शनिवार, मार्च 19, 2011

पुलिस हिरासत में सुभाष सैनी की मौत आत्महत्या या हत्या ?

Chander Prakash Saini
Chief Editor
पहले झूठे केस में फंसाये गये और फिर पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुए हांसी के सैनीपुरा में रहने वाले सुभाष सैनी ने वाकई में आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या कर दी गई, फिलहाल यक्ष प्रश्र बने इस सवाल का जवाब या तो हांसी के सिटी थाने में 13 फरवरी की रात तैनात वे पुलिसकर्मी दे सकते हैं, जिनकी जिम्मेवारी हवालातियों पर नजर रखने की थी और या फिर वो तीन शख्स, जो उस रात सुभाष सैनी के साथ हवालात में बंद थे। अगर पुलिस की बात पर विश्वास किया जाये तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना वाली रात को आराम से खाना खाकर सोये सुभाष सैनी को किस चीज ने इतना मजबूर कर दिया कि सुबह होने का इंतजार किये बगैर ही उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया और वह भी महज साढ़े चार फुट ऊंचाई पर लगी एक ग्रिल पर अपना अंगोछा बांधकर शायद जिस पर यदि इतनी ही लम्बाई वाला कोई भी अन्य शख्स भी आत्महत्या का प्रयास करें तो वह ऐसा न कर पाये जबकि सुभाष की लम्बाई तो इसे करीब एक फुट ज्यादा थी। तभी तो जब सुभाष के शव को देखा गया तो उसके घुटने जमीन पर टिके हुए थे। जिसे देखकर एक्सपर्ट तो क्या आम आदमी तक यह बता सकता है कि इस स्थिति में मौत संभव है या नहीं। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की बाई आंख के ऊपर और अंगुलियों पर भी चोट के निशान पाये गये, जो यह सवाल उठाते हैं कि यदि सुभाष की मौत गला घुटने से हुई है तो उसकी आंखों व अंगुलियों पर चोट कैसे लगी। हैरानी तो तीन अन्य हवालातियों व वहां तैनात खाकी वर्दीधारियों के उस ब्यान पर भी है, जिसमें उनका कहना है कि सुभाष की मौत का पता अगले दिन सुबह उस वक्त लगा जब चाय के लिए उन्हें जगाया गया। सवाल यह भी है कि पहरेधारी के लिए तैनात किये गये पुलिसकर्मी रात भर कहां थे और क्या रहे थे। क्या ऐसा भी हो सकता है कि सुभाष खुदकुशी के लिए बंदोबस्त कर रहा हो और हवालात में बंद तीन अन्य लोगों को चूं तक की आवाज तक न आये। अगर मामला महज आत्महत्या का होता तो शायद न तो हांसी के मैजिस्ट्रेट इस घटना को संदेहास्पद मानते और न ही हाईकोर्ट स्वयं एक्शन लेकर पुलिस प्रशासन से इस संबंध में जवाब तलबी करता। इतनी बड़ी अनहोनी होने के बाद सुभाष के जानकारों के साथ-साथ उसके समाज का गुस्सा फूटना काफी हद तक जायज था मगर लानत तो अपने आपको सैनी समाज का खेवनहार कहने वाले उन राजनीतिक नेताओं पर है जो सुभाष के परिजनों को इंसाफ दिलवाने व उनकी आवाज बुलंद करने की बजाय पहले दो लाख और फिर पांच लाख रुपये की सरकारी सहायता लेकर उनके घर पहुंच गये ताकि मामला शांत होने की सूरत में वे सरकार से अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए दबाव बना सकें मगर उन्हें इस बात का इल्म नहीं था कि पुलिस हिरासत में महज एक आदमी की ही मौत नहीं हुई है,  बल्कि सम्पूर्ण सैनी समाज इस घटना से बुरी तरह आहत है और वह इसे अपनी प्रतिष्ठा की मौत मान रहा है तभी तो दोनों ही नेताओं को अपनी इस करनी पर न केवल सुभाष के परिजनों, बल्कि सैनी समाज का भी कोपभाजन बनना पड़ा। करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद भी सुभाष सैनी की मौत पर पड़ा रहस्य का पर्दा नहीं उठ पाया और सैनी समाज के शुभचिंतक अभी भी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आंदोलनरत है। एक थोड़ी सुखद बात यह है कि पुलिस प्रशासन ने सैनी समाज के उन सैकड़ों लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये केस को  खारिज करने का भरोसा दिलाया है, जिन्होंने आवेश में आकर पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचाया था। प्रिय पाठकों, सुभाष सैनी के परिजनों को अब तभी इंसाफ मिल पायेगा जब सम्पूर्ण बिरादरी एकजुट होकर दबाव बनायेगी।

आशा हुड्डा ने रखी साइंस ब्लाक की आधारशिला


 साइंस ब्लाक की आधारशिला रखतीं श्रीमति आशा हुड्डा। सैनी संवाद

सैनी एजूकेशन सोसायटी में 27 फरवरी को हुआ सम्मान समारोह
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी के इतिहास में विगत 27 फरवरी को उस समय एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जब हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी श्रीमती आशा हुड्डा ने न केवल सैनी सीनियर सैकेंडरी गल्र्ज स्कूल के साइंस ब्लाक की आधारशिला रखी, बल्कि प्रदेश भर से आये सैनी समाज के 264 मौजीज लोगों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आशा हुड्डा ने कहा कि कोई भी समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक उस समाज के लोग शिक्षित नहीं होंगे और शिक्षा के सही मायनों को अपने जीवन में आत्मसात नहीं करेंगे। उन्होंने उपस्थितजनों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही मनुष्य में एक सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उसे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित भी करती है। लिहाजा वर्तमान समय में जरूरत आमजन की सोच बदलने की है और यह तभी संभव है जब सभी लोग उच्च शिक्षा को ग्रहण कर उसमें निहित अर्थों को अपनी दिनचर्या में शुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक किसी भी संस्था पर नियंत्रण एक बिरादरी का होता हो मगर वह सभी बिरादरियों की सांझी होती है और सभी के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करती हैं। सैनी समाज के एक लिए यह एक सुखद एवं हर्ष की बात है कि सैनी सोसायटी के  युवा प्रधान विजय सैनी के नेतृत्व में सैनी एजूकेशन सोसायटी प्रगति के नित नये आयाम स्थापित    कर रही है। 
रण हत्या जैसी बुराइयों को समाज पर कलंक की संज्ञा देते हुए श्रीमति आशा हुड्डा ने कहा कि यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित रखना है तो नारी सशक्तिकरण करना होगा और साथ ही भू्रण हत्या को रोकने के लिए सार्थक कदम भी उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज की जड़ों को खोखला कर रही इस कुरीति को तभी जड़मूल से खत्म किया जा सकता है जब हर व्यक्ति यह प्रण लें कि न तो वह भू्रण हत्या करेगा और न ही किसी ओर को ऐसा करने देगा। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वे साइंस ब्लाक के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अधिक से अधिक सरकारी अनुदान दिलवाऐगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अपार सहयोग के चलते ही सैनी सोसायटी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से ही वे सैनी बी.एड कालेज की भव्य इमारत के अलावा कई अन्य इमारतें भी बनाने में भी कामयाब रहे। इससे पूर्व, विजय सैनी ने प्रदेश के विभिन्न कोनों से आये सैनी समाज के मौजीज लोगों तथा मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का यहां पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सहायक राजनैतिक सचिव जे.के. मल्हौत्रा तथा कुरूक्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कैलाशो सैनी ने भी सैनी एजूकेशन सोसायटी में चल रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की अग्रणी एजूकेशन सोसायटियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि सैनी सोसायटी बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सैनी समाज को भी जागरूक करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. आनंद शर्मा  ने किया।

डा. यादराम सैनी बने दयानंद मठ के कार्यवाहक प्रधान

रोहतक। चौ. मित्रसेन सिंधु के देहांत के बाद समाजसेवी डा. यादराम सैनी को दयानंद मठ का कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संबंधी निर्णय गत माह मठ में हुई इसके आजीवन सदस्यों की एक महत्पूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इससे पूर्व, डा. यादराम सैनी दयानंद मठ के महसचिव का कार्यभार देख रहे थे। प्रधान बनने के बाद सैनी संवाद से बातचीत में डा. यादराम सैनी ने कहा कि वे आर्य समाज व दयानंद मठ के कल्याणार्थ कार्य करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

देवी सिंह सैनी के बच्चों का खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन

रोहतक। सैनी कालेज की गर्वंनिंग बॉडी के सदस्य देवी सिंह सैनी के बच्चों ने गत माह हुए सैनी स्कूलों के खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। सैनी कन्या स्कूल की 12वीं कक्षा में पढऩे वाली उनकी बड़ी बेटी रीचा सैनी ने इस महोत्सव की 100 मीटर, 400 मीटर व लांग जम्प में गोल्ड तथा 200 मीटर व 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर मैडल हासिल किया। इसी कक्षा में पढऩे वाली उनकी दूसरी बेटी ने कीर्ति सैनी मटका रेस में तीसरे स्थान पर रही। पांचवी में पढऩे वाला देवी सिंह का बेटा भी अपनी बहनों से पीछे नहीं है, उसने भी इस बार बोरी रेस व 100 मीटर रेस में प्रथम पोजीशन हासिल कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इसी तरह तीसरी कक्षा में पढऩे वाली उनकी तीसरी बेटी सविता सैनी ने भी 50 मीटर रेस में गोल्ड तथा 100 मीटर में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इनके अलावा देवी सिंह की चौथी बेटी प्राची सैनी, जोकि दसवीं की छात्रा हैं, को चालू शैक्षणिक सत्र की बेस्ट एनसीसी कैडेट के सम्मान से नवाजा गया है।

बच्चों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन



मुख्यातिथि श्री रणबीर शर्मा को स्मृति चिह्न देते मैनेजमैंट सदस्यगण।
सैनी कालेज के खेल मैदान में हुआ सैनी एजूकेशन सोसायटी का वार्षिक खेल महोत्सव     
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी के दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव की शुरूआत सैनी कालेज के खेल मैदान में 5 फरवरी को हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि पीजीआईएमएस के मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डा. पी.एस. गहलौत तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सर्जन डा. पी.पी. लमोरिया थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सोसायटी के अध्यक्ष विजय सैनी ने की। डा. गहलौत ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन की भावना पैदा करने के लिए खेल बहुत जरूरी है। यह एक सुखद बात है कि सैनी एजूकेशन सोसायटी बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए अच्छा मौका प्रदान कर रही है। सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी ने कहा कि सैनी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए उनकी मैनेजमैंट कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। इस अवसर पर महाश्य दया किशन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुबीर सैनी, बाबू मामन सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, विनोद सैनी, फूल कुमार, देवी सिंह, ओमप्रकाश सैनी, डा. यादराम सैनी, रामफूल सैनी, डा. जिले सिंह, अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी समेत सैनी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
खेल महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 6 फरवरी को हुआ। शकुंतला को सैनी बी.एड कालेज, मौसम व विजय पाल को सैनी डिग्री कालेज, लखन को सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रीचा को सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नरेंद्र को सैनी हाई स्कूल तथा साधिका को सैनी कन्या हाई स्कूल की बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि पुलिस ट्रेनिंग कालेज रोहतक के आईजी रणबीर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पीजीआईएमएस के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. रोहतास यादव व मैडीसन के यूनिट हेड डा. हरप्रीत सिंह थे। मुख्यातिथि रणबीर शर्मा ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में सदाचार की भावना को विकसित करते हैं जो मनुष्य को अच्छे व बुरे की पहचान तो करवाती है ही साथ ही साथ झूठ व पाखंड के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति भी प्रदान करती है। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रणधीर भारद्वाज, महिपाल सैनी, रोहतास आर्य, बाबू मामन सिंह, डा. यादराम सैनी, देवी सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, रामेश्वर सैनी, विनोद सैनी, रामफूल सैनी, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम सैनी समेत सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 6 फरवरी को हुआ। शकुंतला को सैनी बी.एड कालेज, मौसम व विजय पाल को सैनी डिग्री कालेज, लखन को सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रीचा को सैनी गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नरेंद्र को सैनी हाई स्कूल तथा साधिका को सैनी कन्या हाई स्कूल की बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि पुलिस ट्रेनिंग कालेज रोहतक के आईजी रणबीर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पीजीआईएमएस के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डा. रोहतास यादव व मैडीसन के यूनिट हेड डा. हरप्रीत सिंह थे। मुख्यातिथि रणबीर शर्मा ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में सदाचार की भावना को विकसित करते हैं जो मनुष्य को अच्छे व बुरे की पहचान तो करवाती है ही साथ ही साथ झूठ व पाखंड के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति भी प्रदान करती है। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारी रणधीर भारद्वाज, महिपाल सैनी, रोहतास आर्य, बाबू मामन सिंह, डा. यादराम सैनी, देवी सिंह, किशन सिंह, सूरजभान सैनी, रामेश्वर सैनी, विनोद सैनी, रामफूल सैनी, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम सैनी समेत सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

शुक्रवार, मार्च 11, 2011

महज 800 रुपये में तैयार किया गीजर


राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक

नूहं (मेवात)। अगर आप स्कूल, कालेज, कार्यालय, दुकान पर जाने के लिए सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाने का घंटों इंतजार करते थे ओर काफी धन भी खर्च होता था लेकिन अब आपको कम समय में अधिक लाभ व अधिक पानी गर्म मिल सकता है। मेवात जिले के नगीना आईटीआई में पढ़ रहे छात्रों ने अपने गुरू कृष्ण सैनी के सहयोग से गर्म पानी की एक ऐसी मशीन तैयार की है जिस पर मात्र 8 सौ रूपये खर्च आया है। इस मशीन को एक किलो इंधन कूडे करकट वगैरह से चलाया जा सकता है। मात्र पांच मिनट में यह मशीन 35 लिटर पानी गर्म कर सकती है। गणतंत्र दिवस पर आईटीआई की झांकी को इसी मशीन की वजह से दूसरा स्थान मिला। इस मशीन को तैयार कर आईटीआई के अध्यापक व छात्र खासे खुश हैं। सीट मेटल टे्रड में पढने वाले शाहिद ने कहा कि अपने अध्यापक की मदद से उन्होंने गर्म पानी करने की मशीन तैयार की है जिसे गरीब आदमी भी खरीदकर समय व धन की बचत कर सकता है। मशीन को इजाद करने वाले जियाउल हक ने बताया कि सीट मेटल ट्रेड के 8-10 छात्रों ने इसे सप्ताह भर में तैयार किया है और यह पांच मिनट में 35 लीटर पानी गर्म कर सकती है। आईटीआई नगीना के कार्यालय प्रभारी रूपचंद सैनी ने बताया कि इंस्ट्रेक्टर केवल कृष्ण सैनी की मदद से तैयार की गई यह मशीन अगले माह में बाजार में उतार दी जाएगी ताकि मात्र 8 सौ रूपये में लोग गैस व बिजली जैसे झंजटों छुटकारा पाकर चंद मिनटों में पानी गर्म कर सकते हैं। छात्रों ने स्वंय रोजगार करने की नीयत से यह मशीन तैयार की है।

बलराज सैनी हत्याकांड : प्रवीण ने दिये थे हत्यारों को हथियार


पुलिस रिमांड के दौरान हत्यारोपियों ने किया खुलासा


सोनीपत। फाजिलपुर के पूर्व सरपंच बलराज सैनी हत्याकांड में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या के लिए असला देने वाले युवक को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गौरतलब है कि गांव फाजिलपुर में पूर्व सरपंच बलराज सैनी की विगत 3 जनवरी की रात उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला पुलिस ने इस मामले के सूत्रधार व जिला जेल में बंद सोनू को काबू कर पूछताछ की थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की साजिश में पांच युवकों को पकड़ा था, जिनमें गांव चिटाना निवासी संजय, पुगथला निवासी मनोज, राजपुर निवासी संदीप, सिसाना निवासी विरेंद्र व हसनपुर निवासी नवीन शामिल थे। पांचों ने पुलिस के सामने बलराज हत्याकांड़ को अंजाम देना स्वीकार किया था। जिला पुलिस ने पांचों आरोपियों को बलराज सैनी हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि बलराज हत्याकांड के लिए उन्हें असला गांव झरोठ निवासी प्रवीण ने दिया था। जिसे कुछ दिन पहले ही एस.आई.टी. स्टाफ ने अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल करनाल जेल में बंद है। खुलासे के बाद पुलिस ने प्रवीण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 2 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उसके हथियारों के बारे में जानकारी ली जा सके। पुलिस के अनुसार प्रवीण कुछ माह पहले सोनीपत कारागार में बंद था। जहां उसकी सोनू से दोस्ती हो गई थी। अमित ने ही उसे हत्यारोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने के लिए कहा था।

पटियाला हाउस में प्रेम चोपड़ा ने निभाया मिस्टर सैनी का किरदार


मुम्बई। हिंदी फिल्मों के जाने माने चरित्र अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने गत माह रूपहले पर्दे पर आई हिंदी फिल्म पटियाला हाउस में मिस्टर सैनी का किरदार निभाया है। पिछले कुछ दशकों में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बड़े अभिनेता ने बॉलीवुड फिल्म में सैनी नाम का चरित्र अदा किया है। फिल्म में इसके मुख्य पात्र बाबूजी (ऋषि कपूर) मि. सैनी को अपना आदर्श मानते हैं और मि. सैनी की हत्या की वजह से वे ब्रिटेन देश से नफरत करने लगते हैं। उनकी इसी नफरत पर ही फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। पटियाला हाउस एक ऐसे परिवार की कहानी है जो चार पीढिय़ों से लंदन में रह रहा है। इस परिवार के मुखिया हैं बाबूजी है, जिनके कुछ कानून-कायदे हैं जिसका पालन करना परिवार के हर सदस्य के लिए अनिवार्य है, चाहे आपकी सहमति हो या नहीं। परिवार की नई पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं, लेकिन बाबूजी के प्रति प्यार और सम्मान की खातिर उन्हें सपनों को एक तरफ रखना पड़ता है।

गरीब कश्यप कन्या का विवाह रचाया


कुरूक्षेत्र। महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले संस्था ने आगे आते हुए विगत माह कश्यप समाज की एक गरीब कन्या का विवाह रचा कर समाजसेवा की वास्तविक मिसाल पेश की। संस्था की प्रदेशाध्यक्ष शशि सैनी ने अपने निजी कोष से उक्त विवाह में सभी रस्में सम्पन्न करवाई। इस अवसर पर शशि सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा व सावित्री बाई फूले की दूरदृष्टि थी कि जब तक स्त्रियों को और पिछड़ी हुई जातियों को जागृत कर आगे नहीं बढ़ायेंगे तब तक समाज में व्याप्त अन्धविश्वास और अन्याय की कडिय़ां नहीं टूटेंगी। महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले ने समाज में जागृति लाने और समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने व दबे कूचे बेसहारा लोगों का भला करने का बीड़ा उठाया था, उस समय समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फूले को अपमानित किया परंतु वे अपनी राह पर अडिग चलते रहे। इस समय पर सैनी बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद थे।

सेढ़मल सैनी की सर्दी से मौत


सिकन्दरा (राजस्थान)। सेढ़मल सैनी (50) निवासी ब्राह्मण बैराड़ा की गत माह सर्दी की वजह से आकस्मिक मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में मृतक के भाई बाबूलाल सैनी ने कहा कि उसका छोटा भाई सेढ़मल सैनी रात को खेत में पानी भरा रहा था। रात को तेज सर्दी पढऩे की वजह से वह बीमार हो गया और कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जान दे देंगे मगर जमीन नहीं देंगे


गोहाना।बेशक हमें अपनी जान से हाथ धोना पड़े, पर हम अपनी उपजाऊ जमीन को हाथ से नहीं जाने देंगे। यह जबरदस्त सामूहिक हुंकार गत माह गोहाना शहर एवं इसके साथ लगते 3 गांवों में रहने वाले लोगों ने भरी। जिनमें सर्वाधिक संख्या सैनी बिरादरी के लोगों की थी। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा गोहाना में प्रस्तावित तीनों सैक्टरों के औचित्य पर ही प्रश्नचिह्नï लगाते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानों को तबाह करने में जुटी हुई है। यहां बता दें दो आवासीय सैक्टरों-सैक्टर 13 और 16 तथा ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में सैक्टर 17 ए के लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया इस समय चल रही है। सोनीपत भाजपा के किसान प्रकोष्ठï के जिला अध्यक्ष नत्था सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डïा सरकार तीनों सैक्टरों को बनाने के लिए जिस जमीन पर नजरें गड़ाए हुए है, वह सारी जमीन नहरी पानी की और अत्यन्त उपजाऊ जमीन है, जिसके मालिक किसानों के पास रोजगार का दूसरा जरिया भी नहीं है और इससे जमीनें जाने के बाद बेचारे किसान बेरोजगार हो जाएंगे। गोहाना नगरपालिका के पार्षद महेश ने आश्चर्य व्यक्त किया कि हुडा ने गोहाना में जिस वर्तमान एकमात्र सैक्टर 7 को तीन दशक पहले बनाना शुरू किया था, वह अब तक भी अधूरा है तथा उसका बड़ा हिस्सा यथावत खाली पड़ा है।
उन्होंने जानना चाहा कि एक सैक्टर के पूरे हुए बिना 3-3 नए सैक्टर बनाने का क्या तुक है। गढ़ी उजाले खां गांव के सरपंच राकेश सैनी ने कहा कि जहां इंडस्ट्रियल एस्टेट बनता है, ट्रांसपोर्ट नगर को उसी के समीप बनाया जाता है जिससे बीधल गांव में बनने वाले इंडस्ट्रियल एस्टेट के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाना चाहिए तथा उसे एस्टेट से 15 किलोमीटर दूर गोहाना में नहीं सृजित किया जाना चाहिए। सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद परमवीर सैनी ने कहा कि यदि सरकार को हूडा का नया सैक्टर बनाना ही है, वह उस सैक्टर को गोहाना शहर के स्थान पर खानपुर कलां गांव में बनाए जहां महिला विश्वविद्यालय है और वहीं पर देश के पहले गल्र्ज मेडिकल कालेज का भी निर्माण हो रहा है।

प्रॉपर्टी डीलर ने परमानंद सैनी से ठगे 30 हजार


नीमराना। प्रतापसिंहपुरा के राशन डीलर परमानन्द सैनी से एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा धोखाधड़ी से 30 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में परमानंद ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परमानन्द सैनी का कहना है कि उसने ग्राम मोहलडिय़ा स्थित एक प्लॉट का इकरारनाम प्रॉपर्टी डीलर गुलाबचन्द से 25 अक्टूबर 2010 को किया और अग्रिम राशि 30 हजार रुपए भी उसे दिये थे। मगर कुछ समय बाद पता लगा कि जिस प्लॉट का इकरारनामा किया गया है वह प्लॉट डीलर के नाम नहीं होकर अन्य किसी की के नाम है। इस पर परमानंद ने गुलाब चंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, जिसने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जयभगवान सैनी व विनोद सैनी सम्मानित


रोहतक। पीएसीएल इंडिया लिमिटेड की सीएससी रोहतक की बिजनेस डवलपमैंट मिटिंग गत 17 फरवरी को वैश्य इंजीनियरिंग कालेज के सभागार में हुई। जिसके मुख्यातिथि कम्पनी के डीएम, एनसीआर श्री विवेक गुप्ता थे, जिन्होंने अच्छा काम करने के लिए जयभगवान सैनी व विनोद सैनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया। संचालन अमरजीत सैनी ने किया जबकि बैठक में हिसार से सीनियर ऑफिशियल मुकेश सैनी व मनविंद्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद थे।







Appointments

मोहनलाल सैनी कोषाध्यक्ष नियुक्त

जीरकपुर/मनीमाजरा। समाजसेवी मोहनलाल सैनी को बलटाना के शिव एन्क्लेव की मंदिर कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंगतराम सैनी स्पोट्र्स क्लब के अध्यक्ष बने
साढ़ौर। समाजसेवी मंगतराम सैनी को इलाके के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए गठित किये गये शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डा. अंतरिक्ष सैनी जिला प्रभारी नियुक्त
देहरादून। भाजपा ने पार्टी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें डा. अंतरिक्ष सैनी को पुरोला का जिला प्रभारी बनाया गया है।

चंद्रभान सैनी संयुक्त सचिव बने
गुडग़ांव। सैक्टर-31 हीवो आरडब्ल्यूए की गत माह हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चंद्रभान सैनी को संयुक्त सचिवनियुक्त किया गया।

नेहा सैनी के लिए दु:स्वप्न बनी गौ-कार्टिंग

एडवेंचर पार्कों के खतरनाक पहलुओं को उजागर किया दिल दहलाने वाली घटना ने


नयी दिल्ली। नवविवाहिता नेहा सैनी जब पहली फरवरी को अमृतसर से राजधानी के जाने-माने एडवेचर पार्क में 'गो-कार्टÓ (चार पहिए वाला स्कूटर) की सैर करने पहुंची तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है। उसका सुंदर स्वप्न दुस्वप्न में तबदील होने वाला था। वह दिन एक आम छुट्टी वाले दिन की तरह था। रोहिणी के तथाकथित विश्वस्तरीय एडवेंचर पार्क में गो-कार्ट के ऊपर बैठने के कुछ मिनट बाद ही हादसा हो गया। उसके बैठने के बाद अचानक उसके लंबे बाल मोटर के खुले इंजन में फंस गये। उसने जो हेलमेट पहन रखी थी वह झटकों से गिर गयी। बाल इंजन में इतनी बुरी तरह फंसे कि सिर की चमड़ी भी निकल गयी और रक्त लगातार बहने लगा। 'गो-कार्टÓ एटेंडेंट की हिदायत के बाद ही वह इंजन के करीब बैठी थी। नेहा के सिर की चमड़ी कुछ सैकेंड में ही निकल गयी। भारी रक्त स्राव के पश्चात उसे 6 यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा। उसे रोहिणी के सरोज अस्पताल में ले जाया गया जहां चार घंटे की प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार लाने का प्रयास किया गया।
अस्पताल के चिकित्सक डा. पीके गंभीर ने बताया कि वह गंभीर रूप से घायल थी और इस हादसे में उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने बताया कि शरीर के अन्य हिस्से से चमड़ी निकालकर सिर पर प्रत्यारोपित की गयी है। निकट भविष्य में उसका एक और आपरेशन किया जायेगा। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के कारण किसी की सुरक्षा को खतरे में डालने के मद्देन•ार आईपीसी धारा 287 तथा आईपीसी धारा 337 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि नेहा, जो अमृतसर में ट्रिब्यून स्टाफर है,ने एफआईआर में किसी आरोपी का नाम नहीं लिया है, मगर जांच करने पर पता लगा कि रोहिणी के सेक्टर-10 में 62 एकड़ भूमि पर स्थित यह एडवेंचर आईलैंड मेट्रो वॉक माल में है जिसके मालिक यूनिटेक तथा इंटरनेशनल एम्यूजमेंट जैसे बड़ी कंपनियां हैं। पार्क के डीजीएम (आपरेशन), यूनिटेक, मोहित साहनी ने घटना पर खेद प्रकट किया मगर इससे केवल एक हादसा ही बताया। उन्होंने कहा कि एफआईआर यूनिटेक पर नहीं बल्कि ठेकेदार पर है जो 'गो-कार्टÓ का मामला देखता है। उन्होंने कहा कि हमने गो-कार्टिंग क्षेत्र ठेकेदार को किराये पर दिया था। उन्होंने बताया कि गो-कार्टिंग में सवार को खुद अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। नेहा ने बाल ढीले बांधे हुए थे और सवारी के दौरान वह खुल गये। उन्होंने कहा कि सवारी से पूर्व ही सवार को सुरक्षा संबंधी एक बांड पर हस्ताक्षर करवाया जाता है। नेहा तथा उसके संबंधियों ने उन कागजों पर हस्ताक्षर भी किये थे। अपने बचाव में कोई कुछ कहे मगर इस मामले ने एडवेंचर पार्कों के खतरनाक पहलु को उजागर कर दिया है। पार्क के मालिक कहते हैं कि यह पांच माह पुराने गो-कार्ट उन लोगों ने सप्लाई किये हैं जो डिजनी वल्र्ड जैसे पार्कों के लिए कार्य करते हैं। परंतु नेहा के मामले में सब बेकार साबित हुआ जहां एटेंडेंट भी समय पर कार्रवाई नहीं कर पाया। नेहा के रिश्तेदार कपिल ने बताया कि हमें खुद एम्बुलेंस बुलानी पड़ी जिससे महत्वपूर्ण मिनट व्यर्थ चले गये। एडवेंचर आईलैंड के पास 26 स्कूलों के लिए केवल एक एम्बुलेंस है।
 साभार दी ट्रिब्यून



पंजाब में सैनी को ओबीसी में शामिल करने की मांग


गुरदासपुर। सैनी समाज सभा की ओर से गत माह सैनी जयंती समारोह का आयोजन को-आपरेटिव बैंक गुरदासपुर के चेयरमैन बलविंदर सिंह नाभा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में आल इंडिया राइस मिल आनर्स यूनियन के प्रधान तरसेम सैनी बतौर मुख्य अतिथि और वन विभाग पंजाब के चेयरमैन सतपाल सैनी व एनआरआई हरभाग सिंह विशेष अतिथि थे। समारोह में प्रस्ताव पारित कर सैनी बिरादरी को केंद्र से मिले ओबीसी दर्जा को पंजाब सरकार द्वारा भी लागू करवाने की मांग की। अन्य प्रस्ताव के जरिए दीनानगर विधानसभा क्षेत्र को रोटेशन द्वारा जनरल करने के लिए शुरू किए गए संघर्ष में हर प्रकार का सहयोग देने का ऐलान किया और कहा कि जरूरत पडऩे पर रास्ता रोको अभियान चलाया जाएगा व गिरफ्तारियां देने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। सभा के महासचिव अश्विनी सैनी ने इस संघर्ष में सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। वन विभाग पंजाब के चेयरमैन सतपाल सैनी ने इस बात पर जोर दिया कि बिरादरी से संबंधित लोग जिस किसी भी पार्टी में हैं, उसमें उन्हें बिरादरी को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए दबाव बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि तरसेम सैनी ने सभा को 20 हजार रुपए, सांसद प्रताप सिंह बाजवा की ओर से बलविंदर सिंह भिंदा ने 51 हजार रुपए, जसवंत सिंह जीरकपुर ने 20 हजार रुपए और बलविंदर सिंह नाभा, बुआ सिंह बहादुर नौशहरा व प्रवीण कुमारी ने 11-11 हजार रुपए सभा को दान देने का ऐलान किया। इटली निवासी सतपाल सैनी ने 6 हजार रुपए का अनुदान दिया। सभा की ओर से मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों को स्मृतिचिन्ह व सिरापे देकर सम्मानित किया गया। गायक कुलबीर सिंह सैनी तथा सुभाष सूफी ने अपने गीतों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर सभा प्रधान अमर सिंह, महासचिव अश्विनी सैनी, सरूप सिंह सैनी, जसवंत सिंह जीरकपुर, हरजीत सिंह लोंगिया, अजीत सिंह पटियाला, रिटायर्ड कमिश्नर सुरमुख सिंह, रिटायर्ड एसएसपी आरके सैनी, मंजीत सिंह भोंदी, परमिंदर सिंह सैनी, लवलीन सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, जिला प्रधान एनपी सिंह सैनी, जय सिंह सैनी, मनोहर सिंह सैनी, अश्विनी सैनी, बहादुर सिंह सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, मास्टर गुरदियाल सैनी, कुलदीप सैनी समेत सैनी समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

नवनियुक्त एचसीएस का किया स्वागत


गोहाना। सैनी समाज द्वारा विगत 27 फरवरी को स्थानीय बजाज पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर हरियाणा सरकार में नवनियुक्त हुए एचसीएस अधिकारियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कृष्ण सैनी ने की जबकि वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामदिया सैनी ने मुख्य अतिथि तथा गंगा बिशन सैनी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में एचसीएस सतीश कुमार सैनी वासी गोहाना, डीएसपी वीरेंद्र सैनी वासी रोहतक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी वासी नरवाना जिला जींद, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी वासी करनाल तथा अंडर सेक्रेटरी ब्रजभूषण सैनी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. रामकुमार सैनी, किशन लाल सैनी, एडवोकेट रमेश सैनी, किशन चंद सैनी, देवी सिंह सैनी, सरपंच सुदंर सिंह सैनी, पूर्व सरपंच राकेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, सतबीर सैनी, रामनिवास सैनी, सुरेश सैनी, चंद्रभान सैनी, भूपसिंह सैनी व राजसिंह सैनी आदि समेत सैनी समाज के लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करने वाले सभी वक्ताओं ने कहा कि यह निसंदेह सम्पूर्ण सैनी समाज के लिए खुशी का विषय है कि उनके एक साथ चार-चार प्रतिभावान युवाओं का चयन हरियाणा की प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सैनी समाज के इतिहास में यह ऐसा पहला वाक्या है जब इतनी संख्या में सैनी समाज के युवाओं को एचसीएस में मौका दिया गया है। वक्ताओं ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करें ताकि वे अन्य एचसीएस अधिकारियों के समक्ष एक मिसाल कायम कर सैनी समाज का नाम रोशन कर सकें।

चंदगीराम सैनी की दुकान में चोरी


चिड़ावा (झुंझनु)। नया बस स्टैंड स्थित सैनी जनरल स्टोर से अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गए। दुकानदार चंदगीराम सैनी व गुमटीधारक महावीर सैनी ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि घटना से अगले सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दुकान के ताले टूटे हुए मिले। जैसे ही उन्होंने दुकान को खोलकर देखा तो वहां से एक सिलेण्डर, मूंगफली बोरी व अन्य सामान गायब मिला। तदोंपरांत उन्होंने पुलिस स्टेशन में पहुंच कर दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

दूध न देने पर कुल्हाड़ी मार घायल किया


सोनीपत। विगत 16 फरवरी की रात को गोहाना रोड स्थित सैनी मिष्ठान भंडार के संचालक जगबीर सैनी को दो युवक को दूध मना करना उस समय काफी महंगा पड़ गया जब दोनों युवकों ने तैश में आकर जगबीर को कुल्हाड़ी मारकर जख्मी कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पुलिस से बातचीत में जगबीर ने बताया कि दो युवक उसकी दुकान पर दूध लेने के लिए आये थे। दूध नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया, जिससे वे नाराज हो गए और बाद में कुल्हाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचे गये तथा हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

21 में से दिए 251 अंक


मंडी अटेली। प्रदेश के खेल विभाग ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। विभाग ने कुल 21 अंकों के स्पेट टैस्ट में से 251 अंक देकर एक युवक को सफल घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र बाबूलाल सैनी ने 17354250 नम्बर आई.डी. के तहत दूसरे राउंड का टैस्ट सुभाष स्टेडियम, नारनौल में दिया था। जब उसने इंटरनेट से अपना परिणाम निकलवाया तो उसकी रिजल्ट शीट में लिखा हुआ था कि उसने दूसरा राउंड क्वालिफाई कर लिया है। युवक का कहना है कि आज जब वह सुभाष स्टेडियम में रजिस्टे्रशन के लिए पहुंचा तो उसे यह कह कर अधिकारियों ने लौटा दिया कि उसका परिणाम गलत है। क्योंकि उसे कुल 21 अंक की बजाय गलती से 251 अंक दे दिए गए हैं और इसी गलती के कारण उसे पास दिखाया जा रहा है। युवक का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण उसे भारी मानसिक आघात लगा है और आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी है। युवक ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने और उसे तीसरे राउंड में खेलने का मौका दिए जाने की मांग की है।

एक-दूजे के हुए 15 जोड़े


भरतपुर। सामूहिक बारात निकली। बाराती जमकर नाचे और एक साथ 15 जोड़े को विवाह बंधन में वैदिक मंत्रों के बीच बंध गए। शहनाई, बधाई और फिर विदाई का नजारा विगत 9 फरवरी को स्थानीय कंपनी बाग में देखा गया। यहां दिनभर शादी समारोह का जश्न चला। मौका था मां सावित्री फूले, ज्योतिवाराव फूले नवयुवक समिति सैनी समाज की ओर से आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का। मां सावित्री फुले, ज्योतिवाराव फुले नवयुवक समिति की ओर से कन्या पक्ष सैनी समाज पंचायत समिति में ठहरा तो वर पक्ष नेहरू पार्क टाउन हॉल में ठहरा। स्वागत के बाद सुबह नौ बजे नेहरु पार्क से बारात निकाली गई। जिसमें 15 दुल्हे सज धज कर निकले व बाराती दूल्हों के आगे नाच-गान करते चल रहे थे। बारात का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कंपनी बाग चौराहे पर बारात के पहुंचने पर दुल्हों ने एक साथ तोरण मारी और पंडाल के ंदर जाकर वैवाहिक बंधन में बंध गये।

सीए बनी पायल सैनी का किया अभिनंदन


लक्ष्मणगढ़। पायल सैनी के सीए बनने पर सैनी समाज की ओर से विगत 8 फरवरी को उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पायल को को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सैनी समाज के संरक्षक आनंद कुमार बागड़ी, अध्यक्ष महावीरप्रसाद गौड़, ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान सीकर के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी, रामगोपाल सैनी, रामगढ़ के अध्यक्ष भंवरलाल तंवर, उद्योगपति बैजनाथ गौड़, जगदीश प्रसाद, झाबरमल, सज्जन कुमार बबेरवाल, गिरधारी चूनवाल, महावीर जाजम सहित सैनी समाज के लोग उपस्थित थे।