मंगलवार, जून 23, 2009

मंत्री जी ने बच्चे को कुचला और आगे बढ़

बागपतः यूपी की 'गरीबों के लिए जिम्मेदार' सरकार के एक मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी ने बागपत में 10 साल के एक बच्चे को कुचल दिया। शर्मनाक बात यह रही कि, बच्चे को जख्मी करने के बाद काफिले आगे बढ़ गया और बच्चा इलाज में देरी के कारण मर गया।

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री धरम सिंह सैनी का काफिला सहारनपुर से लौट रहा था। इसी दौरान गाड़ी की चपेट में बच्चा आ गया। हिट एंड रन के इस मामले में कथित तौर पर गाड़ी चालक ने रुक कर बच्चे की मदद करना भी गवारा न समझा। बच्चा बुरी तरह से घायल होने के बाद सोमवार सुबह दिल्ली अस्पताल में मर गया। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक मंत्री धरम सिंह ने इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा है कि एक्सिडेंट की खबर से वह आश्चर्यचकित हैं।

उनके मुताबिक घटना उनके काफिले की सरकारी गाड़ी से नहीं हुई है। हालांकि स्थानीय चश्मदीदों ने कहा है कि मंत्री को इस घटना की जानकारी थी और शोर मचने के बावजूद वह नहीं रुके। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन उनमें से कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मंत्री के काफिले में पार्टी कार्यकर्ता अपनी मर्जी से शामिल हो गए थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मंत्री को पता था कि उनके काफिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ी शामिल हैं। ये लोग बेसिक शिक्षा मंत्री धरम सिंह सैनी के परिचित थे।

साभार - नवभारत टाइम्स

2 टिप्‍पणियां:

  1. विश्वनाथ जी,टिप्पणी के लिए साधुवाद।
    आप जैसे भाइयों के सहयोग से सैनी समाज में हो रही घटनाओं को प्रति माह समाचार के रूप में प्रकाशित कर सैनी समाज के बाशिंदों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इसलिए अगर आप भी अपने इर्द-गिर्द सैनी समाज में हो रही गतिविधियों को दूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे सैनी समाज के लोगों से सांझा करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

    प्रधान सम्पादक

    जवाब देंहटाएं