अपनी नई इंडिका गाड़ी से टोहाना जा रहे थे प्रताप सिंह सैनी
बरवाला। विगत 5 दिसम्बर को यहां से करीब दो किलोमीटर दूर हिसार-चंडीगढ़ मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर हुए एक सड़क हादसे में हिसार जिले के सैनी सभा के प्रधान मेजर प्रताप सिंह सैनी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दूसरे मृतक की पहचान यमुनानगर वासी रामवचन सिंह के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब प्रताप सिंह सैनी अपनी नई इंडिका गाड़ी से हिसार से टोहाना जा रहे थे। जैसे ही वे राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास पहुंचे वैसे ही यमुनानगर से हिसार आ रही एक अन्य स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेजर प्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी गाड़ी का चालक रामवचन व एक अन्य आरके गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर चोटों के चलते रामवचन ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर हिसार पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलते ही सैनी समाज के लोग भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। शव का पोस्टमाटम के बाद परिजनों को देर सांय सौंप दिया गया। स्वर्गीय सैनी का अगले दिन हिसार के बस अड्डे स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें सैनी समाज के अलावा अन्य बिरादरियों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। उनके निधन पर सैनी समाज के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
शुक्रवार, जनवरी 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें