सोमवार, जनवरी 11, 2010
विजय सैनी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बोले, नववर्ष सैनी समाज के उत्थान का पैगाम लेकर आए
रोहतक। उत्तर-भारत में सैनी समाज की सबसे बड़ी सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने सोसायटी की तीनों प्रबंध समितियों के सभी सदस्यों की ओर से भारत एवं इसके बाहर रह रहे सैनी बिरादरी के समस्त लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में विजय सैनी ने कहा है कि नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए और उनके जीवन को कामयाबी के उजाले से भर दें। उन्होंने खुलासा किया कि नव वर्ष में सैनी सोसायटी में कई परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें