सोमवार, दिसंबर 06, 2010
पूर्व विधायक का जन्मदिन मनाया
हांसी (ऋषि सागर)। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह सैनी का 86वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सत्यसोधक समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत सागर नाथ उन्हें बुके देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और परमात्मा से उनके दीर्घायु की कामना की। ईश्वर सिंह का जन्म वर्ष 1924 में जग्गाबाडा गांव में हुआ था और 15 सालों तक गांव के सरपंच रहने के बाद उन्होंने 1972 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ा और 3753 वोटों से विजयी रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें