सोमवार, जनवरी 11, 2010
पी.आर.डी. परेड हेतु हुआ ललित सैनी का चयन
झज्जर। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन के प्रतिभाशाली छात्र ललित सैनी का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। गौरतलब है कि 1 से 10 नवम्बर तक राजकीय महाविद्यालय गुडगांव में गणतंत्र परेड शिविर के दौरान देश के आठ राज्यों से आए लगभग 200 स्वयं सेवकों मे से 40 स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए ललित सैनी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चयन में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ महाविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विश्व विद्यालय और हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने दिल्ली में होने वाले समारोह में पूरे देेश से चयनित होकर आने वाले लगभग 200 स्वयं सेवक भाग लेंगे। जिन्हें देश की प्रमुख हस्तियों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि से मिलने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ललित के प्रशिक्षक राकेश कुमार पसरीजा को इसके लिए बधाई दी है।
ललित सैनी को शाबासी देते कालेज प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें