पा किया गया था। सम्मन जारी होने के बावजूद अग्रवाल को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट द्वारा उन्हें दिये गये भरपूर समय के बावजूद पेश न होने के पर ही यह कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसी मामले में दैनिक भास्कर का एक स्थानीय रिपोर्टर भी हर तारीख पर नियमित तौर पर कोर्ट में पेश हो रहा है। प्रधान विजय सैनी के एडवोकेट अशोक कादियान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सैनी सोसायटी की मानहानिपूर्ण एवं झूठी खबर छापने के मामले में ज्यूडिशियल मैजिस्टे्रट की अदालत ने भास्कर गु्रप के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल, दैनिक भास्कर के तत्कालीन कार्यकारी सम्पादक दिनेश मिश्रा और एक स्थानीय संवाददाता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 501 व 502 के तहत सम्मन जारी कर उन्हें अदालत में तलब होकर अपना पक्ष रखने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश विजय सैनी द्वारा कोर्ट में दायर आपराधिक शिकायत में दी गई दलीलों एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के अध्ययन तथा गवाहों के बयानों की सुनवाई के बाद जारी किए गए थे। अदालत ने इन आदेशों में स्पष्ट कहा था चूंकि शिकायतकत्र्ता द्वारा पेश किए गए सबूत याचिका की दलीलों का समर्थन करते हैं लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को तलबकरना जरूरी एवं न्यायसंगत है। बकौल वरिष्ठ एडवोकेट कादियान प्रधान विजय सैनी का कहना था कि दैनिक भास्कर के स्थानीय संवाददाता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को आधार बनाकर 24 दिसम्बर 2007 को यह झूठी खबर प्रकाशित कर दी कि हाईकोर्ट ने आठ सप्ताह के भीतर अथवा 20 फरवरी 2008 तक सैनी एजूकेशन सोसायटी के चुनाव सम्पन्न करवाने के आदेश जारी किए हैं जबकि वास्तव में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सैनी सोसायटी को चुनाव करवाने सम्बंधी ऐसे कोई आदेश जारी किये ही नहीं थे। हालांकि समाचार प्रकाशित होने के बाद विजय सैनी ने स्थानीय संवाददाता से सम्पर्क साध उनसे ऐसे कोई भी आदेश जारी न होने की बात बता प्रकाशित गलत खबर का खंडन छापने के लिए भी कहा था मगर संवाददाता ने पत्रकारिता के सिद्धांतों को ताक पर रखते हुए एक और मनघडंत समाचार प्रकाशित कर प्रधान की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। तदोपरांत विजय सैनी ने भास्कर समूह के चेयरमैन, कार्यकारी सम्पादक तथा एक स्थानीय संवाददाता के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत कोर्ट में दायर की थी।

अभ्यास में घायल जवान जसबीर सैनी की मौत


डेराबस्सी (पंजाब)। विगत पांच मार्च को अभ्यास प्रदर्शन के दौरान अस्थायी दीवार से नीचे उतरते समय रस्सी टूटने से घायल हुए 7-पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नायब सूबेदार जसबीर सिंह सैनी की कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार मौत हो गई। लालड़ू के गांव डहर के इस जवान का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। 6 लैंसर इंडियन आम्र्ड फोर्स द्वारा हवाई फायर करके शहीद को नौ जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी। शहीद की चिता को अग्नि उसके ज्येष्ठ सुपुत्र रोहित सैनी (16) ने दी। इस मौके पर भारी संख्या में फौजी, पंजाब पुलिस के जवान तथा इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे और सभी सूबेदार जसबीर सिंह द्वारा सेना में रहते हुए दी गई सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा कर रहे थे। सभी का कहना था कि जसबीर एक अनुशासित, कर्मठ व देश के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने अपने कर्तव्य को हमेशा सर्वोपरि रखते हुए इसे निभाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। यही वजह थी कि जसबीर ने एक विशेष मुकाम हासिल कर लिया था। नायब सूबेदार जसवीर सिंह आगरा में 7 पैरा मिलिट्री फोर्स में तैनात था, 5 मार्च को 11 बजे अभ्यास के दौरान रस्सी टूटने के कारण 40 फुट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था। सूबेदार के शव को दिल्ली तक हवाई जहाज में, फिर सड़क के रास्ते गांव में लाया गया। गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। तिरंगे में लिपटा शहीद के शव को फौजी अधिकारियों तथा जवानों ने फूलमालाएं चढ़ाकर श्रद्धा के फूल भेंट किये। शहीद के परिवार में पत्नी स्वर्ण कौर लड़का रोहित सैनी, लड़की अंकिता सैनी (13), पिता बचना राम, माता मनोहरी देवी है।

सैनी सभा का चुनाव 24 अप्रैल को


नारनौल (अभय सैनी)। सैनी सभा के प्रधान के लिए त्रिवार्षिक चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। सभा के चुनाव अधिकारी हेमराज सैनी व सहायक चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह सैनी ने बताया कि मतदान सैनी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में किया जायेगा जबकि मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर शाम पांच बजे के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुभराम सैनी चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। चुनाव की सारी प्रक्रिया उन्हीं की देख-रेख में चलेगी। सभा के प्रधान सुबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि सभा के वर्ष 2010-11 का लेखा जोखा 15 अप्रैल को शाम पांच बजे सैनी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक शुभराम सैनी ने बताया कि चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया बारे सभा के सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

अनूप हत्याकांड का एक और आरोपी काबू


सोनीपत। गोहाना के अनूप सैनी हत्याकांड में नामजद एक और उदघोषित अपराधी गंगाना वासी कलपेश पुत्र दयानंद को गोहाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से कलपेश भूमिगत हो गया था, जिस वजह से अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। वर्ष 2009 में हुए अनूप सैनी हत्याकांड में सोनीपत पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज चुकी है।

पानी में तैरते मिले गुमशुदा मां व नवजात बेटे के शव


होशियारपुर। विदेश गए एक व्यक्ति की रहस्यमय स्थितियों में लापता हुई पत्नी का शव उसके दुधमुंहे बच्चे के साथ गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से छप्पड़ में फेंका गया है। पुलिस ने विवाहिता व उसके छह माह के बेटे का शव कब्जे में लिया तथा उनका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर सास, ससुर सहित सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव हारटा के निवासी सतनाम सिंह सैनी ने बताया कि उसने अपनी बेटी हरविंदर कौर (26) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सैदपुर के निवासी सुरजीत सिंह के साथ की थी। उसका कहना था कि शादी के बाद उसकी बेटी हरविंदर कौर ने एक लड़के को जन्म दिया, जो इस समय छह माह का था। आरोप है कि शादी के बाद ही हरविंद्र को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगे थे।
पीडि़त बाप का कहना था कि 11 मार्च को उसकी लड़की के जेठ का फोन आया था कि हरविंदर कौर 9 मार्च को किसी समारोह में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंधी थाना चब्बेवाल पुलिस के पास 12 मार्च को गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई गई थी। किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनकी लड़की व उसके छह माह के बेटे रमनप्रीत सिंह का शव गांव बजरावर में स्थित छप्पड़ से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही चब्बेवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और मां-बेटे के शवों को, जो एक-दूसरे के निकट ही तैर रहे थे, को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार एजेंसी



सैनी समाज का परिचय सम्मेलन हुआ


अलवर। सैनी समाज सामूहिक विवाह एवं समाज उत्थान समिति की ओर से गत 28 मार्च को सैनी युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया, जिनमें 80 युवक व 30 युवतियां शामिल थे। सम्मेलन में 15 जोड़े तय किए गए। समिति के 200 फुट रोड स्थित ज्योतिबा फूले विद्या श्रम में हुए इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति मुन्ना लाल सैनी थे जबकि अध्यक्षता रूप चंद सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि सर्वेश सैनी थे। इस मौके पर अतिथियों ने सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए संगठन होने की आवश्यकता पर बल दिया। समिति के महामंत्री लक्ष्मण सिंह सैनी ने बताया कि तय रिश्तों का सामूहिक विवाह समारोह 12 अप्रैल को राम नवमी पर होगा। इसी दिन समाज की एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के हट्टी राम सैनी, अशोक सैनी, अशोक सैनी(पीपी), मनोहर लाल सैनी, पूरण जैतपुरिया, दीपेंद्र सैनी, श्वेता सैनी, योगेश सैनी, कमलेश सैनी, हरिप्रसाद सैनी, रमन कुमार सैनी,अभय सैनी, शंकरलाल सैनी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष घनश्याम सैनी ने आभार जताया।

छवंरलाल ने दुबई में मचाई धूम


जोधपुर। दुबई में गत माह आयोजित किये गये अंतरराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में धूम मचाने के बाद छंवरलाल गहलोत अपनी टीम के साथ जोधपुर लौट आये। जोधपुर से पहले जयपुर पड़ाव में महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच के पदाधिकारियों-सुरेश सैनी, ललिता मेहरवाल, नितिन सैनी, भंवरलाल सैनी, गुड्डू और पवन सैनी- ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात जोधपुर पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों व रंगकर्मियों ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। लोक कला उत्सव 10 नवंबर 2010 से 28 फरवरी 2011 तक चला था, जिसमें अनेक देशों ने भाग लेकर अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन किया था। इसी उत्सव में लोक गायिका रिंकू गहलोत ने 'मेरा भारत महानÓ गीत सुनाया जबकि छंवरलाल ने राजस्थानी वेशभूषा में कच्छी घोड़ी के साथ विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दीं। छंवरलाल की प्रस्तुति इतनी मनमोहक थी कि श्रोता इसके वशीभूत होकर मस्ती में झूम उठे। उन्होंने मोर नृत्य व ढोल-थाली पर भाव नृत्य भी प्रस्तुत किया। उत्सव में सुनील भाटिया ने कलाकारों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां बता दें कि दुबई में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों ने छंवरलाल व उनके साथी रिंकू गहलोत, भंवरलाल, श्यामाराम व पूनमाराम का अभिनंदन किया। राजस्थान पर्यटन विभाग ने रूपसिंह एंड पार्टी व छंवरलाल गहलोत पार्टी की देखरेख के लिए दुबई में एक माह के लिए देवेंद्र विश्नोई को जिम्मेदारी दी थी। छंवरलाल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव में भाग लेकर उन्हें न केवल काफी मजा आया, बल्कि काफी कुछ सीखने को भी मिला। ऐसे उत्सव कलाकारों में निसंदेह उत्साह पैदा करते हैं।

अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला सुखपाल


फतेहाबाद (विनोद सैनी)। जिले के शहर रतिया के वार्ड नं. 1 निवासी राजू सैनी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 13 वर्षीय पुत्र सुखपाल सैनी अपहरण के एक दिन बाद ही अपहर्ताओं को चकमा देकर घर लौट आया। बाद में वार्ड पार्षद जसपाल पाली की मौजूदगी में अपने लापता होने के जानकारी पत्रकारों को देते हुए सुखपाल सैनी ने बताया कि होली के दिन वह शाम को सात बजे के लगभग जब पुराने सिटी थाने के पास घूम रहा था तो अचानक एक मारुति वैन उसके पास आकर रुकी। वैन में सवार चार युवकों ने उसे अंदर खींच लिया व उसे कुछ चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया तथा उसके हाथ-पैर बांध दिए। सुखपाल ने बताया कि अगले दिन जब देर शाम को जब वैन सड़क किनारे खड़ी थी तो वह वैन का शीशा तोड़कर बाहर निकल आया और पास के खेतों की ओर भाग लिया। वैन में सवार युवक उसे खेतों में तलाशते रहे लेकिन वह गेंहू के एक खेत में काफी देर तक दुबका रहा और उसे वहीं नींद आ गई। अगले दिन वह अपने घर रतिया पंहुच गया। सुखपाल ने बताया कि वैन में उससे छोटी उम्र का एक ओर बालक भी था जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे। सुखपाल द्वारा दी गई जानकारी के बाद उसके परिवार व पड़ोस के लोग बुरी तरह आतंकित है। लोग सम्भावना यह व्यक्त कर रहे हैं कि सुखपाल बच्चों को अपहरण करने वाले किसी गिरोह के हत्थे चढ़ गया था और बाल-बाल बच गया है।

ज्योति बा फूले जयंति समारोह 10 को


भिवानी (सुरेश सैनी)। सैनी कल्याण परिषद भिवानी के तत्वावधान में महात्मा ज्योति बा फूले की जयंति अवसर पर 10 अप्रैल को एक समारोह का आयोजन किया जायेगा। परिषद प्रधान ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि समारोह की मुख्यातिथि पूर्व सांसद कैलाशो सैनी जबकि अध्यक्षता बिटस समूह के चेयरमैन व पूर्व एमएलए शशि परमार करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सतबीर पटावारी, रघुबीर सरपंच, राजेराम सैनी, जगदीश सैनी सरपंच, ललित सैनी आदि समारोह में मौजूद रहेंगे।

94वीं बार रक्तदान करने वाले सूबेदार सुरेश सैनी सम्मानित


इन्द्री (करनाल)। रक्तदान को महादान कहा जाता है। इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। कई लोग इस बात का महत्व अच्छी तरह जानते व समझते हैं। भारतीय सेना में सूबेदार इंद्री के वार्ड 4 निवासी सुरेश सैनी का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार होता है। वे अब तक 94 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी इन्हीं सामाजिक सेवाओं को मद्देनजर रखते हुए मेजर जनरल पीवीके मेनन ने हाल ही में उन्हें आगरा में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुबेदार सुरेश सैनी के रक्त देने का सिलसिला 1986 में भारतीय सेना ज्वायन करने के बाद शुरू हुआ। तब से वे आर्मी व सिविल क्षेत्र में 94 बार रक्त दे चुके हैं। सुरेश के रक्तदान से प्रभावित होकर सेना व सरकार भी उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है।

प्रोविडेंट फंड मामले में जतिंद्र पाल सैनी गिरफ्तार


जालंधर। प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के आदेशों पर विभाग की टीम ने नेशनल सिक्योरिटी अलाईट सर्विस के मालिक जतिन्द्र पाल सिंह सैनी को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा उससे 11 लाख, 67 हजार 57 रुपये का डिफाल्टर घोषित कर रखा था। पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने बताया कि उस पर अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ काटकर पीएफ कार्यालय में जमा नहीं करवाने का आरोप है।

डीएसपी सुरेश सैनी के खिलाफ रिश्वत मामले की जांच शुरू


श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सैनी पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच के पहले चरण में गत माह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक दीक्षा कामरा और गवाहों के बयान हुए। ब्यूरो बीकानेर के अपर पुलिस अधीक्षक रविदत्त गौड़ इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। वे इस सिलसिले में ही यहां आए थे। उन्होंने तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक कामरा, ट्रेप पार्टी में शामिल ब्यूरो के अन्य स्टाफ और दो स्वतंत्र गवाह सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के स्टोरपकीपर जोगेन्द्र सिंह के बयान लिए। उल्लेखनीय है कि सूरतगढ़ के पूर्व पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी को 6 दिसम्बर 2010 को ब्यूरो के तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक रिद्धकरण कौशिक के नेतृत्व वाले दल ने मानेवाला निवासी परिवादी सुखदेव से 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। ब्यूरो मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज कर पत्रावली जांच के लिए गंगानगर भेज दी थी। मौजूदा अपर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने इसकी जांच शुरू की लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्रावली बीकानेर स्थानान्तरित हो गई। उधर, डीएसपी सुरेश सैनी ने अपने ऊपर लगे रिश्वत के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

शोक समाचार...........


पृथ्वी सैनी का निधन : सैनीपुरा रोहतक वासी पृथ्वी सिंह सैनी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वे करीब 86 वर्ष के थे और अपने भरा-पूरा परिवार छोड़ गये।

फूलो देवी का स्वर्गवास : सैनीपुरा रोहतक वासी रणधीर सिंह सैनी की पत्नी फूलो देवी का निधन हो गया। वे करीब 76 साल की थी और कुछ दिनो से बीमार थी।

डा. मान सिंह कटारिया नहीं रहे : सैनी कालेज के मैनेजर रहे डा. मान सिंह कटारिया का हृदय गति रूकने से गत 8 मार्च को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

सैनी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न


खंडेला (सिकर)। कांवट रोड स्थित सुबोध शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में गत माह हुए सैनी कार्यकर्ता सम्मेलन में सैनी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें नवरत्न सैनी पंवार को अध्यक्ष चुना गया जबकि सैनी समाज विकास समिति खंडेला के 11 संरक्षक अध्यक्ष बनाए गए। जिनमें तुलसीराम, छीतरमल घाटावाल, श्रीनारायण ठेकेदार, शुभकरण, गोरधन ठेकेदार, गोदाराम, भूदाराम, भंवर, झाबरमल, सूरज मल व गणपतराम शामिल हैं।

महेंद्र सैनी व अशोक सैनी चुनाव हारे


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक संघ के गत माह सम्पन्न हुए वार्षिक चुनावों में उपप्रधान पद के प्रत्याशी महेंद्र सैनी तथा महासचिव पद के उम्मीदवार अशोक सैनी चुनाव हार गये। महेन्द्र कुमार सैनी को 68 मत व अशोक सैनी को 65 मत मिले। उन्हें क्रमश: महेंद्र बैनीवाल व शर्मिला कौशिक ने पराजित किया।

रोहित सैनी को सम्मानित किया


सीवन। राजपूत धर्मशाला में एन.सी.सी. कैडेटों के सम्मान में गत माह एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गत 26 जनवरी को राजपथ की परेड में भाग लेने वाले एन.सी.सी. कैडेट रोहित सैनी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शुल्क देने वालों की ही बनेगी वोट


झज्जर (विनोद सैनी)। सैनी सभा के सदस्यों की बैठक गत 29 मार्च को प्रधान रामफूल सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिन सदस्यों ने सैनी सभा में सदस्य शुल्क दिया हुआ है उनकी रसीद को ट्रेस किया जाएगा और नाम मिलता है तो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। रामफूल सैनी ने बताया कि 29 मार्च को सैनी सभा के चुनाव के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी, लेकिन कुछ सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला, जिसके कारण प्रधान रामफूल सैनी व कार्यकारिणी का समय 15 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बैठक में सतीश सैनी, मास्टर करतार सैनी, दरिया सैनी, मोतीराम सैनी, डॉ. हरि सैनी, कर्मबीर सैनी, कमल सैनी, रामफल सैनी एडवोकेट, अनिल कुमार सैनी एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

क्षेत्रीय प्रबंधक एके सैनी निलम्बित


अलवर। विभिन्न प्रशासनिक खामिया बरतने के आरोप में रीको, अलवर के क्षेत्रीय प्रबन्धक एके सैनी को गत माह निलम्बित कर दिया गया। सलाहकार (एएनएम), जयपुर उर्मिला राजोरिया ने बताया कि सैनी को समय पर काम नहीं करने और प्रशासनिक खामियों के कारण निलम्बित किया गया है।

रवि व राखी सैनी ने लता के नाम पर ठगे 93 लाख


जयपुर। नीदरलैंड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर, नितिन मुकेश समेत कई अन्य कलाकारों का शो कराने के नाम पर 93 लाख रुपए ठगने के आरोप में स्थानीय मालवीय नगर पुलिस ने रवि सैनी व राखी सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांस्कृतिक शो के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दोनों ही आरोपी घटना प्रकाश में आने के बाद से ही फरार बताये जाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार राधिका सांस्कृतिक सोसायटी के पदाधिकारी रवि सैनी और राखी सैनी ने हॉलैंड निवासी उदयसिंह से श्रीराम मंदिर, हॉलैंड में लता मंगेशकर, नितिन मुकेश समेत अन्य कलाकारों का गत सितंबर में शो करवाने के एवज में 93 लाख रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि तय तिथि पर शो नहीं होने पर आयोजक ने दोनों से रुपए वापस लौटाने का आग्रह किया था मगर दोनों ने ही इस भारी-भरकम धनराशि को वापस लौटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि उदयसिंह की अभियुक्तों से मुलाकात भी हॉलैंड में ही हुई थी। सूत्रों का कहना है कि रवि सैनी और राखी सैनी लम्बे समय तक रुपए लौटाने का झांसा देते रहे। कुछ समय तक आयोजक और अभियुक्तों के बीच ईमेल के माध्यम से भी सम्पर्क चलता रहा मगर बाद में यह संपर्क भी टूट गया। सूत्रों ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी रवि और राखी घर से फरार हो गए हैं। रवि सैनी और राखी सैनी भाई-बहन बताए जाते हैं। (साभार भाषा)



श्रीराम सैनी समेत 8 को 3-3 साल की सजा


रेवाड़ी। लगभग एक दशक पूर्व हुई रजिस्ट्रियों के साथ छेड़छाड़ तथा दो फर्जी रजिस्ट्रियां करने के मामले में स्थानीय अदालत ने तत्कालीन तहसीलदार नरेश श्योकंद व रजिस्ट्री क्लर्क श्रीराम सैनी समेत 8 लोगों को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई है। देवेन्द्र यादव वासी मांढइया कलां ने एक दशक पूर्व धोखाधड़ी का एक मामला थाना शहर पुलिस में दर्ज कराया था। यादव के अनुसार उन्होंने जिला के पीवराकी गांव की 10 मरला जमीन रचना देवी निवासी नांगल काठा व 7 मरला जमीन चौकी नंबर-2 गांव की मंजू यादव के नाम रजिस्ट्रियां नंबर 5248 व 5249 कराई थीं। लेकिन बाद में उसकी रजिस्ट्री से छेड़छाड़ करके मंजू देवी वाली रजिस्ट्री में 7 मरला को 17 मरला कर दिया गया। इतना ही नहीं उसकी जमीन की दो अन्य फर्जी रजिस्ट्री नंबर 5250 व 5251 भी इसी दिन फर्जी हस्ताक्षर करके कर दी गई। 400 गज की यह रजिस्ट्री अशोक बवानिया व 17 मरला की रजिस्ट्री प्रेमा देवी शहादत नगर के पक्ष में की गई थी। जब वह तहसील गया तो वहां उसे इस धोखाधड़ी का पता लगा। उसने तत्कालीन तहसीलदार नरेश श्योकंद व रजिस्ट्री क्लर्क श्रीराम सैनी से सम्पर्क साधा। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। तत्पश्चात उसने शहर थाना में तहसीलदार नरेश श्योकंद, रजिस्ट्री क्लर्क श्रीराम सैनी समेत 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। साभार दैनिक ट्रिब्यून

हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो होगा आंदोलन


बांदीकुई (दौसा)। सवाईमाधोपुर के सूरवाल गांव में हुए दाखादेवी सैनी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान सैनी समाज संस्थान बांदीकुई के लोगों ने गत 24 मार्च को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। समाज के बाबूलाल सैनी, डॉक्टर. कल्लूराम सैनी, मलखान सैनी, बद्रीप्रसाद सैनी, नाथूलाल सैनी, रामफूल सैनी सहित अन्य लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि दाखादेवी सैनी हत्या प्रकरण को करीब चार सप्ताह गुजर जाने के बाद भी दोषियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर दोषियों को बचाया जा रहा है। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस आज तक हत्यारों का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य इंद्रा सैनी ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दाखादेवी सैनी हत्या प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी ने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दाखादेवी सैनी के हत्यारों की गिरफ्तारी सहित राजेश मीणा को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है।

फिरौती मांगने के आरोप में दिनेश सैनी गिरफ्तार


रेवाड़ी। संगीन आपराधिक मामलों में जेल में बंद रेवाड़ी के कुख्यात बदमाश जीता उर्फ जीतराम के नाम से एक व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता से फिरौती मांगने उसकी दुकान पर पहुंचे तीन युवकों में से पुलिस ने बसंती उर्फ दिनेश सैनी नामक एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है जबकि दो मौके से भागने में कामयाब हो गये।

किक-बॉक्सिंग में सैनी कालेज ने बाजी मारी


रोहतक। सैनी कॉलेज में हुई किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेजबान कालेज के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में शिवम, देव, मनीष, साहिल, अनिस व विक्की ने स्वर्ण, सिद्धार्थ अहलावत, कुनाल, अंकित, रूद्रसेन व पंकज ने रजत पदक तथा कपिल, मोहित, रजत व अनिल ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले मुख्य अतिथि सुरेंद्र पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बच्चों को अपना श्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन दिशा डायरेक्शन ऑफ स्पोट्र्स की ओर से किया गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के आयोजन सचिव रणवीर सिंह आर्य ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर देवेंद्र सैनी, संदीप फौगाट, साहब सिंह, विजेंद्र, अंजू नरवाल, दिनेश गुप्ता, दिनेश नारंग, डॉ. राम निवास आदि मौजूद थे।

बेबी शो में आलीशा सैनी ने मारी बाजी


पठान (गुरदासपुर)। ढांगू रोड पर स्थित केएलएम किड्जी में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान आयोजित किये गये बेबी शो की रोचक प्रतिस्पर्धा में आलीषा सैनी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।

Appointments

गुरमेल सिंह सैनी हलका अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पार्टी नेता गुरमेल सिंह सैनी को नारायणगढ़ हलका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कीर्ति सैनी रोजगार कमेटी के सदस्य मनोनीत
सिरसा। हरियाणा सरकार द्वारा जिला सिरसा में रोजगार के लिए बनाई गई 33 सदस्यीय जिला रोजगार कमेटी में युवा प्रतिनिधि के रूप में कीर्ति नगर के नरेश सैनी को गैर-सरकारी सदस्य मनोनित किया है।

शिव उपप्रधान व पूर्णचंद सैनी संगठन सचिव बने
जगाधरी। खंड जगाधरी के सरपंचों की एसोसिएशन गठित करने को लेकर हुए चुनाव में शिव कुमार सैनी बहादुरपुर को वरिष्ठ उप-प्रधान तथा सरपंच पूर्ण चंद सैनी इसरपुर को संगठन सचिव चुना गया।

गुरमीत सैनी कोषाध्यक्ष व रामलाला सदस्य नियुक्त
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के शहरी युवा मोर्चा की घोषित की गई कार्यकारिणी में गुरमीत सैनी को कोषाध्यक्ष तथा रामलाला सैनी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

इनेलो की जिला इकाई में पाया स्थान
कैथल। जिला इनेलो की कार्याकारिणी में गुलाब सैनी, कृष्ण कुमार सैनी एडवोकेट, बलबीर सैनी, दर्शन सैनी तथा जग्गा सैनी कैथल को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

महेंद्र व नरेश सैनी कार्यकारिणी में शामिल
कुरूक्षेत्र। कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ की घोषित की गई कार्यकारिणी में महेंद्र सैनी व नरेश सैनी को बतौर सदस्य शामिल किया गया।

बेल पत्र लेने गई, लौटी नई


बहरोड़। थाना पुलिस में परिजनों की शिकायत पर ग्राम बर्डोद की एक युवती अनीता सैनी के गायब होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पप्पुराम सैनी ने उन्हें शिकायत दी है कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री अनिता खेत से बेल पत्र लेने गई थी, जो वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कुश्ती में पंकज सैनी ने जीता कांस्य


समाना (पटियाला)। राजा भलिन्दरा सिंह स्पोट्र्स कंपलैक्स में हुए पंजाब खेल- 2011 के कुश्ती के फ्री स्टाइल मुकाबले में संगरूर के पंकज सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया।

रंगलाल सैनी बने ज्योतिबा फूले संस्था के अध्यक्ष


सिकंदरा (दौसा)। महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा संस्थान की नदी वाले बालाजी पर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक गंगाधर सैनी बासड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रंगलाल सैनी बासड़ा को फिर से सर्वसम्मति से संस्थान का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा संस्थान की गठित की गई नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी सिकराय, मंत्री बृजेश सैनी कुंडेरा डूंगर, कोषाध्यक्ष भगवान सहाय ठेकेदार, संयोजक मूलचंद सैनी मोहचिंगपुरा, सूचना मंत्री भरतलाल सैनी, संगठन मंत्री दिनेश सैनी, व्यवस्थापक छंगा राम सैनी, मोहरसिंह बुर्जा, रामप्रताप मोहचिंगपुरा, लक्ष्मण बैराड्या व रामफूल बैराड्या को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में लोहड्याराम सैनी, रामस्वरूप बुर्जा, लल्लूराम सैनी, गिर्राज सैनी, छुट्टन लाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश बहरावंडा, जयसिंह कैलाई, रामदयाल सिकंदरा, गंगाधर सैनी, हजारीलाल सैनी, प्रभुदयाल सैनी व गोपाल सैनी को शामिल किया गया। बैठक में महात्मा ज्योति बा फूले की जयंति धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।

शनिवार, मार्च 19, 2011

पुलिस हिरासत में सुभाष सैनी की मौत आत्महत्या या हत्या ?

Chander Prakash Saini
Chief Editor
पहले झूठे केस में फंसाये गये और फिर पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुए हांसी के सैनीपुरा में रहने वाले सुभाष सैनी ने वाकई में आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या कर दी गई, फिलहाल यक्ष प्रश्र बने इस सवाल का जवाब या तो हांसी के सिटी थाने में 13 फरवरी की रात तैनात वे पुलिसकर्मी दे सकते हैं, जिनकी जिम्मेवारी हवालातियों पर नजर रखने की थी और या फिर वो तीन शख्स, जो उस रात सुभाष सैनी के साथ हवालात में बंद थे। अगर पुलिस की बात पर विश्वास किया जाये तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना वाली रात को आराम से खाना खाकर सोये सुभाष सैनी को किस चीज ने इतना मजबूर कर दिया कि सुबह होने का इंतजार किये बगैर ही उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया और वह भी महज साढ़े चार फुट ऊंचाई पर लगी एक ग्रिल पर अपना अंगोछा बांधकर शायद जिस पर यदि इतनी ही लम्बाई वाला कोई भी अन्य शख्स भी आत्महत्या का प्रयास करें तो वह ऐसा न कर पाये जबकि सुभाष की लम्बाई तो इसे करीब एक फुट ज्यादा थी। तभी तो जब सुभाष के शव को देखा गया तो उसके घुटने जमीन पर टिके हुए थे। जिसे देखकर एक्सपर्ट तो क्या आम आदमी तक यह बता सकता है कि इस स्थिति में मौत संभव है या नहीं। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की बाई आंख के ऊपर और अंगुलियों पर भी चोट के निशान पाये गये, जो यह सवाल उठाते हैं कि यदि सुभाष की मौत गला घुटने से हुई है तो उसकी आंखों व अंगुलियों पर चोट कैसे लगी। हैरानी तो तीन अन्य हवालातियों व वहां तैनात खाकी वर्दीधारियों के उस ब्यान पर भी है, जिसमें उनका कहना है कि सुभाष की मौत का पता अगले दिन सुबह उस वक्त लगा जब चाय के लिए उन्हें जगाया गया। सवाल यह भी है कि पहरेधारी के लिए तैनात किये गये पुलिसकर्मी रात भर कहां थे और क्या रहे थे। क्या ऐसा भी हो सकता है कि सुभाष खुदकुशी के लिए बंदोबस्त कर रहा हो और हवालात में बंद तीन अन्य लोगों को चूं तक की आवाज तक न आये। अगर मामला महज आत्महत्या का होता तो शायद न तो हांसी के मैजिस्ट्रेट इस घटना को संदेहास्पद मानते और न ही हाईकोर्ट स्वयं एक्शन लेकर पुलिस प्रशासन से इस संबंध में जवाब तलबी करता। इतनी बड़ी अनहोनी होने के बाद सुभाष के जानकारों के साथ-साथ उसके समाज का गुस्सा फूटना काफी हद तक जायज था मगर लानत तो अपने आपको सैनी समाज का खेवनहार कहने वाले उन राजनीतिक नेताओं पर है जो सुभाष के परिजनों को इंसाफ दिलवाने व उनकी आवाज बुलंद करने की बजाय पहले दो लाख और फिर पांच लाख रुपये की सरकारी सहायता लेकर उनके घर पहुंच गये ताकि मामला शांत होने की सूरत में वे सरकार से अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए दबाव बना सकें मगर उन्हें इस बात का इल्म नहीं था कि पुलिस हिरासत में महज एक आदमी की ही मौत नहीं हुई है,  बल्कि सम्पूर्ण सैनी समाज इस घटना से बुरी तरह आहत है और वह इसे अपनी प्रतिष्ठा की मौत मान रहा है तभी तो दोनों ही नेताओं को अपनी इस करनी पर न केवल सुभाष के परिजनों, बल्कि सैनी समाज का भी कोपभाजन बनना पड़ा। करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद भी सुभाष सैनी की मौत पर पड़ा रहस्य का पर्दा नहीं उठ पाया और सैनी समाज के शुभचिंतक अभी भी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आंदोलनरत है। एक थोड़ी सुखद बात यह है कि पुलिस प्रशासन ने सैनी समाज के उन सैकड़ों लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये केस को  खारिज करने का भरोसा दिलाया है, जिन्होंने आवेश में आकर पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचाया था। प्रिय पाठकों, सुभाष सैनी के परिजनों को अब तभी इंसाफ मिल पायेगा जब सम्पूर्ण बिरादरी एकजुट होकर दबाव बनायेगी।

आशा हुड्डा ने रखी साइंस ब्लाक की आधारशिला


 साइंस ब्लाक की आधारशिला रखतीं श्रीमति आशा हुड्डा। सैनी संवाद

सैनी एजूकेशन सोसायटी में 27 फरवरी को हुआ सम्मान समारोह
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी के इतिहास में विगत 27 फरवरी को उस समय एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जब हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी श्रीमती आशा हुड्डा ने न केवल सैनी सीनियर सैकेंडरी गल्र्ज स्कूल के साइंस ब्लाक की आधारशिला रखी, बल्कि प्रदेश भर से आये सैनी समाज के 264 मौजीज लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आशा हुड्डा ने कहा कि कोई भी समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक उस समाज के लोग शिक्षित नहीं होंगे और शिक्षा के सही मायनों को अपने जीवन में आत्मसात नहीं करेंगे। उन्होंने उपस्थितजनों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही मनुष्य में एक सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित भी करती है। लिहाजा वर्तमान समय में जरूरत आमजन की सोच बदलने की है और यह तभी संभव है जब सभी लोग उच्च शिक्षा को ग्रहण कर उसमें निहित अर्थों को अपनी दिनचर्या में शुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक किसी भी संस्था पर नियंत्रण एक बिरादरी का होता हो मगर वह सभी बिरादरियों की सांझी होती है और सभी के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करती हैं। सैनी समाज के एक लिए यह एक सुखद एवं हर्ष की बात है कि सैनी सोसायटी के  युवा प्रधान विजय सैनी के नेतृत्व में सैनी एजूकेशन सोसायटी प्रगति के नित नये आयाम स्थापित    कर रही है। 
रण हत्या जैसी बुराइयों को समाज पर कलंक की संज्ञा देते हुए श्रीमति आशा हुड्डा ने कहा कि यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित रखना है तो नारी सशक्तिकरण करना होगा और साथ ही भू्रण हत्या को रोकने के लिए सार्थक कदम भी उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज की जड़ों को खोखला कर रही इस कुरीति को तभी जड़मूल से खत्म किया जा सकता है जब हर व्यक्ति यह प्रण लें कि न तो वह भू्रण हत्या करेगा और न ही किसी ओर को ऐसा करने देगा। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वे साइंस ब्लाक के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अधिक से अधिक सरकारी अनुदान दिलवाऐगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अपार सहयोग के चलते ही सैनी सोसायटी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से ही वे सैनी बी.एड कालेज की भव्य इमारत के अलावा कई अन्य इमारतें भी बनाने में भी कामयाब रहे। इससे पूर्व, विजय सैनी ने प्रदेश के विभिन्न कोनों से आये सैनी समाज के मौजीज लोगों तथा मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का यहां पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सहायक राजनैतिक सचिव जे.के. मल्हौत्रा तथा कुरूक्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कैलाशो सैनी ने भी सैनी एजूकेशन सोसायटी में चल रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की अग्रणी एजूकेशन सोसायटियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि सैनी सोसायटी बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सैनी समाज को भी जागरूक करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. आनंद शर्मा  ने किया।

डा. यादराम सैनी बने दयानंद मठ के कार्यवाहक प्रधान

रोहतक। चौ. मित्रसेन सिंधु के देहांत के बाद समाजसेवी डा. यादराम सैनी को दयानंद मठ का कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संबंधी निर्णय गत माह मठ में हुई इसके आजीवन सदस्यों की एक महत्पूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इससे पूर्व, डा. यादराम सैनी दयानंद मठ के महसचिव का कार्यभार देख रहे थे। प्रधान बनने के बाद सैनी संवाद से बातचीत में डा. यादराम सैनी ने कहा कि वे आर्य समाज व दयानंद मठ के कल्याणार्थ कार्य करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

देवी सिंह सैनी के बच्चों का खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन

रोहतक। सैनी कालेज की गर्वंनिंग बॉडी के सदस्य देवी सिंह सैनी के बच्चों ने गत माह हुए सैनी स्कूलों के खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। सैनी कन्या स्कूल की 12वीं कक्षा में पढऩे वाली उनकी बड़ी बेटी रीचा सैनी ने इस महोत्सव की 100 मीटर, 400 मीटर व लांग जम्प में गोल्ड तथा 200 मीटर व 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर मैडल हासिल किया। इसी कक्षा में पढऩे वाली उनकी दूसरी बेटी ने कीर्ति सैनी मटका रेस में तीसरे स्थान पर रही। पांचवी में पढऩे वाला देवी सिंह का बेटा भी अपनी बहनों से पीछे नहीं है, उसने भी इस बार बोरी रेस व 100 मीटर रेस में प्रथम पोजीशन हासिल कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इसी तरह तीसरी कक्षा में पढऩे वाली उनकी तीसरी बेटी सविता सैनी ने भी 50 मीटर रेस में गोल्ड तथा 100 मीटर में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इनके अलावा देवी सिंह की चौथी बेटी प्राची सैनी, जोकि दसवीं की छात्रा हैं, को चालू शैक्षणिक सत्र की बेस्ट एनसीसी कैडेट के सम्मान से नवाजा गया है।

बच्चों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन



मुख्यातिथि श्री रणबीर शर्मा को स्मृति चिह्न देते मैनेजमैंट सदस्यगण।
सैनी कालेज के खेल मैदान में हुआ सैनी एजूकेशन सोसायटी का वार्षिक खेल महोत्सव     
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी के दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव की शुरूआत सैनी कालेज के खेल मैदान में 5 फरवरी को हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि पीजीआईएमएस के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डा. पी.एस. गहलौत तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सर्जन डा. पी.पी. लमोरिया थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सोसायटी के अध्यक्ष विजय सैनी ने की। डा. गहलौत ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए खेल बहुत जरूरी है। यह एक सुखद बात है कि सैनी एजूकेशन सोसायटी बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए अच्छा मौका प्रदान कर रही है। सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि सैनी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए उनकी मैनेजमैंट कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। इस अवसर पर महाश्य दया किशन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुबीर सैनी, बाबू मामन सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, विनोद सैनी, फूल कुमार, देवी सिंह, ओमप्रकाश सैनी, डा. यादराम सैनी, रामफूल सैनी, डा. जिले सिंह, अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी समेत सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
खेल महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 6 फरवरी को हुआ। शकुंतला को सैनी बी.एड कालेज, मौसम व विजय पाल को सैनी डिग्री कालेज, लखन को सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रीचा को सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नरेंद्र को सैनी हाई स्कूल तथा साधिका को सैनी कन्या हाई स्कूल की बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि पुलिस ट्रेनिंग कालेज रोहतक के आईजी रणबीर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पीजीआईएमएस के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. रोहतास यादव व मैडीसन के यूनिट हेड डा. हरप्रीत सिंह थे। मुख्यातिथि रणबीर शर्मा ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में सदाचार की भावना को विकसित करते हैं जो मनुष्य को अच्छे व बुरे की पहचान तो करवाती है ही साथ ही साथ झूठ व पाखंड के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति भी प्रदान करती है। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रणधीर भारद्वाज, महिपाल सैनी, रोहतास आर्य, बाबू मामन सिंह, डा. यादराम सैनी, देवी सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, रामेश्वर सैनी, विनोद सैनी, रामफूल सैनी, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम सैनी समेत सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 6 फरवरी को हुआ। शकुंतला को सैनी बी.एड कालेज, मौसम व विजय पाल को सैनी डिग्री कालेज, लखन को सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रीचा को सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नरेंद्र को सैनी हाई स्कूल तथा साधिका को सैनी कन्या हाई स्कूल की बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि पुलिस ट्रेनिंग कालेज रोहतक के आईजी रणबीर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पीजीआईएमएस के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. रोहतास यादव व मैडीसन के यूनिट हेड डा. हरप्रीत सिंह थे। मुख्यातिथि रणबीर शर्मा ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में सदाचार की भावना को विकसित करते हैं जो मनुष्य को अच्छे व बुरे की पहचान तो करवाती है ही साथ ही साथ झूठ व पाखंड के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति भी प्रदान करती है। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रणधीर भारद्वाज, महिपाल सैनी, रोहतास आर्य, बाबू मामन सिंह, डा. यादराम सैनी, देवी सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, रामेश्वर सैनी, विनोद सैनी, रामफूल सैनी, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम सैनी समेत सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

शुक्रवार, मार्च 11, 2011

महज 800 रुपये में तैयार किया गीजर


राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक

नूहं (मेवात)। अगर आप स्कूल, कालेज, कार्यालय, दुकान पर जाने के लिए सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने का घंटों इंतजार करते थे ओर काफी धन भी खर्च होता था लेकिन अब आपको कम समय में अधिक लाभ व अधिक पानी गर्म मिल सकता है। मेवात जिले के नगीना आईटीआई में पढ़ रहे छात्रों ने अपने गुरू कृष्ण सैनी के सहयोग से गर्म पानी की एक ऐसी मशीन तैयार की है जिस पर मात्र 8 सौ रूपये खर्च आया है। इस मशीन को एक किलो इंधन कूडे करकट वगैरह से चलाया जा सकता है। मात्र पांच मिनट में यह मशीन 35 लिटर पानी गर्म कर सकती है। गणतंत्र दिवस पर आईटीआई की झांकी को इसी मशीन की वजह से दूसरा स्थान मिला। इस मशीन को तैयार कर आईटीआई के अध्यापक व छात्र खासे खुश हैं। सीट मेटल टे्रड में पढने वाले शाहिद ने कहा कि अपने अध्यापक की मदद से उन्होंने गर्म पानी करने की मशीन तैयार की है जिसे गरीब आदमी भी खरीदकर समय व धन की बचत कर सकता है। मशीन को इजाद करने वाले जियाउल हक ने बताया कि सीट मेटल ट्रेड के 8-10 छात्रों ने इसे सप्ताह भर में तैयार किया है और यह पांच मिनट में 35 लीटर पानी गर्म कर सकती है। आईटीआई नगीना के कार्यालय प्रभारी रूपचंद सैनी ने बताया कि इंस्ट्रेक्टर केवल कृष्ण सैनी की मदद से तैयार की गई यह मशीन अगले माह में बाजार में उतार दी जाएगी ताकि मात्र 8 सौ रूपये में लोग गैस व बिजली जैसे झंजटों छुटकारा पाकर चंद मिनटों में पानी गर्म कर सकते हैं। छात्रों ने स्वंय रोजगार करने की नीयत से यह मशीन तैयार की है।

बलराज सैनी हत्याकांड : प्रवीण ने दिये थे हत्यारों को हथियार


पुलिस रिमांड के दौरान हत्यारोपियों ने किया खुलासा


सोनीपत। फाजिलपुर के पूर्व सरपंच बलराज सैनी हत्याकांड में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या के लिए असला देने वाले युवक को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गौरतलब है कि गांव फाजिलपुर में पूर्व सरपंच बलराज सैनी की विगत 3 जनवरी की रात उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला पुलिस ने इस मामले के सूत्रधार व जिला जेल में बंद सोनू को काबू कर पूछताछ की थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की साजिश में पांच युवकों को पकड़ा था, जिनमें गांव चिटाना निवासी संजय, पुगथला निवासी मनोज, राजपुर निवासी संदीप, सिसाना निवासी विरेंद्र व हसनपुर निवासी नवीन शामिल थे। पांचों ने पुलिस के सामने बलराज हत्याकांड़ को अंजाम देना स्वीकार किया था। जिला पुलिस ने पांचों आरोपियों को बलराज सैनी हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि बलराज हत्याकांड के लिए उन्हें असला गांव झरोठ निवासी प्रवीण ने दिया था। जिसे कुछ दिन पहले ही एस.आई.टी. स्टाफ ने अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल करनाल जेल में बंद है। खुलासे के बाद पुलिस ने प्रवीण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 2 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उसके हथियारों के बारे में जानकारी ली जा सके। पुलिस के अनुसार प्रवीण कुछ माह पहले सोनीपत कारागार में बंद था। जहां उसकी सोनू से दोस्ती हो गई थी। अमित ने ही उसे हत्यारोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने के लिए कहा था।

पटियाला हाउस में प्रेम चोपड़ा ने निभाया मिस्टर सैनी का किरदार


मुम्बई। हिंदी फिल्मों के जाने माने चरित्र अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने गत माह रूपहले पर्दे पर आई हिंदी फिल्म पटियाला हाउस में मिस्टर सैनी का किरदार निभाया है। पिछले कुछ दशकों में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बड़े अभिनेता ने बॉलीवुड फिल्म में सैनी नाम का चरित्र अदा किया है। फिल्म में इसके मुख्य पात्र बाबूजी (ऋषि कपूर) मि. सैनी को अपना आदर्श मानते हैं और मि. सैनी की हत्या की वजह से वे ब्रिटेन देश से नफरत करने लगते हैं। उनकी इसी नफरत पर ही फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। पटियाला हाउस एक ऐसे परिवार की कहानी है जो चार पीढिय़ों से लंदन में रह रहा है। इस परिवार के मुखिया हैं बाबूजी है, जिनके कुछ कानून-कायदे हैं जिसका पालन करना परिवार के हर सदस्य के लिए अनिवार्य है, चाहे आपकी सहमति हो या नहीं। परिवार की नई पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं, लेकिन बाबूजी के प्रति प्यार और सम्मान की खातिर उन्हें सपनों को एक तरफ रखना पड़ता है।

गरीब कश्यप कन्या का विवाह रचाया


कुरूक्षेत्र। महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले संस्था ने आगे आते हुए विगत माह कश्यप समाज की एक गरीब कन्या का विवाह रचा कर समाजसेवा की वास्तविक मिसाल पेश की। संस्था की प्रदेशाध्यक्ष शशि सैनी ने अपने निजी कोष से उक्त विवाह में सभी रस्में सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर शशि सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा व सावित्री बाई फूले की दूरदृष्टि थी कि जब तक स्त्रियों को और पिछड़ी हुई जातियों को जागृत कर आगे नहीं बढ़ायेंगे तब तक समाज में व्याप्त अन्धविश्वास और अन्याय की कडिय़ां नहीं टूटेंगी। महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले ने समाज में जागृति लाने और समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने व दबे कूचे बेसहारा लोगों का भला करने का बीड़ा उठाया था, उस समय समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले को अपमानित किया परंतु वे अपनी राह पर अडिग चलते रहे। इस समय पर सैनी बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद थे।

सेढ़मल सैनी की सर्दी से मौत


सिकन्दरा (राजस्थान)। सेढ़मल सैनी (50) निवासी ब्राह्मण बैराड़ा की गत माह सर्दी की वजह से आकस्मिक मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में मृतक के भाई बाबूलाल सैनी ने कहा कि उसका छोटा भाई सेढ़मल सैनी रात को खेत में पानी भरा रहा था। रात को तेज सर्दी पढऩे की वजह से वह बीमार हो गया और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जान दे देंगे मगर जमीन नहीं देंगे


गोहाना।बेशक हमें अपनी जान से हाथ धोना पड़े, पर हम अपनी उपजाऊ जमीन को हाथ से नहीं जाने देंगे। यह जबरदस्त सामूहिक हुंकार गत माह गोहाना शहर एवं इसके साथ लगते 3 गांवों में रहने वाले लोगों ने भरी। जिनमें सर्वाधिक संख्या सैनी बिरादरी के लोगों की थी। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा गोहाना में प्रस्तावित तीनों सैक्टरों के औचित्य पर ही प्रश्नचिह्नï लगाते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानों को तबाह करने में जुटी हुई है। यहां बता दें दो आवासीय सैक्टरों-सैक्टर 13 और 16 तथा ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में सैक्टर 17 ए के लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया इस समय चल रही है। सोनीपत भाजपा के किसान प्रकोष्ठï के जिला अध्यक्ष नत्था सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डïा सरकार तीनों सैक्टरों को बनाने के लिए जिस जमीन पर नजरें गड़ाए हुए है, वह सारी जमीन नहरी पानी की और अत्यन्त उपजाऊ जमीन है, जिसके मालिक किसानों के पास रोजगार का दूसरा जरिया भी नहीं है और इससे जमीनें जाने के बाद बेचारे किसान बेरोजगार हो जाएंगे। गोहाना नगरपालिका के पार्षद महेश ने आश्चर्य व्यक्त किया कि हुडा ने गोहाना में जिस वर्तमान एकमात्र सैक्टर 7 को तीन दशक पहले बनाना शुरू किया था, वह अब तक भी अधूरा है तथा उसका बड़ा हिस्सा यथावत खाली पड़ा है।
उन्होंने जानना चाहा कि एक सैक्टर के पूरे हुए बिना 3-3 नए सैक्टर बनाने का क्या तुक है। गढ़ी उजाले खां गांव के सरपंच राकेश सैनी ने कहा कि जहां इंडस्ट्रियल एस्टेट बनता है, ट्रांसपोर्ट नगर को उसी के समीप बनाया जाता है जिससे बीधल गांव में बनने वाले इंडस्ट्रियल एस्टेट के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाना चाहिए तथा उसे एस्टेट से 15 किलोमीटर दूर गोहाना में नहीं सृजित किया जाना चाहिए। सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद परमवीर सैनी ने कहा कि यदि सरकार को हूडा का नया सैक्टर बनाना ही है, वह उस सैक्टर को गोहाना शहर के स्थान पर खानपुर कलां गांव में बनाए जहां महिला विश्वविद्यालय है और वहीं पर देश के पहले गल्र्ज मेडिकल कालेज का भी निर्माण हो रहा है।

प्रॉपर्टी डीलर ने परमानंद सैनी से ठगे 30 हजार


नीमराना। प्रतापसिंहपुरा के राशन डीलर परमानन्द सैनी से एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा धोखाधड़ी से 30 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में परमानंद ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परमानन्द सैनी का कहना है कि उसने ग्राम मोहलडिय़ा स्थित एक प्लॉट का इकरारनाम प्रॉपर्टी डीलर गुलाबचन्द से 25 अक्टूबर 2010 को किया और अग्रिम राशि 30 हजार रुपए भी उसे दिये थे। मगर कुछ समय बाद पता लगा कि जिस प्लॉट का इकरारनामा किया गया है वह प्लॉट डीलर के नाम नहीं होकर अन्य किसी की के नाम है। इस पर परमानंद ने गुलाब चंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, जिसने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।