हरियाणा एजूकेशन बोर्ड भिवानी के परिसर में महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शिक्षा मंत्री श्रीमति गीता भुक्कल से बातचीत करते श्री विजय सैनी। सैनी संवादविजय सैनी ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादकचंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के परिसर में सैनी समाज की महान हस्ती एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले की प्रतिमा की स्थापना को लेकर सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष विजय सैनी ने चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री श्रीमति गीता भुक्कल से मुलाकात की और उनसे प्रतिमा स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक पत्र शिक्षा बोर्ड के सचिव को भेज रखा है, जिस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि बोर्ड के परीक्षा परिणामों के चलते इस मामले को निपटाने में थोड़ी देरी हुई है। इस मौके पर सैनी एजूकेशन सोसायटी द्वारा पिछले पांच सालों के दौरान की गई उल्लेखनीय तरक्की की तारीफ करते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सैनी सोसायटी को जिस भी तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी, वे उसे देने के लिए हर समय तत्पर रहेगी। इस मुलाकात के अंत में सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने उन्हें सैनी समाज की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Vijay ji, aap yeh badiya kaam kar rahe hai. Jab sabhi ke statue lag sakte hai tao hamare pujniye mahatma jyoti ba phoole ka kyu nahi.
जवाब देंहटाएं