महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
रोहतक। करीब दो दशकों तक स्थानीय कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चली लम्बी बहस एवं जद्दोजहद के बाद आखिरकार सैनीयान ट्रस्ट सैनीपुरा के ट्रस्टी सदस्य एवं तत्कालीन कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह सैनी कांग्रेसी नेता रघुबीर सैनी के कब्जे से सैनीयान ट्रस्ट की दुकानों को छुड़वाने में कामयाबी हो ही गए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर स्थानीय कोर्ट के कर्मचारियों ने सुभाष रोड स्थित उक्त विवादास्पद दुकानों का कब्जा इसका मालिकाना हक रखने वाले सैनीयान ट्रस्ट को दिलवा दिया है। अधिकारिक तौर पर कब्जा मिलने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों-पूर्ण ङ्क्षसंह सैनी, प्रेम सिंह सैनी व बलवंत सैनी-की उपस्थिति में पीले पंजे की मदद से इन दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
सैनीयान ट्रस्ट के सदस्य बलवंत सैनी ने बताया कि ये सभी दुकानें कांग्रेसी नेता रघुबीर सैनी वासी सैनीपुरा रोहतक के नाम आवंटित थी और इन्हें खाली करवाने के लिए पिछले करीब 20 वर्षों से अदालती कार्रवाई की जा रही थी। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने रघुबीर सैनी को विगत 30 नवम्बर तक उक्त सभी दुकानें खाली करने के आदेश जारी किए थे।
उन्होंने बताया कि पूर्ण सिंह सैनी ने रघुबीर सैनी के कब्जे से उक्त दुकानों को छुड़वाने के लिए करीब 20 साल पूर्व कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें पूर्ण सिंह का कहना था कि इसी ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य रघुबीर सैनी को दो दुकानें किराये पर दी गई थी मगर कुछ सालों बाद रघुबीर ने न केवल उक्त दुकानों को अधिक किराए पर सब-लेट कर दिया, बल्कि इन दुकानों के पीछे खाली पड़ी सैनी धर्मशाला की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर गैर-कानूनी तरीके से यहां तीन और कमरें भी बना दिए और इन्हें भी किराए पर दे दिया। पूर्ण सिंह का कहना था कि ऐसा करके रघुबीर सैनी ने ट्रस्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाई है क्योकि बिना ट्रस्ट की अनुमति लिए कोई भी किरायेदार न तो अपनी दुकान का विस्तार या मरम्मत करवा सकता है और न ही उसे सबलेट कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो ट्रस्ट उससे दुकान खाली करवाने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत है। दोनों पक्षों की दलीलों, जिरह एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद कोर्ट ने पूर्ण सिंह सैनी के हक में फैसला सुनाया और रघुबीर सैनी को दुकानें खाली करने के आदेश जारी कर दिए। जिसकी अपील रघुबीर ने पहले सैशन कोर्ट और फिर हाईकोर्ट में की थी मगर दोनों ही जगह उन्हें हार का मुहं देखना पड़ा था। बावजूद इसके रघुबीर ने हिम्मत नहीं हारी और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस याचिका को भी खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रघुबीर सैनी को दुकान खाली करने के आदेश जारी कर दिए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर विवादित दुकान को ढहाता पीला पंजा। सैनी संवाद
सोमवार, जनवरी 11, 2010
पूर्ण सैनी को 20 सालों में मिला मेहनत का फल
सैनीयान ट्रस्ट की दुकानों से रघुबीर सैनी का कब्जा छुड़वाने में पूर्ण सिंह सैनी को 20 सालों का लम्बा समय लगा। पूर्ण सैनी का कहना है कि इस समयावधि के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा मगर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। इसी का परिणाम है कि उन्हें आखिरकार कामयाबी मिल ही गई। उन्होंने कहा कि वे अपने इस कर्म से काफी खुश है।
ट्रस्ट हित में हैं दुकानों का कब्जा छुडऩा
सैनीयान ट्रस्ट के उपप्रधान प्रेम सिंह सैनी का कहना है कि रघुबीर सैनी के कब्जे से दुकानें खाली होना निसंदेह ट्रस्ट हित में है और इससे ट्रस्ट को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की सम्पत्ति पर कब्जा करना सही नहीं है।
सम्पादक की कलम से
आमजन की हिस्सेदारी बिना समाज उत्थान संभव नहीं
चन्द्रप्रकाश सैनी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे की टांग खिंचाई से हुई सैनी बिरादरी के प्रत्याशियों की हार तथा अपनी-अपनी राजनीति चमकाने के लिए छोटे-छोटे समूहों में बंटे इस बिरादरी के लोगों द्वारा पिछले लम्बे समय से चलाई जा रही निष्फल मुहिम इस नतीजे पर पहुंचने के लिए फिलहाल पर्याप्त है कि सैनी बिरादरी का उत्थान एवं विकास तब तक संभव नहीं है जब तक इसमें एकजुटता नहीं आएगी और बिरादरी को पीछे धकेलने के जिम्मेवार कारणों पर एक विस्तृत चर्चा एक सांझें मंच पर नहीं की जाएगी। ऐसा नहीं है कि बिरादरी कल्याण को लेकर इसके बाशिंदों द्वारा कोई चिंतन नहीं किया जा रहा है मगर सार्थक परिणाम इस वजह से नहीं निकल पा रहे कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल नहीं किया जा रहा है। अमूमन सैनी समाज का कोई भी संगठन जब इसके उत्थान के लिए कोई योजना बनाता है तो वह इसमें केवल उन्हीं लोगों को शामिल करता है या उनके सहयोग की अपेक्षा करता है जो उसकी विचारधारा से जुड़े हुए हैं या फिर उसकी विचारधारा का समर्थन करते हैं। यही कारण है कि ऐसी योजना हर बार विस्तृत रूप धारण करने की बजाए एक छोटे स्तर पर ही सिमट कर रह जाती है और उसके परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं निकल पाते। इतिहास गवाह है कि किसी भी बिरादरी के उत्थान के लिए छेड़ा गया आंदोलन तब तक कामयाब नहीं हो पाया है जब तक उससे अधिक से अधिक संख्या में आमजन को नहीं जोड़ा गया है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हम अपने छोटे-छोटे गुटों एवं निजी हितों से ऊपर उठकर एक ऐसे सांझे मंच पर एकत्रित होकर सैनी समाज का विकास करने के लिए मंथन करें, जो इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि समाज का उत्थान करने वाली इस मुहिम में बिरादरी के लोगों की हिस्सेदारी अधिकाधिक संख्या में हो क्योंकि सैनी बिरादरी को अन्य विकसित बिरादरियों की श्रेणियों में शुमार करने के लक्ष्य को तब तक वांछित कामयाबी नहीं मिल सकती जब तक इस लक्ष्य का संदेश इस बिरादरी के लोगों के घर-घर तक नहीं पहुंचेंगा। साथ ही बिरादरी के उन लोगों को भी इस मुहिम में अपना योगदान देना होगा जो बड़े सरकारी पदों पर विराजमान है क्योंकि उनका सहयोग इसमें निर्णायक साबित हो सकता है।

विजय सैनी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बोले, नववर्ष सैनी समाज के उत्थान का पैगाम लेकर आए
रोहतक। उत्तर-भारत में सैनी समाज की सबसे बड़ी सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने सोसायटी की तीनों प्रबंध समितियों के सभी सदस्यों की ओर से भारत एवं इसके बाहर रह रहे सैनी बिरादरी के समस्त लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में विजय सैनी ने कहा है कि नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए और उनके जीवन को कामयाबी के उजाले से भर दें। उन्होंने खुलासा किया कि नव वर्ष में सैनी सोसायटी में कई परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सैनी स्कूलों की हुई अंतर-विधालयी स्पर्धा
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों की विज्ञान, रचनात्मक कला, गृह विज्ञान, भूगोल व श्रव्यदृश्य सहायक सामग्री सम्बंधी विषयों अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। गल्र्ज स्कूल की प्राचार्य संगीता अरोड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने 101 मॉडलों के साथ हिस्सा लिया।
उन्होंने इस प्रदर्शनी का अवलोकन सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी, सहसचिव सुभाष सैनी, प्रबंधक रामेश्वर सेनी व सूरजभान सैनी, महेंद्र तोंदवाल, फूल कुमार, सतीश सैनी, नरेश सैनी, सुरेश सेनी, देवी सिंह सैनी व रवि शंकर के अलावा विभिन्न स्कूलों व कालेजों के प्राचार्यों ने भी किया। इस अवसर पर माध्यमिक कक्षाओं से प्रियंका व नेहा की टीम को प्रथम व सैनी हाई स्कूल की दीपक व साहिल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
उच्च कक्षा वर्ग में सैनी कन्या स्कूल की चंद्रा व आयुषी की टीम प्रथम और सैनी हाई स्कूल की जितेंद्र व विजय की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर सैकेंडरी वर्ग में सैनी गल्र्ज सी.सै. स्कूल की शेफाली व प्रतिभा की जोड़ी ने पहला व ब्वायज स्कूल के वैभव व अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। गृह विज्ञान में कुमारी मंजू व सोमवती ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते सैनी सोसायटी के पदाधिकारीगण।

अमेरिका में भी मनाया सैनी समाज ने नव वर्ष....
अमेरिका : सम्पूर्ण भारत वर्ष के अलावा अमेरिका के केलिर्फोनिया शहर में भी सैनी समाज के बाशिंदों द्वारा नव वर्ष मनाया गया। इस मौके पर रोहतक के सैनीपुरा वासी डा. यादराम सैनी द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैनी समाज के अलावा अन्य बिरादरियों के लोगों नें भी हिस्सा लिया। फोटो में नये साल का जश्न मनाते लोग।
चरित्र भ्रष्ट का मुख्य कारण बनी आधुनिक शादियां
महाश्य दया किशन सैनी
रोहतक। बदलते वक्त में शादी-ब्याह भी चरित्र भ्रष्ट का एक मुख्य कारण साबित होने लगे हैं। अब पहले की भांति शर्मोहया का ख्याल किसी को नहीं रहा बल्कि युवक-युवतियां हाथ में हाथ डालकर डीजे की धुनों पर थिरकते हैं। उन्हें यह तक ख्याल नहीं रहता कि उनके बड़े-बुजुर्ग भी उनको देख रहे हैं। हालत यह है कि अभिभावक भी यह सब होता देखकर चुप हैं। इस भोंडेपन का सीधा सा असर भावी पीढ़ी पर भी पड़ रहा है। बेशक बच्चे कुछ नहीं बोलें मगर वे यह सब देखते व समझते हैं और बुरे संस्कार ग्रहण कर रहे हैं। इतना ही नहीं विवाह-शादियों में पटाखे छुड़ाए जाते हैं और बंदूक व पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाकर भी प्रदुषण फैलाया जा रहा है। आधुनिकता के नाम पर अब तो बड़े-बड़े लोग शादियों में खाने-पीने के नाम पर शराब एवं मांस भी परोसने लगे हैं। हिंदुस्तानी संस्कृति का यह हाल होना बेहद चिंता का विषय है। क्यों शर्मोहया खत्म होती जा रही है और बच्चे एवं युवा गलत रास्ते पर चल पड़े हैं। हमें ठोस कदम उठाने होंगे ताकि भावी पीढ़ी का चरित्र निर्माण सही ढंग से हो सके।
पी.आर.डी. परेड हेतु हुआ ललित सैनी का चयन
झज्जर। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन के प्रतिभाशाली छात्र ललित सैनी का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। गौरतलब है कि 1 से 10 नवम्बर तक राजकीय महाविद्यालय गुडगांव में गणतंत्र परेड शिविर के दौरान देश के आठ राज्यों से आए लगभग 200 स्वयं सेवकों मे से 40 स्वयंसेवकों का चयन किया गया था। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए ललित सैनी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चयन में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ महाविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विश्व विद्यालय और हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने दिल्ली में होने वाले समारोह में पूरे देेश से चयनित होकर आने वाले लगभग 200 स्वयं सेवक भाग लेंगे। जिन्हें देश की प्रमुख हस्तियों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि से मिलने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ललित के प्रशिक्षक राकेश कुमार पसरीजा को इसके लिए बधाई दी है।
ललित सैनी को शाबासी देते कालेज प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक।
सैनी गल्र्ज स्कूल में खुली साइंस लैब
अब छात्राएं साइंस विषय से कर सकेंगी बारहवीं
राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
रोहतक। उन छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है, जो सैनी गल्र्ज सी.सै. स्कूल से साइंस स्ट्रीम के साथ बारहवीं करना चाहती हैं। ऐसी छात्राएं अब अगले शैक्षणिक सत्र से अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकती है। चुनाव के दौरान सैनी समाज को किए गए अपने वायदे को पूरा करते हुए सैनी एजूकेशन सोसायटी की युवा मैनेजमैंट ने न केवल स्कूल परिसर में साइंस लैब स्थापित कर दी है, बल्कि 11वीं व 12वीं कक्षाओं में साइंस स्ट्रीम चलाने की विधिवत अनुमति भी हरियाणा सरकार से हासिल कर ली है। लिहाजा नए शैक्षणिक सत्र से अन्य स्ट्रीमों के साथ-साथ साइंस स्ट्रीम में भी छात्राएं दाखिला ले सकेंगी।
स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन करने के बाद सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि यह सोसायटी के लिए एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि उनकी मैनेजमंैट पिछले काफी समय से इसके लिए गंभीरता से प्रयास कर रही थी।
साइंस लैब का उद्घाटन करते सोसायटी प्रधान विजय सैनी। सैनी संवाद

हर्षोल्लास से मनी महाराजा शूर सैनी जयंति
सैनी समाज के होनहार विद्यार्थियों के अलावा बुजुर्गों व गरीब बच्चों को किया सम्मानित
राजबीर सैनी
भिवानी। सैनी समाज के प्रवर्तक महाराजा शूर सैनी की जयंति के उपलक्ष्य में सैनी कल्याण
परिषद द्वारा विगत 20 दिसम्बर को स्थानीय नेहरू पार्क के नजदीक स्थित मैदान में महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव श्याम सुंदर सैनी थे जबकि भिवानी से विधायक धनश्याम दास शर्राफ व समाजसेवी परमानंद सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्याम सुंदर सैनी ने उपस्थित लोगों से महाराज शूर सैनी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक घनश्याम दास शर्राफ ने कहा कि महाराजा शूर सैनी एक महान राजा होने के साथ-साथ अपनी प्रजा के सच्चे शुभचिंतक थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने सैनी समाज के बाशिंदों से एकजुटता व भाईचारे का परिचय देने की अपील करते हुए उन्हें दहेज प्रथा व काज प्रथा पर कम से कम धन खर्च करने का आह्वान किया।
सैनी कल्याण परिषद के प्रधान घीसाराम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने न केवल भू्रण हत्या न करने की कसम खाई, बल्कि जीते जी रक्तदान करने तथा मरोणपरांत अपनी आंखें दान करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के करीब 50 बुजुर्गों को लोई व कम्बल तथा इतने ही जरूरतमंद बच्चों को कापी-किताब वितरित कर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि सैनी समाज के 30 युवा व बुजुर्गों ने अपनी आंखें दान देने की घोषणा की। इसके अलावा सत्र 2008-09 में हुई बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट व प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले सैनी समाज के होनहार विद्यार्थियों को भी ट्रैकसूट व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामकुमार सैनी, जगदीश सैनी सरपंच, रामअवतार सैनी, सुलतान सिंह सैनी, दीवान सिंह सैनी, रमेश सैनी, मामनचंद, विजय तंवर व राम सिंह कटारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए जबकि ओमप्रकाश सैनी, गोविंद सैनी, सुरेश चंद्र सैनी, राजकुमार जमालपुरिया, चिरंजीलाल, जगदीश प्रसाद सैनी, मनोज सैनी, बीरबल सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, उेद सिंह सैनी समेत अनेक लोग मुख्य तौर पर मौजूद थे।
रोहतक में भी हुआ कार्यक्रम
रोहतक। राष्ट्रीय सैनी पंचायत के तत्वावधान में सैनीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनेलो नेता राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जींद से आए युवा नेता रमेश सैनी थे जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस नेता रघुबीर सैनी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता कंवल सिंह सैनी, बलजीत सैनी,जगदीश राय कटारिया, सरदार हवा सिंह सैनी, अवनीश सैनी समेत सैनी समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
रविवार, जनवरी 10, 2010
हरियाणवी डांस में कर्ण सैनी ने जीता एक लाख का इनाम
जींद। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता। एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गांव खूंगा निवासी कर्ण सिंह सैनी तथा उसके साथियों ने। पंचकूला में लोक कला परिषद द्वारा आयोजित समूह नृत्य में करण सैनी तथा उसके साथियों ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्प्त कर एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा ट्राफी जीती है। उन्हें व उनकी टीम को यह पुरस्कार हरियाणा के राज्यपाल जगन्ननाथ पहाडिय़ा ने देकर सम्मानित किया।
एक लाख के इनामी चैक के साथ कर्ण सैनी व उनकी टीम के अन्य सदस्य।
शुक्रवार, जनवरी 08, 2010
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए गुलाब राड़ा
हिसार। सैनी सभा ट्रस्ट एवं सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य 40 वर्षीय गुलाब राड़ा की विगत 6 दिसम्बर को जींद में हुए एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार बस स्टैंड स्थित शमशान घाट में किया गया। वे अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री छोड़ गए। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सैनी सभा ट्रस्ट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सैनी सभा का 75वां स्थापना दिवस 14 को
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को नारनौल के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महाराजा शूर सैनी जयंति समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि ऑल बैंक का. सोसायटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर सैनी होंगे जबकि समारोह अध्यक्ष की भूमिका रामनिवास सैनी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी सैनी समाज के नेतागण एवं मौजीज लोग हिस्सा लेंगे।
बसपा नेता धूम सैनी के खिलाफ मामला दर्ज
मुज्जफरनगर। बहुजन समाज पार्टी की भाईचारा कमेटी के लोकसभा अध्यक्ष धूम सिंह सैनी व एक आला पुलिस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे लेने के आरोप में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा पुलिस के इलेक्ट्रानिक सेल के प्रभारी प्रशांत कपिल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पुलिस भर्ती के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। इसके बाद से ही धूम सिंह सैनी के मोबाइल फोन की रिकार्डिंग की जा रही थी और इस दौरान फालोवर के पद पर भर्ती के ऐवज में लेन-देन की कई लोगों से हुई बातचीत को रिकार्ड भी किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सैनी को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।
टावर के फेर में सुरेश सैनी को लगा चूना
विज्ञापन के झांसे में आकर गंवाए 6 हजार रुपए
विनोद सैनी
रोहतक। स्थानीय रूप नगर में रहने वाले सुरेश सैनी एक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के चक्कर में ऐसे पड़े कि वे अपने आप को कई हजार रुपए का चूना लगवा बैठे।
हुआ यूं कि एक समाचार पत्र में किसी कम्पनी का विज्ञापन छपा था कि जो लोग मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं वे फलां नम्बर पर सम्पर्क करें। टावर लगने की स्थिति में सम्बंधित व्यक्ति को कम्पनी की ओर से 15 हजार रुपए महीना किराये के अलावा 10 साल के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि बतौर सिक्योरिटी के तौर पर दी जाएगी। यह विज्ञापन देखकर सुरेश सैनी की बांछे खिल गई और उसने जब दिए गए मोबाइल नम्बर पर फोन करके अपनी साइट की लोकेशन बताई तो कम्पनी को फोन पर ही वह साइट पसंद आ गई। इस पर कम्पनी ने सुरेश सैनी को भरोसा दिलाया कि वे उनकी साइट पर अपना टावर लगा देंगे मगर इसके लिए महज तीन दिन के अंदर-अंदर उन्हें 6 हजार रुपए कम्पनी के खाते में जमा करवाने होंगे और चौथे दिन टावर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कम्पनी के कहे के मुताबिक सुरेश सैनी ने आईसीआईसीआई बैंक में कम्पनी के एकाऊंट में 6 हजार रुपए जमा करवा दिए और चौथे दिन फोन आने का इंतजार करता रहा।
जब कई दिनों तक कोई फोन नही आया तो सुरेश सैनी ने विज्ञापन में दिए गए नम्बर पर फोन किया मगर वह स्वीच ऑफ आया। सुरेश कई दिन तक लगातार इस फोन पर सम्पर्क साधने की कोशिश करता रहा मगर वह फोन फिर कभी ऑन ही नहीं हुआ। तब किसी ने उसे बताया कि ऐसी कई कम्पनियां बाजार में सक्रिय है जो लोगों को धोखा देकर उन्हें चूना लगा रही है।
सैनी सी.सै. स्कूल की 16 छात्राएं मेरिट में
रोहतक। बारहवीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर के हाल ही में घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में सैनी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 16 छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया है। स्कूल प्राचार्य बी.डी. मदान ने बताया कि इन छात्राओं में अंकिता, ममता, कुसुम, सीमा, प्रीति, रीना, दीपिका, मनीषा, राखी, ज्योति, पूजा, राखी, सुषमा, रेखा, मेनका व प्रीति शामिल हैं। छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने खुशी जाहिर की है।

सड़क हादसे में सैनी सभा के प्रधान समेत दो की मौत
अपनी नई इंडिका गाड़ी से टोहाना जा रहे थे प्रताप सिंह सैनी
बरवाला। विगत 5 दिसम्बर को यहां से करीब दो किलोमीटर दूर हिसार-चंडीगढ़ मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर हुए एक सड़क हादसे में हिसार जिले के सैनी सभा के प्रधान मेजर प्रताप सिंह सैनी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दूसरे मृतक की पहचान यमुनानगर वासी रामवचन सिंह के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब प्रताप सिंह सैनी अपनी नई इंडिका गाड़ी से हिसार से टोहाना जा रहे थे। जैसे ही वे राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास पहुंचे वैसे ही यमुनानगर से हिसार आ रही एक अन्य स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेजर प्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी गाड़ी का चालक रामवचन व एक अन्य आरके गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर चोटों के चलते रामवचन ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर हिसार पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलते ही सैनी समाज के लोग भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। शव का पोस्टमाटम के बाद परिजनों को देर सांय सौंप दिया गया। स्वर्गीय सैनी का अगले दिन हिसार के बस अड्डे स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें सैनी समाज के अलावा अन्य बिरादरियों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। उनके निधन पर सैनी समाज के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

तृप्ति सैनी ने खेल में किया उम्दा प्रदर्शन
हिसार। स्थानीय पड़ाव चौक स्थित जीएनजेएन गोइंका कन्या विद्यालय की दसवी कक्षा की छात्रा तृप्ति सैनी ने हरियाणा ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा में जूडो के 44 किलो भार वर्ग में हरियाणा राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल प्राचार्य पी.एन. शर्मा बताया कि ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा का आयोजन सिरसा जिले में हुआ था जिसमें जूडो, कबड्डी व बाक्सिंग खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। जिसमें जूडो के 44 किलो भार वर्ग में तृप्ति सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर तृप्ति सैनी के कोच सुरेश सैनी, सतबीर सिंह, एन.ओ. सुमेर सिंह नांदल व पिता कृष्ण कुमार सैनी को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा ने जहां अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया है, वहीं स्कूल का नाम भी रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य ने तृप्ति के माता-पिता, अध्यापक वर्ग व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

सैनी सोसायटी का खेल महोत्सव 16 से
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों का वार्षिक खेल महोत्सव 16 व 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की मुख्यातिथि हरियाणा सरकार में चीफ पार्लियामैंट्री सैके्रटरी शारदा राठौड़ होंगी जबकि समापन समारोह के मुख्यातिथि के तौर कांग्रेस विधायक बी.बी. बतरा पधारेंगे। इसके अलावा सैनी कालेज व बी.एड कालेज की वार्षिक एथलेटिक मीट 9-10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एथलेटिक मीट का शुभारंभ रोहतक के डी.सी. पीसी मीणा करेंगे जबकि समापन समारोह में एसएसपी अनिल कुमार राव विजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक वितरित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता सैनी सोसायटी प्रधान विजय सैनी करेंगे।
बुधवार, जनवरी 06, 2010
Brief News
जयभगवान सैनी को सम्मानित किया
रोहतक। पीएसीएल इंडिया लिमिटेड ने उल्लेखनीय कार्य करने पर अपने कर्मचारी जयभगवान सैनी वासी चुन्नीपुरा रोहतक को स्वीफ्ट कार देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पीएसीएल गु्रप के चेयरमैन निर्मल सिंह भंगु ने अपने कर-कमलों से दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। जयभगवान पिछले कई सालों से इस कम्पनी में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा भिवानी में काम कर रही जयभगवान सैनी की टीम को भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में टीम के सभी सदस्यों को एक-एक बाइक देकर सम्मानित किया गया।
डी.सी. सैनी बने व्यापार मंडल के सदस्य
बहादुरगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के सचिव डीसी सैनी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। मंडल कार्यालय मंत्री विजेता पाराशर ने यह जानकारी एक पत्र के माध्यम से देते हुए बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश भर के 5 करोड़ से अधिक व्यापारियों की प्रतिनिधि संस्था है।
सुरेश सैनी के लाखों के ट्रक हड़पे
सादुलपुर। सादलपुर के वार्ड नंबर-26 के रहने वाले सुरेश सैनी ने महेंद्रगढ़वासी जयराम राजपूत पर उसका ट्रक किराए पर लेकर राशि व ट्रक हड़पने का आरोप लगाते हुए राजपूत के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जयराम ने दिसम्बर 07 में सुरेश सैनी का ट्रक 50 हजार रूपए वार्षिक किराए के अनुबंध पर लिया। अनुबंध के अनुसार ट्रक की बैंक किस्त, टैक्स भी जयराम को ही अदा करना था। एक वर्ष बाद जयराम ने सुरेश को अनुबंध के अनुसार किराया देकर ट्रक भी वापस लौटा दिया। जयराम ने सुरेश का विश्वास अर्जित कर दुबारा उसके तीन ट्रक उसी अनुबंध के अनुसार किराए पर लिए, लेकिन इसके बाद उसने ना तो कोई किराया दिया और ना ही ट्रक वापस लौटाए।
सैनी महासभा ने किए पत्रकार व पार्षद सम्मानित
जयपुर। सैनी महासभा पंचायत संस्था जयपुर की ओर से सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच के तत्वावधान में गणेश कालोनी में एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष सूरज मल सैनी व विधायक अशोक परनामी ने कई पार्षदों व पत्रकारों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले पत्रकार पदम सैनी तथा पार्षद रोशन लाल सैनी व संतोष सैनी भी शामिल थे।
श्वेता सैनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
अलवर। निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से नगर परिषद सभापति पद की प्रत्याशी रही श्वेता सैनी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में सभापति हर्षपाल कौर के खिलाफ याचिका दायर कर नामांकन के दौरान प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र में गलत तथ्य का उल्लेख करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता श्वेता सैनी का कहना है कि नप सभापति हर्षपाल कौर ने निकाय चुनाव के दौरान प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र में गलत तथ्य पेश कर स्वयं को ओबीसी वर्ग का बताया था। याचिका में आरोप लगाया है कि सभापति कौर सामान्य वर्ग से हैं। अत: उन्होंने गलत तथ्यों के आधार पर चुनाव लडा। उनका निर्वाचन अवैध घोषित किया जाए।
राधेश्याम सैनी ने किया आत्मदाह
अलवर। पगार नहीं मिलने से व्यथित स्थानीय आनंद विहार कालोनी में रहने वाले मजदूर राधेश्याम सैनी (52) ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। वह एक फार्म हाऊस पर मजदूरी कर रहा था और उसने फार्म हाउस के मालिक पर पगार के पांच हजार रूपए नहीं देने का आरोप लगाते हुए फार्म हाउस के सामने ही पेट्रोल छिडककर खुद को आग लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव काहनी में हुई क्रिकेट स्पर्धा
रोहतक। गांव काहनी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार-दिन तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को समापन समारोह के मुख्यातिथि ब्लाक समिति सदस्य राजेश सैनी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को हमेशा खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)