सोमवार, जनवरी 11, 2010

हर्षोल्लास से मनी महाराजा शूर सैनी जयंति

सैनी समाज के होनहार विद्यार्थियों के अलावा बुजुर्गों व गरीब बच्चों को किया सम्मानित


राजबीर सैनी

भिवानी। सैनी समाज के प्रवर्तक महाराजा शूर सैनी की जयंति के उपलक्ष्य में सैनी कल्याण
परिषद द्वारा विगत 20 दिसम्बर को स्थानीय नेहरू पार्क के नजदीक स्थित मैदान में महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव श्याम सुंदर सैनी थे जबकि भिवानी से विधायक धनश्याम दास शर्राफ व समाजसेवी परमानंद सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्याम सुंदर सैनी ने उपस्थित लोगों से महाराज शूर सैनी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक घनश्याम दास शर्राफ ने कहा कि महाराजा शूर सैनी एक महान राजा होने के साथ-साथ अपनी प्रजा के सच्चे शुभचिंतक थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने सैनी समाज के बाशिंदों से एकजुटता व भाईचारे का परिचय देने की अपील करते हुए उन्हें दहेज प्रथा व काज प्रथा पर कम से कम धन खर्च करने का आह्वान किया।
सैनी कल्याण परिषद के प्रधान घीसाराम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने न केवल भू्रण हत्या न करने की कसम खाई, बल्कि जीते जी रक्तदान करने तथा मरोणपरांत अपनी आंखें दान करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के करीब 50 बुजुर्गों को लोई व कम्बल तथा इतने ही जरूरतमंद बच्चों को कापी-किताब वितरित कर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि सैनी समाज के 30 युवा व बुजुर्गों ने अपनी आंखें दान देने की घोषणा की। इसके अलावा सत्र 2008-09 में हुई बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट व प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले सैनी समाज के होनहार विद्यार्थियों को भी ट्रैकसूट व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामकुमार सैनी, जगदीश सैनी सरपंच, रामअवतार सैनी, सुलतान सिंह सैनी, दीवान सिंह सैनी, रमेश सैनी, मामनचंद, विजय तंवर व राम सिंह कटारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए जबकि ओमप्रकाश सैनी, गोविंद सैनी, सुरेश चंद्र सैनी, राजकुमार जमालपुरिया, चिरंजीलाल, जगदीश प्रसाद सैनी, मनोज सैनी, बीरबल सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, उेद सिंह सैनी समेत अनेक लोग मुख्य तौर पर मौजूद थे।
रोहतक में भी हुआ कार्यक्रम
रोहतक। राष्ट्रीय सैनी पंचायत के तत्वावधान में सैनीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनेलो नेता राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जींद से आए युवा नेता रमेश सैनी थे जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस नेता रघुबीर सैनी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता कंवल सिंह सैनी, बलजीत सैनी,जगदीश राय कटारिया, सरदार हवा सिंह सैनी, अवनीश सैनी समेत सैनी समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें