शुक्रवार, जनवरी 08, 2010

सैनी सोसायटी का खेल महोत्सव 16 से

रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों का वार्षिक खेल महोत्सव 16 व 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की मुख्यातिथि हरियाणा सरकार में चीफ पार्लियामैंट्री सैके्रटरी शारदा राठौड़ होंगी जबकि समापन समारोह के मुख्यातिथि के तौर कांग्रेस विधायक बी.बी. बतरा पधारेंगे। इसके अलावा सैनी कालेज व बी.एड कालेज की वार्षिक एथलेटिक मीट 9-10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एथलेटिक मीट का शुभारंभ रोहतक के डी.सी. पीसी मीणा करेंगे जबकि समापन समारोह में एसएसपी अनिल कुमार राव विजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक वितरित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता सैनी सोसायटी प्रधान विजय सैनी करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें