बुधवार, सितंबर 02, 2009

सेनफ्रांसिसको में जुटे हुए सैनी समाज के बाशिंदें


सैनी बिरादरी ने अमेरिका में मनाया स्वतंत्रता


सेनफ्रांसिसको (अमेरिका) : हिंदुस्तान के 42वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अमेरिका के सेनफ्रांसिसको शहर में सैनी बिरादरी के बाशिंदों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन इंडियन कलचरल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सोसायटी प्रधान राम सैनी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जहां भारत का झंडा फहराया गया, वहीं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर डा. यादराम सैनी, बलदेव सिंह सैनी, चंद्र सैनी, पोल सैनी, दीपक सैनी, प्रदीप सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें