शुक्रवार, जनवरी 08, 2010

तृप्ति सैनी ने खेल में किया उम्दा प्रदर्शन

हिसार। स्थानीय पड़ाव चौक स्थित जीएनजेएन गोइंका कन्या विद्यालय की दसवी कक्षा की छात्रा तृप्ति सैनी ने हरियाणा ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा में जूडो के 44 किलो भार वर्ग में हरियाणा राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल प्राचार्य पी.एन. शर्मा बताया कि ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा का आयोजन सिरसा जिले में हुआ था जिसमें जूडो, कबड्डी व बाक्सिंग खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। जिसमें जूडो के 44 किलो भार वर्ग में तृप्ति सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर तृप्ति सैनी के कोच सुरेश सैनी, सतबीर सिंह, एन.ओ. सुमेर सिंह नांदल व पिता कृष्ण कुमार सैनी को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा ने जहां अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया है, वहीं स्कूल का नाम भी रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य ने तृप्ति के माता-पिता, अध्यापक वर्ग व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें