मंगलवार, जून 23, 2009

पंजाब पुलिस पर महिला ने लगाया बेटे के अपहरण का आरोप

नई दिल्ली : व्हील चेयर पर जिन्दगी गुजारने को मजबूर 86 साल की अमर कौर शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में दिखीं और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर अपने व्यवसायी बेटे, दामाद और उनके ड्राइवर को अगवा करने का आरोप लगाया।

महिला ने जिन पुलिस अधिकारियों पर अपहरण का आरोप लगाया है उनमें विजिलैंस विभाग के वर्तमान निदेशक सुमेध सिंह सैनी का नाम भी शामिल है। महिला का बेटा, दामाद और ड्राइवर, तीनों ही 14 साल पहले लुधियाना से लापता हो गए थे।

कौर ने कहा कि ' उनका बेटा विनोद कुमार और दामाद अशोक कुमार 14 साल से लापता हैं। सब कुछ लुधियाना के तत्कालीन एसएसपी सैनी द्वारा किया गया। ' विशेष सीबीआई न्यायाधीश विनोद गोयल के सामने गवाही देते हुए अभियुक्त तत्कालीन थाना प्रभारी परमजीत सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उन्हें और उनके दूसरे दामाद को गलत तरीके से फोकल प्वाइंट पुलिस स्टेशन ले गया। जब कौर ने अपना बयान दर्ज कराना शुरू किया तो उनकी आवाज मुश्किल से सुनाई दे रही थी। इस पर जज अपनी जगह छोड़कर नीचे आए और बयान दर्ज किया।

साभार- नवभारत टाईम्स

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें