बुधवार, सितंबर 02, 2009

सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक की प्रबंध समिति ने लिया अहम फैसला

बी.एड. के बाद अब सैनी लॉ कालेज


जोगेंद्र सैनी
रोहतक।
सैनी बी।एड कालेज खोलने के बाद उत्तर भारत में सैनी समाज की सबसे बड़ी सैनी एजूकेशन सोसायटी ने अब सैनी लॉ कालेज खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विगत 30 अगस्त को सैनी बी.एड कालेज की नवनिर्मित बिल्डिंग में हुई सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ-साथ कई अन्य अहम मुद्दों पर भी बैठक में गहनता से विचार किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि प्रबंध समिति ने यह फैसला सैनी समाज के लोगों द्वारा दिए गए सुझावों के मद्देनजर लिया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बुलाई गई सोसायटी की हाई पावर कमेटी की बैठक में कई सदस्यों ने प्रबंध समिति को लॉ कालेज खोलने का सुझाव दिया था। जिसको आगे बढ़ाते हुए प्रबंध समिति ने इस सुझाव को वास्तविक रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉ कालेज खोलने सम्बंधी प्रपोजल जल्द ही तैयार कर उसे सरकार के पास भेज दिया जाएगा ताकि सभी कागजी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। विजय सैनी ने कहा कि उनकी युवा प्रबंध समिति का मकसद सोसायटी को विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाना है।सोसायटी महासचिव सतपाल सैनी ने कहा कि लॉ कालेज के अलावा महिला कालेज खोलने तथा रेगुलर एमबीए, एमसीए व कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने सम्बंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान कर दी गई। सैनी बी.एड कालेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और जल्द ही इसे सैनी बी.एड कालेज के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनी सोसायटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके कैरियर के संम्बंध में जागरूक करने के लिए जल्द ही कैरियर गाइडेंस कैम्प का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। बैठक में उपप्रधान महिपाल सिंह, सचिव सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष रोहतास आर्य, मैनेजर किशन सिंह कोच, रामेश्वर सैनी व सूरजभान सैनी, सुरेश सैनी, दलबीर सैनी, ईश्वर सिंह, ईश्वर अग्रवाल, राजेंद्र सैनी, रोहतास सैनी, जिले सिंह, नवीन सैनी, शमशेर सैनी, डा. मोहर सिंह, देवी सिंह, विनोद सैनी, प्रवीण सैनी, प्रकाश चंद्र, सुभाष सैनी, सतपाल सैनी, बलवंत सैनी आदि मौजूद थे।


फोटो कैप्शन : सैनी एजूकेशन सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक को सम्बोधित करते प्रधान विजय सैनी। छाया : सैनी संवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें