हमारे संवाददाता
सोमवार, दिसंबर 06, 2010
मुरारीलाल ने हासिल की पीएचडी डिग्री
प्रेम सैनी
हमारे संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दशक से भी अधिक समय तक कुश्ती प्रशिक्षक रहे मुरारी लाल सैनी ने कुश्ती विषय में शोध कार्य कर पी.एच.डी. की डिग्री हासिल की है। उन्हें यह डिग्री हाल ही में हुए एक समारोह में प्रदान की गई। मुरारी लाल कुश्ती के क्षेत्र मेंं एक जाना-पहचाना नाम है और वे वर्ष 1970 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने हेतु चुनी गई हिंदुस्तानी पहलवानों की टीम के संभावितों में भी चयनित हो चुके हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने शिमला में लगे भारतीय टीम के प्रशिक्षक शिविर में भी हिस्सा लिया था। मुरारी लाल अपने समय के प्रतिभावान पहलवान रहे हैं और वे राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, दो दफा आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में प्रथम, पंजाब यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में चार बार चैंपियन, हरियाणा राज्य कुश्ती स्पर्धा में तीन दफा प्रथम तथा वर्ष 1970 में हुई आल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती चैपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। इसके बाद उनकी नियुक्ति कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय में बतौर कुश्ती प्रशिक्षक की गई। प्रशिक्षक के तौर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उनके शिष्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर कुरुक्षेत्र विवि का नाम रोशन किया। मूलत: हिसार के बाशिंदे मुरारी लाल कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बतौर ऑफिशियल भी हिस्सा ले चुके हैं।
हमारे संवाददाता
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें