सैनी स्कूलों की हुई अंतर-विधालयी स्पर्धा
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों की विज्ञान, रचनात्मक कला, गृह विज्ञान, भूगोल व श्रव्यदृश्य सहायक सामग्री सम्बंधी विषयों अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। गल्र्ज स्कूल की प्राचार्य संगीता अरोड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने 101 मॉडलों के साथ हिस्सा लिया।
उन्होंने इस प्रदर्शनी का अवलोकन सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी, सहसचिव सुभाष सैनी, प्रबंधक रामेश्वर सेनी व सूरजभान सैनी, महेंद्र तोंदवाल, फूल कुमार, सतीश सैनी, नरेश सैनी, सुरेश सेनी, देवी सिंह सैनी व रवि शंकर के अलावा विभिन्न स्कूलों व कालेजों के प्राचार्यों ने भी किया। इस अवसर पर माध्यमिक कक्षाओं से प्रियंका व नेहा की टीम को प्रथम व सैनी हाई स्कूल की दीपक व साहिल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
उच्च कक्षा वर्ग में सैनी कन्या स्कूल की चंद्रा व आयुषी की टीम प्रथम और सैनी हाई स्कूल की जितेंद्र व विजय की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर सैकेंडरी वर्ग में सैनी गल्र्ज सी.सै. स्कूल की शेफाली व प्रतिभा की जोड़ी ने पहला व ब्वायज स्कूल के वैभव व अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। गृह विज्ञान में कुमारी मंजू व सोमवती ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते सैनी सोसायटी के पदाधिकारीगण।
सोमवार, जनवरी 11, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें